एक्सप्लोरर

60 मिनट भी प्रदूषण में बिताना खतरनाक, काम करना बंद कर सकता है दिमाग- रिसर्च

शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि 60 मिनट तक प्रदूषित हवा में रहने के बाद उनका सेलेक्टिव अटेंशन और इमोशनल आइडेंटिटी कम हुई.इससे ब्रेन का फंक्शन बिगड़ सकता है और दिमाग की क्षमता पूरी तरह प्रभावित हो सकती है.

Pollution Affect Brain : अगर आप भी प्रदूषित हवा में सांस ले रहे हैं तो सावधान हो जाइए. क्योंकि सिर्फ 60 मिनट का वक्त ही आपके ब्रेन के फंक्शन को बिगाड़ सकता है. ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि एक स्टडी का दावा है.

बर्मिंघम यूनिवर्सिटी और मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी के रिसर्चर के हालिया अध्ययन के अनुसार, पार्टिकुलेट मैटर (PM) के संपर्क में आने से दिमाग (Brain) के काम करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है. इससे किसी चीज पर फोकस करने में दिक्कतें आ सकती हैं, पूरी तरह ध्यान भटक सकता है और कई दूसरी दिक्कतें भी हो सकती हैं. ऐसे में अलर्ट रहने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें: क्या होता है पोस्टपार्टम डिप्रेशन, जानें प्रेग्नेंसी के बाद कैसे मिलता है इससे छुटकारा

कैसे हुई स्टडी

नेचर कम्युनिकेशंस में पब्लिश स्ट़डी में इंसानी बिहैवियर पैटर्न पर पॉल्यूशन के असर की जांच की गई. शोधकर्ताओं ने पाया कि प्रदूषित हवा में सिर्फ 60 मिनट तक रहने से फोकस और पहचान में कमी आ सकती है. 19 से 67 साल के 26 लोगों पर हुई इस स्टडी में पार्टिसिपेंट्स को चार अलग-अलग सेशन में आने को कहा गया.

शोधकर्ताओं ने एक लैब में मोमबत्तियां जलाकर कंट्रोल करने वाली पॉल्यूशन का वातावरण बनाया. इससे प्रदूषित शहरी वातावरण में पाए जाने वाले छोटे-छोटे कण पैदा हुए. कुछ पार्टिसिपेंट्स ने नाक में क्लिप पहनी और अपने मुंह से प्रदूषित हवा को अंदर लिया.बाकी ने अपनी नाक से सांस ली.

यह भी पढ़ें: क्या होता है पोस्टपार्टम डिप्रेशन, जानें प्रेग्नेंसी के बाद कैसे मिलता है इससे छुटकारा

60 मिनट प्रदूषण में बिताना है खतरनाक

 शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि 60 मिनट तक प्रदूषित हवा में रहने के बाद उनका सेलेक्टिव अटेंशन और इमोशनल आइडेंटिटी कम हुई. हालांकि, कम समय के लिए प्रदूषण के संपर्क में रहने से मेमोरी प्रभावित नहीं हुई. ऐसे में पॉल्यूशनसे जितना हो सके, उतना बचने की कोशिश करनी चाहिए.

क्या कहते हैं शोधकर्ता

बर्मिंघम यूनिवर्सिटी के ऑथर प्रोफेसर फ्रांसिस पोप ने कहा कि खराब एयर क्वॉलिटी बौद्धिक विकास और प्रोडक्टिविटी को कम करती है. इससे दिमाग बुरी तरह प्रभावित होता है. मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर गॉर्डन मैकफिगन्स ने बताया कि यह अध्ययन ब्रेन पर वायु प्रदूषण के प्रभावों को समझने के महत्व को बताता है. इससे पता चलता है कि पॉल्यूशन ब्रेन के फंक्शन को बिगाड़ सकता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: 'मुझे जीना ही नहीं है अब...' दीपिका पादुकोण ने छात्रों को सुनाई अपने डिप्रेशन की कहानी

 

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dengue Vaccine: 2027 तक आएगी भारत की पहली डेंगू वैक्सीन, जानें यह कितनी असरदार?
2027 तक आएगी भारत की पहली डेंगू वैक्सीन, जानें यह कितनी असरदार?
Stem Cell Therapy: बिना मंजूरी स्टेम सेल थेरेपी पर होगी कार्रवाई, एक्शन में आया स्वास्थ्य मंत्रालय
बिना मंजूरी स्टेम सेल थेरेपी पर होगी कार्रवाई, एक्शन में आया स्वास्थ्य मंत्रालय
पैसिव स्मोकिंग से भारत में 44.4 करोड़ लोग प्रभावित, चौंका देगी स्टडी
पैसिव स्मोकिंग से भारत में 44.4 करोड़ लोग प्रभावित, चौंका देगी स्टडी
वीकेंड पर सारा दिन बिस्तर पर पड़े रहते हैं, जानें शरीर पर क्या पड़ता है फर्क?
वीकेंड पर सारा दिन बिस्तर पर पड़े रहते हैं, जानें शरीर पर क्या पड़ता है फर्क?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji, Dheeraj और Narmada निकले कार में लाश ठिकाने लगाने! कौन है असली कातिल?
Bollywood News: कंगना का रामायण के लुक्स पर तंज? नितेश तिवारी की फिल्म पर उठे सवाल (19.09.2026)
Bigg Boss 20: Uditi Singh और Aasif Khan के Clash के बाद सवाल, क्या Uditi हैं ‘Bigg Boss Material’?
Diljit Dosanjh ने Govinda को बताया Legendary, बोले- ‘उनके जैसा कोई नहीं हुआ और न होगा’
SRK ने Dhurandhar के दोनों Parts को किया पसंद, Ranveer Singh की फिल्म पर बोले- ‘Loved Both Parts’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों का गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल- कुछ लोगों का देश के सिस्टम पर कब्जा
'छात्रों का गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल- कुछ लोगों का देश के सिस्टम पर कब्जा
DUSU के नतीजों पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास बोले- 'ये याद रखना चाहिए कि...'
DUSU के नतीजों पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास बोले- 'ये याद रखना चाहिए कि...'
AFG टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिली जगह, गौतम गंभीर बने वजह; खुला राज
AFG टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिली जगह, गौतम गंभीर बने वजह
Netflix पर गर्दा उड़ा रहीं ये 10 फिल्में-सीरीज, 2 ने थिएटर्स में कमाए थे 200 करोड़ से ज्यादा
Netflix पर गर्दा उड़ा रहीं ये 10 फिल्में-सीरीज, 2 ने कमाए 200 करोड़ से ज्यादा
पंजाब पुलिस की हिरासत में रवनीत सिंह बिट्टू, CM मान की गाड़ी पर फेंकी शराब की बोतल
पंजाब पुलिस की हिरासत में रवनीत सिंह बिट्टू, CM मान की गाड़ी पर फेंकी शराब की बोतल
काजल राघवानी को देखने के लिए बेकाबू भीड़, गाड़ी पर किया हमला, पत्थरबाजी में टूटे शीशे
काजल राघवानी को देखने के लिए बेकाबू भीड़, गाड़ी पर किया हमला, पत्थरबाजी में टूटे शीशे
Pencil Marks On Wall: क्या आपके बच्चे ने भी गंदी कर दी दीवार? मिनटों में ऐसे करें साफ
क्या आपके बच्चे ने भी गंदी कर दी दीवार? मिनटों में ऐसे करें साफ
बढ़ रहे नींबू के दाम, गमले से शुरू करें इसकी खेती
बढ़ रहे नींबू के दाम, गमले से शुरू करें इसकी खेती
Embed widget