एक्सप्लोरर

Aam Panna Drink: लू-तपन को दूर करता है आम पन्ना, स्वाद में है लाजवाब, बनाना भी बेहद आसान

Summer Special Drink: गर्मियों में आम का पन्ना एक बेहतरीन पेय है जो लू और तपन से बचाव करता है. आम का पन्ना न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि यह शरीर को हाइड्रेट और ठंडक भी प्रदान करता है.

Benefits of Mango Panna: देशभर के कई हिस्सों में भीषण गर्मी जारी है. ऐसे में गर्म हवा, लू, तपन, चिलचिलाती धूप और उमस से आम जनजीवन बेहाल है. हालांकि, एक चीज है, जो चुटकियों में इन समस्याओं से राहत दिलाने में मददगार हो सकती है और वो है ‘आम का पन्ना’, जिसे पीने से मन तरोताजा महसूस करता है तो तन स्वस्थ रहता है.

आम पन्ना के क्या फायदे होते हैं?

गर्मी के दिनों में जब हम चिलचिलाती धूप, लू और उससे होने वाली समस्याओं को अनदेखा कर बाहर जाते थे तो दादी-नानियां हमें बचाव के लिए आम का पन्ना पिलाती थीं. आम का पन्ना आज भी देश के कई कोने में गर्मी के दिनों में घर के सदस्यों के साथ ही मेहमानों को दिया जाता है.

आम का पन्ना एक पारंपरिक भारतीय पेय है, जो कच्चे आम को उबालकर और उसमें भूना जीरा, काली मिर्च, पुदीना, नमक समेत कुछ मसालों को मिलाकर बनाया जाता है. यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है.

आयुर्वेदाचार्य बताते हैं कि आम पन्ना विटामिन सी का अच्छा स्रोत है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है. यह प्राकृतिक कूलिंग एजेंट है, जो शरीर को ठंडक पहुंचाता है और गर्मी से राहत दिलाता है. यही नहीं, आम का पन्ना पाचन एंजाइमों को उत्तेजित करता है, जिससे भोजन का पाचन बेहतर होता है और पाचन तंत्र मजबूत बनता है.

आम का पन्ना एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर

आम का पन्ना एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होता है, जो शरीर को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाता है और कई बीमारियों से बचाव में मदद करता है. आम का पन्ना बनाने का तरीका भी बेहद सरल है. कच्चे आम को उबालकर इसका गूदा निकाला जाता है, फिर इसे पानी में घोलने के बाद चीनी, जीरा, काली मिर्च और काला, सादा नमक मिलाए जाते हैं. अभिनेत्री गीतांजलि मिश्रा ने भी बताया था कि वह गर्मियों से बचाव के लिए फलों के जूस और मां के हाथ का बना 'आम पन्ना' लेती हैं.

गर्मियों के लिए अपनी फिटनेस रूटीन को शेयर करते हुए गीतांजलि ने बताया कि गर्मियों में वह फलों के जूस और आम पन्ना का सहारा लेती हैं. गर्मियों में एक्टिव रहना भले ही चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन रूटीन में कुछ बदलाव और सही व्यायाम के साथ गर्मी से होने वाली समस्याओं को मात दिया जा सकता है.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget