एक्सप्लोरर

Mono Diet: क्या सच में वजन घटाने का सबसे अच्छा तरीका है 'मोनो डाइट'? ट्राय करने से पहले जरूर जान लें इसके फायदे और नुकसान

What Is Mono Diet: वजन को कंट्रोल में रखने के लिए लोग अलग-अलग पैंतरे आजमाते हैं. इन्हीं में से एक पैंतरा 'मोनो डाइट' है, जिसका इस्तेमाल इन दिनों बड़ी संख्या में लोग कर रहे हैं.

Mono Diet Health Risk: वजन कम करना एक मुश्किल टास्क है. क्योंकि इसके लिए एक स्ट्रॉन्ग कमिटमेंट की जरूरत होती है और हर कोई कमिटमेंट के रूल्स को फॉलो नहीं कर पाता. हालांकि वजन को कंट्रोल में रखना हर किसी के लिए जरूरी है. कुछ अध्ययनों में बढ़ते वजन और मोटापे को ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल, दिल की बीमारी और यहा तक कि कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से भी जोड़ा गया है. ज्यादा वजन होने के सेहत पर कई बुरे प्रभाव पड़ते हैं. यही वजह है कि इसे कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी है. 

वजन को कंट्रोल में रखने के लिए लोग अलग-अलग पैंतरे आजमाते हैं. इन्हीं में से एक पैंतरा 'मोनो डाइट' है, जिसका इस्तेमाल इन दिनों बड़ी संख्या में लोग कर रहे हैं. अब सवाल उठता है कि ये डाइट सेहत के लिए कितनी फायदेमंद और नुकसानदेह है? क्या ये शरीर को फायदे ज्यादा पहुंचाती है या फिर नुकसान? आइए जानते हैं इस डाइट के बारे में...

क्या है मोनो डाइट या मोनोट्रॉफिक डाइट? 

मोनोट्रॉफिक डाइट या मोनो डाइट में कई दिनों और हफ्तों तक एक ही तरह का खाना खाया जाता है. इस तरह की डाइट में कोई रूल्स और रेगुलेशन नहीं होते हैं. आप चाहें तो केले को मोनो डाइट का हिस्सा बना सकते हैं या अंडों को इस डाइट में शामिल कर सकते हैं. मोनो डाइट चूंकि एक सिंगल फूड डाइट है तो इसमें सिर्फ एक ही तरह के खाने को शामिल किया जाता है. अगर आप मोनो डाइट के लिए केले को चुन रहे हैं तो हर समय सिर्फ केला ही खाना है. हालांकि आपको बता दें कि इन दावों का साइंस द्वारा समर्थन नहीं किया गया है. ऐसे कई कारण हैं, जिनकी वजह से इस डाइट को अपनाने से आपको बचना चाहिए. 

मोनो डाइट के फायदे

1. जो मोनो डाइट का समर्थन करते हैं, उनका कहना है कि इस डाइट से जल्दी और आसानी से आपका वजन कम हो सकता है.

2. मोनो डाइट का पालन करना बहुत आसान है, क्योंकि आपको इस डाइट में सिर्फ एक ही तरह के आहार की जरूरत होती है.

3. मोनो डाइट में कम कैलोरी का सेवन करने से वजन को तेजी से घटाने में मदद मिल सकती है. इस डाइट के साथ एक्सरसाइज करना भी आपके लिए फायदेमंद साबित होगा.

मोनो डाइट से जुड़े खतरे

1. अगर आप वजन घटाने के चक्कर में दिन में केवल एक ही बार भोजन करना चुनते हैं तो इससे शरीर में कैलोरी की मात्रा बहुत कम हो सकती है, जो अपने आप में एक चिंता की बात है. ऐसा करने से न सिर्फ शरीर में सूजन की समस्या पैदा होगी, बल्कि मांसपेशियों को भी नुकसान पहुंच सकता है.

2. यह डाइट अलग-अलग फूड आइटम्स को खाने की क्रेविंग पैदा करती है. क्योंकि इसमें आप सिर्फ एक ही तरह का खाना खा रहे होते हैं.

3. तेजी से वजन घटाने की कोशिश की वजह से आपको इलेक्ट्रोलाइट इंबैलेंस, पित्त की पथरी, चिड़चिड़ापन, सिरदर्द, कब्ज, इरेगुलर पीरियड्स, बालों का झड़ना और डिहाइड्रेशन की समस्या भी हो सकती है. मोनो डाइट से कुपोषण, थकान और मांसपेशियों का नुकसान जैसी स्थिति भी झेलनी पड़ सकती है. 

क्या मोनो डाइट को ट्राय करना चाहिए?

मोनो डाइट टिकाऊ नहीं होती है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें आप सिर्फ एक ही तरह का भोजन करते हैं. जबकि शरीर को अलग-अलग पोषक तत्वों को हासिल करने के लिए अलग-अलग भोजन की जरूरत होती है. आप सिर्फ एक ही भोजन से सारे पोषक तत्व हासिल नहीं कर सकते. यही वजह है कि मोनो डाइट सेहत के लिए उतनी फायदेमंद नहीं है. अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो हर तरह के पोषक तत्वों से भरपूर फूड आइटम्स को अपनी फूड डाइट में शामिल करें और अनहेल्दी चीजों से दूर रहें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Pizza Health Risk: क्या हर हफ्ते पिज्जा खाते हैं आप? जानिए इससे आपके शरीर पर क्या प्रभाव पड़ते हैं?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Digestion Health: हर 2-3 घंटे में पेट पूजा करने की आदत पड़ सकती है भारी, बार-बार खाने से हो सकती है यह बीमारी
हर 2-3 घंटे में पेट पूजा करने की आदत पड़ सकती है भारी, बार-बार खाने से हो सकती है यह बीमारी
First Aid Tips: घर में बिगड़ जाए किसी की तबीयत तो घबराएं नहीं! डॉक्टर के बताए ये 10 जरूरी कदम बचा सकते हैं जान
घर में बिगड़ जाए किसी की तबीयत तो घबराएं नहीं! डॉक्टर के बताए ये 10 जरूरी कदम बचा सकते हैं जान
Weight Loss Tips: 22 किलो वजन कम कर पाई PMOS पर फतह, जानिए इस फिटनेस इंफ्लुएंसर ने कैसे किया यह कारनामा?
22 किलो वजन कम कर पाई PMOS पर फतह, जानिए इस फिटनेस इंफ्लुएंसर ने कैसे किया यह कारनामा?
Watermelon Eating Tips :कटे हुए तरबूज को खाएं या न खाएं? हेल्थ एक्सपर्ट्स से जानें गर्मियों में सही स्टोरेज नियम
कटे हुए तरबूज को खाएं या न खाएं? हेल्थ एक्सपर्ट्स से जानें गर्मियों में सही स्टोरेज नियम

वीडियोज

NEET Paper Leak:नोट उड़ाकर जताया गुस्सा! शिक्षा मंत्री के आवास पर यूथ कांग्रेस का भारी हंगामा!
Sansani: मुंब्रा में फरेबी प्रेमिका ने प्रेमी को दिया धोखा....! | Crime News | Maharashtra
Top News: बड़ी खबरें, फटाफट | Massive Hike in Silver Import Duty | PM Modi Appeal
भगवान बने Suriya ने corruption के खिलाफ दिखाई दमदार लड़ाई
India में Dhurandhar 2 की OTT release delay होने पर भड़के fans

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीदरलैंड के बाद अब स्वीडन जाएंगे PM मोदी, 8 साल बाद हो रहा दौरा, जानें किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
नीदरलैंड के बाद अब स्वीडन जाएंगे PM मोदी, 8 साल बाद हो रहा दौरा, जानें किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
'राजनीतिक मतभेद अपनी जगह है लेकिन...', RGPV से राजीव गांधी का नाम हटाने पर बोले दिग्विजय सिंह
'राजनीतिक मतभेद अपनी जगह है लेकिन...', RGPV से राजीव गांधी का नाम हटाने पर बोले दिग्विजय सिंह
NEET Paper Leak: टेलीग्राम का इस्तेमाल, नासिक में कोचिंग क्लास वालों से पूछताछ... NEET पेपर लीक में CBI की रडार पर कौन?
टेलीग्राम का इस्तेमाल, नासिक में कोचिंग क्लास वालों से पूछताछ... NEET पेपर लीक में CBI की रडार पर कौन?
Cannes 2026: क्या उर्वशी रौतेला ने गिगी हदीद का लुक किया कॉपी? सोशल मीडिया पर उठ रहे सवाल
कान्स 2026: क्या उर्वशी रौतेला ने गिगी हदीद का लुक किया कॉपी? सोशल मीडिया पर उठ रहे सवाल
दुनिया के 5 सबसे छोटे कद वाले क्रिकेटर कौन, जिन्होंने अपने खेल से बनाई अलग पहचान
दुनिया के 5 सबसे छोटे कद वाले क्रिकेटर कौन, जिन्होंने अपने खेल से बनाई अलग पहचान
Silver News: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सिल्वर के इंपोर्ट पर लगाई रोक, जानें क्यों उठाया गया ये कदम?
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सिल्वर के इंपोर्ट पर लगाई रोक, जानें क्यों उठाया गया ये कदम?
CBSE की थ्री लैंग्वेज पॉलिसी पर क्या है स्टूडेंट्स और पैरेंट्स की राय? जान लें उनके 'मन की बात'
CBSE की थ्री लैंग्वेज पॉलिसी पर क्या है स्टूडेंट्स और पैरेंट्स की राय? जान लें उनके 'मन की बात'
फार्म हाउस में कैसे उगा सकते हैं नूरजहां मैंगो, 4 किलो तक होता है एक आम का वजन
फार्म हाउस में कैसे उगा सकते हैं नूरजहां मैंगो, 4 किलो तक होता है एक आम का वजन
Embed widget