एक्सप्लोरर

वेज फूड से भरपूर मात्रा में मिलता है ये मांस तत्व, फिजिकल ग्रोथ के लिए बेहद जरूरी

Physical Growth and Muscles Health: शारीरिक विकास और मसल्स हेल्थ के लिए शरीर को हर दिन मांस तत्व की जरूरत होती है. यह न मिले तो कमजोरी और थकान के कारण डेली लाइफ बुरी तरह प्रभावित होगी. यहां जानें...

Protein Rich Best Veg and Non-veg Food: फिजिकल ग्रोथ के लिए मांस तत्व का बहुत अधिक महत्व है क्योंकि नाखून से लेकर त्वचा, मांसपेशियां, हड्डियां और सिर बाल सभी के निर्माण में इसकी आवश्यकता होती है. मांस तत्व का अर्थ नॉनवेज से बिल्कुल नहीं है, बल्कि और नॉनवेज और वेज दोनों ही फूड्स से इसकी प्राप्ति की जा सकती है. यहां जानें क्या होता है मांस तत्व, क्यों है शरीर के लिए जरूरी और किन महत्वपूर्ण फूड्स से इसे प्राप्त किया जा सकता है...

क्या होता है मांस तत्व?
मांस तत्व कुछ और नहीं बल्कि प्रोटीन का ही हिंदी नाम है. आयुर्वेद में भी प्रोटीन (Protein in Ayurveda) को मांस तत्व कहा जाता है. इसका कारण यह है कि शरीर में मांसपेशियों से लेकर त्वचा की कोशिकाओं, बॉडी टिश्यूज, रक्त इत्यादि के निर्माण और विकास में प्रोटीन का बहुत महत्वपूर्ण रोल होता है. इस बारे में हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि प्रोटीन किन्हीं एक दो प्रकार का नहीं होता है बल्कि सिर्फ हमारे शरीर में 10 हजार प्रकार के प्रोटीन होते हैं. इस बारे में विस्तार से जानने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. 

अगर प्रकार यानी टाइप्स (Types of Protein) की बात हटा दें और श्रेणी (Category of Protein) की बात करें तो प्रोटीन को दो भागों में बांटा जा सकता है. ए श्रेणी का प्रोटीन और बी श्रेणी का प्रोटीन. इन्हें इस आधार पर बांटा जाता है कि कौन-सा प्रोटीन हमारे शरीर में कितनी तेजी से डायजेस्ट हो जाता है. इसमें प्रोटीन की क्वालिटी का कोई अंतर नहीं है. क्योंकि ये सभी हाई क्वालिटी प्रोटीन होते हैं.

ए श्रेणी का प्रोटीन कैसे मिलता है?

  • घी (देसी घी)
  • दूध
  • अंडा
  • मीट
    इन फूड्स से मिलने वाला प्रोटीन शरीर में तेजी से पच जाता है और आंतों द्वारा तेजी से अवशोषित कर लिया जाता है.

बी श्रेणी का प्रोटीन
दालों और बनस्पतियों से प्राप्त होने वाले प्रोटीन को बी-श्रेणी का प्रोटीन कहा जाता है. क्योंकि इनसे प्राप्त होने वाला प्रोटीन घी, दूध,अंडा और मीट से प्राप्त होने वाले प्रोटीन की तुलना में देर से डायजेस्ट होता है और आंतों को भी इसे अवशोषित करने में समय लगता है.

सबसे अधिक प्रोटीन किसमें होता है?
नॉनवेज की बात करें तो अंडे में सबसे अधिक प्रोटीन होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें सभी प्रोटीन से मिलने वाले सभी 20 तरह के अमीनो एसिड्स पाए जाते हैं और जरूरी एंजाइम्स पाए जाते हैं. यदि वेज फूड की बात करें तो देसी चने में सबसे अधिक प्रोटीन होता है. इसलिए घी, दूध के साथ ही शाकाहारी लोग देसी चना खाकर अपने शरीर में प्रोटीन की जरूरत को पूरा कर सकते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: शाकाहारी लोग कैसे पूरी करें प्रोटीन की जरूरत, जानें एक दिन में कितना प्रोटीन लेना चाहिए

यह भी पढ़ें: क्यों होती है यूरिन से प्रोटीन निकलने की समस्या, कैसे करें इसकी पहचान?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Personal Hygiene Tips: प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
Detergent in MDM: बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget