एक्सप्लोरर

गर्मी में ठंडक दिलाए चुकंदर का रायता, जानिए रेसिपी और फायदे

Beetroot Raita For Summer : चुकंदर का रायता स्वाद और सेहत के लिए बेस्ट हो सकता है. इसे घर पर तैयार करना भी बहुत ही आसान है. आइए जानते हैं रेसिपी और फायदे

Beetroot Raita For Summer : गर्मियों में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है. इस मौसम में दही से बने डिशेज न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि शरीर को ठंडक भी प्रदान करते हैं. ऐसे ही एक हेल्दी और स्वादिष्ट विकल्प के रूप में आप चुकंदर का रायता भी ट्राई कर सकते हैं. यह एक पौष्टिक, रंगीन और ठंडक देने वाला डिश है, जो पाचन को भी दुरुस्त रखता है. आइए जानते हैं चुकंदर का रायता कैसे बनाएं और इसके क्या-क्या फायदे हैं.

घर पर बनाएं स्वादिष्ट चुकंदर का रायत

आवश्यक सामग्री

  • उबला हुआ चुकंदर - 1
  • फेंटा हुआ दही - 1 कप 
  • भुना जीरा पाउडर - आधा टीस्पून
  • काली मिर्च पाउडर - 1 चौथाई टीस्पून
  • नमक - स्वादानुसार
  • हरा धनिया - सजावट के लिए
  • पुदीना - 1 टीस्पून बारीक कटा हुआ

बनाने की विधि

सबसे पहले चुकंदर को धोकर उबाल लें. ठंडा होने पर उसका छिलका उतारकर कद्दूकस कर लें. अब एक बर्तन में ठंडी दही को अच्छी तरह फेंट लें ताकि वह स्मूद हो जाए. अब दही में कद्दूकस किया हुआ चुकंदर मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें. इसके बाद  इसमें भुना जीरा पाउडर, काली मिर्च और नमक मिलाएं. ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया और पुदीना डालकर सजाएं. रायते को फ्रिज में थोड़ा ठंडा करके सर्व करें.

ये भी पढ़ें- गर्मियों में अक्सर रहता है पेट में दर्द? इन 5 नुस्खों से झट से मिलेगा आराम

चुकंदर का रायता खाने के फायदे

शरीर को रखे ठंडा - चुकंदर और दही दोनों ही ठंडक देने वाले तत्व हैं. गर्मियों में इनका सेवन शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद करता है, जिससे लू और हीट स्ट्रोक से बचाव होता है.

बढ़ाए हीमोग्लोबिन - चुकंदर आयरन से भरपूर होता है, जो हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में सहायक होता है. यह एनीमिया से बचाव के लिए एक अच्छा विकल्प है.

पाचन में करे सुधार - दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स पेट की सेहत को सुधारते हैं और चुकंदर में फाइबर होता है, जो कब्ज की समस्या को दूर करता है.

स्किन पर लाए निखार - चुकंदर में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं और गर्मी में निकलने वाले दाने या मुंहासों से राहत देते हैं.

वजन घटाए - यह रायता कम कैलोरी और फैट वाला होता है, लेकिन भरपूर फाइबर से युक्त होता है. इससे पेट भरा-भरा रहता है और ओवरईटिंग नहीं होती.

ये भी पढ़ें - बार-बार सिरदर्द होना इन बीमारियों की ओर करता है इशारा, तुरंत कराएं जांच

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
Personal Hygiene Tips: प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget