एक्सप्लोरर

Mother's Day 2023 : प्रेग्‍नेंसी में क्यों बदलता है बार-बार मूड, जानें 'Mood swings' के लक्षण और टिप्स

प्रेग्नेंसी में मूड स्विंग होने की समस्या अक्सर महिलाओं को परेशान करती हैं. इसकी वजह से उन्हें काफी दिक्कतें भी होती हैं. कुछ बातों पर ध्यान देकर आप इस समस्या से बच सकती हैं और हेल्दी रह सकती हैं.

Mother's Day 2023 : प्रेग्‍नेंसी में मूड स्विंग्स (Pregnancy Mood swings) होना आम है. बार-बार मूड बदलने से महिलाएं परेशान हो जाती हैं. चूंकि यह उनके लिए काफी नाजुक टाइम होता है. इस दौरान उनके शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं. इस दौरान जितनी शारीर‍िक समस्‍याएं होती हैं, उससे ज्यादा महिलाएं मानसिक कठिनाई से गुजरती हैं. ऐसी ही एक समस्या मूड स्विंग भी है. यह एक ऐसी प्रॉब्लम होती है, जो प्रेग्‍नेंसी के दौरान और बाद में भी हो सकती है. जिसे पोस्‍टपार्टम मूड स्‍व‍िंग्‍स नाम से जानते हैं. यहां जानें मूड स्‍व‍िंग्‍स की समस्या के लक्षण और इससे छुटकारा पाने के 5 उपाय..

मूड स्विंग्‍स के क्या-क्या लक्षण हैं

1. मूड स्विंग्‍स के लक्षण हर महिला में अलग-अलग हो सकते हैं. हालांकि, कुछ फीलिंग्‍स ज्यादातर प्रेग्नेंट महिलाओं में पाई जाती है.
2. इस दौरान बिना किसी बात के मन उदास रहता है या बेवजह ही खुश हो जाता है.
3. कई बार प्रेग्‍नेंसी ब्रेन की समस्या भी देखने को मिलती है, जिसमें चीजें भूल जाना आम होता है मतलब उनकी याद्दाश्‍त कमजोर हो जाती है.
4. मूड स्विंग होने के दौरान चिड़चिड़ापन और गुस्‍सा आना भी लाजिमी है.
5. ​प्रेग्‍नेंट महिलाएं बच्चों की सेफ्टी के लिए साफ-सफाई पर ज्यादा ध्यान देती हैं. बच्‍चे की इम्‍यूनिटी कमजोर होने के चलते उन्हें क्लीनिंग अच्छी लगती है.

मूड स्विंग्‍स से छुटकारा पाने के उपाय

डीप ब्रीद‍िंग एक्‍सरसाइज

डीप ब्रीद‍िंग एक्‍सरसाइज मूड स्विंग की समस्या से निजात दिलाने में काफी हेल्प कर सकता है. किसी शांत जगह बैठकर गहरी सांस लें, 5 सेकेंड्स के ल‍िए रुकें और फ‍िर उसे धीरे-धीरे छोड़ दें. 10 से 15 बार इसी तरह करें. डॉक्‍टर भी इसकी सलाह देते हैं. ड‍िलीवरी बाद मूड स्‍व‍िंग्‍स की समस्या है तो 10-15 मिनट वॉक करना फायदेमंद हो सकता है.

फाइबर युक्त चीजें खाएं

प्रेग्‍नेंसी में मूड स्‍व‍िंग न हो, इसके लिए डाइट में फाइबर युक्त चीजों को शाम‍िल करें. ताजे फल और सब्‍ज‍ियों का भरपूर सेवन करें. फाइबर तनाव को कम करता है और शरीर को ऊर्जा भी देता है. ड‍िलीवरी के बाद मूड स्‍व‍िंग्‍स से बचने के लिए डाइट में आयरन, कैल्‍श‍ियम, व‍िटाम‍िन्‍स और म‍िनरल्‍स को रखें.

पर्याप्त नींद लें

प्रेग्नेंसी के दौरान अगर आप 7 से 8 घंटे की पर्याप्त नींद लेती हैं तो मूड स्‍व‍िंग की समस्या से परेशान नहीं होना पड़ेगा. नींद पूरी होने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और सोच पॉजिटिव रहती है. इससे तनाव भी दूर रहता है.

खूब पानी पिएं

बार-बार मूड बदलने की एक वजह ड‍िहाइड्रेशन भी हो सकती है.पानी की कमी से गुस्सा और चिड़चिड़ापन होने लगता है. ऐसे में शरीर में पानी की कमी दूर करने के ल‍िए द‍िनभर कम से कम 3 से 4 लीटर पानी पिएं. नींबू पानी, फ्रूट्स जूस, वेजिटेबल्स जूस का सेवन भी करें.

हर‍ियाली में रहें

प्रेग्नेंसी में शाम के वक्त घास में नंगे पैर टलने की कोशिश करें. हरियाली वाली जगह रहें. इससे मूड स्विंग से बच सकती हैं. आस-पास का वातावरण पॉजिटिव रखें और निगेटिव चीजों से दूरी बनाएं.
 
यह भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget