एक्सप्लोरर

कंटैमिनेशन OCD : एक ऐसी बीमारी, जिसमें हर जगह दिखती है गंदगी, साफ-सफाई में बीतता है समय

कंटैमिनेशन ओसीडी एक तरह की मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम है. जिसमें व्यक्ति बार-बार सफाई पर ध्यान देता है, वो अपने हाथ तब तक धोता रहता है जब तक कि वो रूखे ना हो जाएं. उसे लगता है कि उसके आसपास गंदगी है.

Contamination OCD: हमारे आसपास कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें हर तरफ गंदगी ही गंदगी नजर आती है. इस कारण वो जरूरत से ज्यादा ही साफ-सफाई में लगे रहते हैं, उन्हें जहां भी गंदगी नजर आती है, उसे साफ करने में जुट जाते हैं. कई बार वो बार-बार हाथ भी धोने लगते हैं. इस तरह के लक्षण कंटैमिनेशन ओसीडी (Contamination OCD) के हो सकते हैं, जो कि एक तरह की मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती है.  इस बीमारी में व्यक्ति बार-बार सफाई पर ध्यान देता है, वो अपने हाथ तब तक धोता रहता है जब तक कि वो रूखे ना हो जाएं. उसे लगता है कि उसके आसपास गंदगी है. आइए जानते हैं इस बीमारी के बारें में हर डिटेल्स...
 
कंटैमिनेशन ओसीडी के मुख्य कारण
1. कई लोगों को ये दिक्कत जैनेटिक भी हो सकती है.
2. जो लोग लंबे समय से किसी बीमारी से लड़ रहे होते हैं, उन्हें भी इस तरह की समस्या हो सकती है.
3. कई बार घर में बच्चों को ज्यादा साफ-सफाई के लिए कहा जाता है, बचपन में ज्यादा साफ-सफाई की यही आदत, आगे चलकर कंटैमिनेशन ओसीडी में बदल जाती है. 
4. कई लोगों के दिमाग में गंदगी को लेकर अलग ही डर बैठ जाता है, जिससे ये प्रॉब्लम होती है. 
5. ऐसे लोग जो स्ट्रेस और एंग्जाइटी में काम करते हैं, उन्हें कंटैमिनेशन ओसीडी हो सकती है.
6. कुछ लोग किसी चीज को लेकर ज्यादा ही सेंसेटिव और इमोशनली कमजोर होते हैं, वे भी कंटैमिनेशन ओसीडी की चपेट में हो सकते हैं.
 
कंटैमिनेशन ओसीडी के लक्षण
1. ऐसे लोग जो किसी चीज को छूने के तुरंत बाद हाथ धोने लगते हैं. उन्हें लगता है कि उनके हाथों में कीटाणु हो सकते हैं. ये कंटैमिनेशन ओसीडी के लक्षण हैं. 
2.  इस मानसिक समस्या से पीड़ित व्यक्ति किसी सार्वजनिक जगह जाने से बचते हैं. क्योंकि उन्हें लगता है कि उनके चारों तरफ गंदगी है.
3. अगर साफ-सफाई जरूरत से ज्यादा करते हैं तो ये भी कंटैमिनेशन ओसीडी के लक्षण ही हैं.
4. अगर गलती से कचरा, कुर्सी, सीढ़ियों की रेलिंग को छूने के बाद अचानक से किसी को पैनिक अटैक आ जाए तो इसका मतलब वह कंटैमिनेशन ओसीडी से पीड़ित है.
5. अगर कोई जरूरत से ज्यादा हाथों में ग्लव्स लगाए तो इसका मतबल वह कंटैमिनेसन ओसीडी का शिकार है.
 
कंटैमिनेशन ओसीडी से बचाव के तरीके
1. जिन चीजों की वजह से कंटैमिनेशन ओसीडी होता है, उनका पता लगाएं. 
2. अपने अंदर के डर को कंट्रोल करने के लिए योगा और मेडिटेशन करें. इससे दिमाग शांत होगा और समस्या ट्रिगर नहीं करेगी.
3. कंटैमिनेशन ओसीडी के लक्षण दिखने पर एक अच्छे डॉक्टर को दिखाएं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें :क्या आप भी गर्मियों में खाते हैं अंजीर? जान लीजिए इसे खाने का सही तरीका, नहीं तो बिगड़ सकती है तबियत!

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget