एक्सप्लोरर

Millets Benefits: अब मिलेट्स को बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा, पेट की परेशानियों से मिलेगी राहत

मिलेट एक पौष्टिक सुपरफूड है जो पाचन, कब्ज, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और वजन नियंत्रण में फायदेमंद है. यह हड्डियों और दांतों को भी मजबूत करता है. हालांकि इसके सेवन से पहले क्टर से सलाह लें.

Better Digestion: अगर आपका पाचन ठीक से काम नहीं कर रहा है और कई उपाय करने के बाद भी आराम नहीं मिल रहा है, तो ऐसे में मिलेट को अपने खाने में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है. मिलेट में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो न सिर्फ पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है, बल्कि कब्ज की समस्या से भी राहत दिलाने में मदद करता है. इससे आपका पाचनतंत्र मजबूत बनता है और पेट से जुड़ी दिक्कतें धीरे-धीरे कम होने लगती हैं.

मिलेट एक तरह का पोषक अनाज है, जिसे हिंदी में बाजरा, ज्वार, रागी, कोदो और सांवा जैसे नामों से जाना जाता है. इसके दाने छोटे होते हैं, लेकिन यह पोषण से भरपूर होता है, इसलिए इसे अक्सर "सुपरफूड" भी कहा जाता है. मिलेट का सेवन पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है. इसके साथ ही, अगर इसे रोजाना खाया जाए तो यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम करने में भी मदद करता है. इसमें मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे जरूरी खनिज भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद हैं.

मधुमेह और वजन कम में भी असरदार

मधुमेह से पीड़ित लोगों के लिए मिलेट बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिसकी वजह से ब्लड शुगर धीरे-धीरे बढ़ता है, न कि अचानक. इसी कारण यह डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. विशेषज्ञों का मानना है कि मिलेट का सेवन वजन को नियंत्रित रखने में भी मदद करता है. इसमें फाइबर और प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जिससे पेट देर तक भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती. यही वजह है कि यह वजन कम करने या उसे संतुलित रखने में मदद करता है.

हड्डियों और दांतों को बनाए मजबूत

मिलेट शरीर की हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है और दांतों के स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व बच्चों और बुजुर्गों दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं.

सेवन से पहले रखें कुछ सावधानियाँ

मिलेट सेहत के लिए फायदेमंद जरूर है, लेकिन इसे खाने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए. सबसे पहले, मिलेट का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि जरूरत से ज्यादा खाने पर यह नुकसान भी पहुंचा सकता है. कुछ किस्मों जैसे बाजरा में गोइट्रोजेनिक तत्व होते हैं, जो ज्यादा मात्रा में लेने पर थायरॉइड जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं. इसके अलावा, कुछ लोगों को मिलेट खाने के बाद पेट में भारीपन या गैस जैसी समस्या हो सकती है. बहुत कम मामलों में, कुछ लोगों को मिलेट से एलर्जी भी हो सकती है. 

हालांकि मिलेट से एलर्जी या दिक्कत बहुत ही कम लोगों में देखने को मिलती है, फिर भी सावधानी जरूरी है. अगर आप मिलेट को अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं, तो इसे कई तरह से खाया जा सकता है — जैसे रोटी, खिचड़ी, दलिया, उपमा, डोसा, इडली या सलाद के रूप में. लेकिन इसे अपनाने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें, ताकि यह तय हो सके कि यह आपके शरीर के लिए सुरक्षित है या नहीं.

ये भी पढ़ें-

किडनी पर बुरा असर डाल सकती हैं ये चीजें, खाने से पहले हो जाएं सतर्क

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PAK PM शहबाज को नजर आ रहा सोना ही सोना! डॉलर कमाने की फिराक में पाकिस्तान, चल दी एक और गंदी चाल
PAK PM शहबाज को नजर आ रहा सोना ही सोना! डॉलर कमाने की फिराक में पाकिस्तान, चल दी एक और गंदी चाल
UP Weather: यूपी में फिर पलटा मौसम, आज 24 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
यूपी में फिर पलटा मौसम, आज 24 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
कब से ठंड हो जाएगी खत्म? मौसम विभाग ने बता दी तारीख, दिल्ली-यूपी समेत देश को राहत वाला अपडेट
कब से ठंड हो जाएगी खत्म? मौसम विभाग ने बता दी तारीख, दिल्ली-यूपी समेत देश को राहत वाला अपडेट
T20 वर्ल्ड कप में भारत या पाकिस्तान? किसका बेहतर रहा रिकॉर्ड, पढ़िए आंकड़ें
T20 वर्ल्ड कप में भारत या पाकिस्तान? किसका बेहतर रहा रिकॉर्ड, पढ़िए आंकड़ें

वीडियोज

Janhit With Romana Ishar Khan: 'परमात्मा जिम्मेदार'...कोई नहीं गुनहगार? | Surajkund Mela
म्यूजिक के खौफ में नौजवानों को फांसी
Uttarakhand में अपने पैतृक गांव पहुंचे CM Yogi का दिखा अलग अंदाज | ABP News
Surajkund Mela Accident: नहीं रूक रहा हादसे का कहर..मौतों की जिम्मेदारी कौन लेगा? | Haryana News
Sandeep Chaudhary Debate: रूसी तेल पर अमेरिकी फरमान...किसका नफा, किसे नुकसान? | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK PM शहबाज को नजर आ रहा सोना ही सोना! डॉलर कमाने की फिराक में पाकिस्तान, चल दी एक और गंदी चाल
PAK PM शहबाज को नजर आ रहा सोना ही सोना! डॉलर कमाने की फिराक में पाकिस्तान, चल दी एक और गंदी चाल
UP Weather: यूपी में फिर पलटा मौसम, आज 24 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
यूपी में फिर पलटा मौसम, आज 24 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
कब से ठंड हो जाएगी खत्म? मौसम विभाग ने बता दी तारीख, दिल्ली-यूपी समेत देश को राहत वाला अपडेट
कब से ठंड हो जाएगी खत्म? मौसम विभाग ने बता दी तारीख, दिल्ली-यूपी समेत देश को राहत वाला अपडेट
T20 वर्ल्ड कप में भारत या पाकिस्तान? किसका बेहतर रहा रिकॉर्ड, पढ़िए आंकड़ें
T20 वर्ल्ड कप में भारत या पाकिस्तान? किसका बेहतर रहा रिकॉर्ड, पढ़िए आंकड़ें
Border 2 BO Day 17: ‘बॉर्डर 2’ ने तीसरे संडे मचा दिया बवाल, कर डाला धमाकेदार कलेक्शन, तोड़ा इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का रिकॉर्ड
‘बॉर्डर 2’ ने तीसरे संडे मचा दिया बवाल, कर डाला धमाकेदार कलेक्शन
दिल्ली: 16 साल की लड़की की तेजाब पीने से मौत, पति पर लगा हत्या का गंभीर आरोप, पेचीदा है मामला
दिल्ली: 16 साल की लड़की की तेजाब पीने से मौत, पति पर लगा हत्या का गंभीर आरोप, पेचीदा है मामला
किन लोगों को नहीं मिल सकता अटल पेंशन योजना का लाभ, क्या होती है इसकी वजह?
किन लोगों को नहीं मिल सकता अटल पेंशन योजना का लाभ, क्या होती है इसकी वजह?
National Party Rule: कोई भी संगठन कब बन सकता है नेशनल पार्टी, जानें क्या है इसके नियम
कोई भी संगठन कब बन सकता है नेशनल पार्टी, जानें क्या है इसके नियम
Embed widget