एक्सप्लोरर

Monkeypox: भारत समेत दुनियाभर में बढ़ रहे हैं मंकीपॉक्स के मामले, इस बीमारी के बारे में जानें 15 जरूर बातें

Monkeypox Cause: मंकीपॉक्स एक फैलने वाली बीमारी है. इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए आपको इसके लक्षण और बचाव के बारे में पता होना चाहिए. जानिए कैसे मंकीपॉक्स वायरस से बच सकते हैं.

What Is Monkeypox Spread: दुनियाभर में मंकीपॉक्स वायरस के मामले बढ़ रहे हैं. ये हल्की चेचक जैसी बीमारी है. सबसे पहले ये वायरस 1958 में एक रिसर्च के दौरान बंदरों में पाया गया था. इसीलिए इसका नाम मंकीपॉक्स रखा गया. हालांकि बंदरों में ये वायरस कहां से आया इसका अभी तक पता नहीं चला है, लेकिन बंदरों से ये वायरस इंसानों और दूसरे जानवरों में फैला है. शुरुआत में अफ्रीकी देशों के लोगों में ये संक्रमण पाया गया. संक्रमित व्यक्तियों ने दूसरे देशों की अंतर्राष्ट्रीय यात्रा की जिससे मंकीपॉक्स कई अन्य देशों में फैल गया है.

अब ये बीमारी एक वैश्विक आपातकाल बन गई है. हालांकि राहत की बात ये है कि मंकीपॉक्स कोरोना जितना घातक नहीं है. आज हम आपको मंकीपॉक्स के बारे में कुछ अहम बातें बता रहे हैं जिन्हें जानने के बाद आप इस बीमारी को फैलेन और इससे संक्रमित होने से बच सकते हैं.

मंकीपॉक्स के लक्षण, कारण और बचाव

  1. मंकीपॉक्स वायरस संक्रमित व्यक्ति के शरीर पर होने वाले दाने और उससे निकलने वाले लिक्विड से सीधे संपर्क में आने से फैलता है.
  2. ये बीमारी संक्रमित रोगी के छींकने और खांसने पर हवा में फैले वायरस की बूंदों से भी फैलता है. 
  3. अगर आप संक्रमित व्यक्ति से शारीरिक संबंध और यौन संपर्क करते हैं तो ये आपको हो सकता है.
  4. अगर कोई प्रेगनेंट महिला मंकीपॉक्स से संक्रमित है तो उसके गर्भ में पल रहे शिशु को भी संक्रमण हो सकता है.
  5. अगर आप किसी संक्रमित व्यक्ति की इस्तेमाल की गई तौलिया, उसके कपड़े, और बिस्तर का उपयोग करते हैं तो आप संक्रमित हो सकते हैं.
  6. अगर कोई जानवर मंकीपॉक्स से संक्रमित है तो उस संक्रमित जानवर के खरोंचने या काटने से संक्रमण हो सकता है. 
  7. मंकीपॉक्स का इनक्यूबेशन यानि फैलने का समय 1-2 सप्ताह होता है. शरीर पर होने वाले दानों को पूरी तरह ठीक होने में करीब 1 महीना लग सकता है.
  8. अगर कोई एसिम्टोमैटिक यानि बिना लक्षण वाला मरीज है तो ये लोगों को संक्रमित नहीं कर सकता है.
  9. मंकीपॉक्स से पीड़ित मरीज को ठंड लगना, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द और गले में खराश के साथ बुखार आता है.
  10. इसके प्रमुख लक्षण शरीर पर दाने या फुंसी होना और लिम्फ ग्रंथियों में सूजन आना है.
  11. जब तक दाने पूरी तरह से ठीक न हो जाएं, पुरानी स्किन निकल कर नई स्किन न आ जाए आप संक्रमण फैला सकते हैं.
  12. अगर आपको मंकीपॉक्स के लक्षण दिखें तो खुद को आइसोलेट कर लें और तुरंत अपना टेस्ट करवाएं.
  13. जब तक रिपोर्ट न आए दूसरे लोगों से दूरी बनाकर रखें. किसी भी सार्वजनिक जगह पर जाने या पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने से बचें.
  14. अगर हॉस्पिटल जा रहे हैं तो फुल स्लीव्स के कपड़े और पैरों में फुल कपड़े पहनें और चेहरे पर मास्क लगाकर रखें.
  15. मंकीपॉक्स से पीड़ित व्यक्ति को अपने घर में या आसपास मौजूद जानवरों से भी दूरी बनाकर रखनी चाहिए. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: क्या बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल कर सकता है आंवला? जानें क्या कहती है रिसर्च

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dentist Prescription Rules:डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
World Stroke Day: क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच
क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget