एक्सप्लोरर

दिमाग को बूढ़ा होने से रोकता है म्यूजिक, नई स्टडी में सामने आई चौंकाने वाली बात

Music Therapy for Seniors: कनाडा और चीन में एक स्टडी के जरिए खुलासा हुआ है कि, संगीत का अभ्यास दिमाग को बूढ़ा होने से बचाता है और "कॉग्निटिव रिजर्व" बनाकर उसे लंबे समय तक तेज और सक्रिय रखता है.

Music Therapy for Seniors: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में हर कोई चाहता है कि उसका दिमाग लंबे समय तक एक्टिव और सेहतमंद बना रहे. हाल ही में कनाडा और चीन के शोधकर्ताओं ने एक ऐसी स्टडी की है जिसमें सामने आया कि संगीत का अभ्यास करने से उम्र बढ़ने के बाद भी दिमाग बूढ़ा नहीं होता.

स्टडी में पाया गया कि जो लोग लंबे समय से संगीत बजाना सीखते और उसका अभ्यास करते रहे हैं, उनका दिमाग उम्र बढ़ने के बावजूद भी जवान दिमाग की तरह काम करता है. संगीत सीखने और बजाने से दिमाग में एक तरह का "कॉग्निटिव रिजर्व" यानी बैकअप सिस्टम बन जाता है, जो दिमाग को तेज बनाए रखता है.

ये भी पढ़े- क्या है AI डिप्रेशन सिंड्रोम, नई पीढ़ी क्यों हो रही इसका शिकार?

शोरगुल में भी बेहतर सुन पाते हैं संगीत सीखने वाले

रिसर्च में देखा गया कि बुजुर्ग संगीतकार (औसतन 65 साल की उम्र वाले) उन बुजुर्गों से बेहतर थे, जिन्होंने कभी संगीत का अभ्यास नहीं किया. खासकर, शोरगुल वाले माहौल में बातचीत को समझने में संगीतकार ज्यादा सफल रहे. यह क्षमता उनके दिमाग की मज़बूत कनेक्टिविटी और तेज प्रोसेसिंग के कारण थी.

कम मेहनत करता है दिमाग

आम तौर पर उम्र बढ़ने पर दिमाग को काम करने के लिए ज्यादा ऊर्जा खर्च करनी पड़ती है, लेकिन शोध में पाया गया कि संगीत सीखने वाले बुजुर्गों का दिमाग कम ऊर्जा में ही बेहतर काम करता है. यानी उनका दिमाग ज्यादा थकता नहीं है. चीनी एकेडमी ऑफ साइंसेज की डॉ. यी डू ने कहा कि, जैसे एक अच्छे से ट्यून किया हुआ गाना तेज बजाने की जरूरत नहीं होती, वैसे ही संगीत सीखने वाले बुजुर्गों का दिमाग भी बारीक और सटीक तरीके से काम करता है.

रिसर्च कैसे हुई?

स्टडी में 25 बुजुर्ग संगीतकारों को शामिल किया गया, जिन्होंने कम से कम 32 साल तक कोई न कोई चीज बजाई थी. इसी तरह 25 बुजुर्ग गैर-संगीतकारऔर करीब दो दर्जन युवा गैर-संगीतकारों को भी शामिल किया गया. सभी प्रतिभागी शारीरिक रूप से स्वस्थ, दाएं हाथ से काम करने वाले और सामान्य सुनने की क्षमता वाले थे. प्रयोग में उन्हें कुछ ध्वनियां और बैकग्राउंड शोर के बीच सुनाई गईं और उनके दिमाग की गतिविधि मशीन से रिकॉर्ड की गई. नतीजा यह निकला कि बुजुर्ग संगीतकार ध्वनियों को पहचानने में बेहतर साबित हुए.

युवाओं जैसी ब्रेन एक्टिविटी

रिसर्च से यह भी पता चला कि संगीतकार बुजुर्गों का दिमाग युवाओं की तरह काम करता है. उनके दिमाग के वे हिस्से, जो सुनने, बोलने और शरीर की मूवमेंट को नियंत्रित करते हैं, आपस में मजबूत तरीके से जुड़े रहते हैं. इससे वे शोर में भी शब्दों को अलग-अलग पहचान पाते हैं.

डिमेंशिया से बचाव में मददगार

विशेषज्ञों का मानना है कि, इस स्टडी से भविष्य में डिमेंशिया जैसी बीमारियों को रोकने के नए तरीके खोजे जा सकते हैं. अगर बुजुर्गों को संगीत सीखने और अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया जाए तो उनकी मानसिक क्षमता लंबे समय तक सुरक्षित रह सकती है.

इसे भी पढ़ें- किस कैंसर से हुआ पवित्र रिश्ता की एक्ट्रेस प्रिया मराठे का निधन? जान लें इसके लक्षण

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत
भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत
मेडिकल स्टोर से नकली दवा तो नहीं खरीद रहे? ऐसे करें पहचान
मेडिकल स्टोर से नकली दवा तो नहीं खरीद रहे? ऐसे करें पहचान
Flight Attendants Cancer Risk: पायलट और एयर होस्टेस में कैंसर का जोखिम ज्यादा? नई स्टडी ने बढ़ाई चिंता
पायलट और एयर होस्टेस में कैंसर का जोखिम ज्यादा? नई स्टडी ने बढ़ाई चिंता
दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त
दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget