एक्सप्लोरर

जानलेवा ब्रेन डिजीज से कोविड पॉजिटिव अमेरिकी व्यक्ति की हुई मौत, कोरोना संक्रमण से जोड़कर हो रही है जांच

एक जानलेवा ब्रेन डिजीज के कारण संयुक्त राज्य अमेरिका के एक 62 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. व्यक्ति की मौत का कारण बनने वाले इस रोग को अक्सर कोरोना वायरस संक्रमण से जोड़ कर देखा जाता है.

Covid 19 Return: एक पीड़ित व्यक्ति में कन्फैब्यूलेशन, ब्रैडीकिनेसिया, लार आना और डिमेंशिया जैसे कई लक्षण दिखाई दे रहे थे साथ ही वह चल नहीं पा रहा था. इन लक्षणों के दिखाई देने के लगभग दो महीने बाद पीड़ित ने डॉक्टरी परामर्श ली. इसके अलावा वह कोविड-19 जांच में भी पॉजिटिव पाया गया. केस स्टडी के मुताबिक व्यक्ति के मस्तिष्क का एमआरआई भी किया गया लेकिन जांच में बीमारी का पता नहीं चला. 
 
स्टडी में यह भी बताया गया, "उनका सीटी ब्रेन और एमआरआई ब्रेन जांच किया गया. दोनों टेस्ट को दो बार दोहराने के बाद भी किसी प्रकार का प्रसार प्रतिबंध नहीं देखा गया, रिजल्ट नॉर्मल रहा." कई जांच के बाद, यह केस प्रिऑन रोग डाइग्नोस होने के क्राइटेरिया को पूरा करता दिखा. इस बीच मरीज की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी.
 
लगभग तीन महीने तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद मरीज धीरे-धीरे गूंगा होता गया और उसे नरम खाने को निगलने में भी दिक्कत होने लगी जिसके कारण पीईजी ट्यूब लगाना पड़ा. बाद में वह पैसिव फ्लेक्सन एक्सटेंशन पर गंभीर दर्द के साथ स्पास्टिक हो गया और छह सप्ताह बाद उसकी मौत हो गई.
 
रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया की लेबोरेटरी वर्कअप के आधार पर प्रिऑन संबंधित न्यूरो-डीजेनेरेटिव डिजीज और कोविड-19 के बीच संबंध स्थापित करना मुश्किल था लेकिन, "बीमारी के टाइमलाइन से यह क्लिनिक्ली स्पष्ट रहा क्योंकि लक्षण की शुरुआत कोविड-19 पॉजिटिव होने पर हुई. "
 
प्रिऑन क्या है?
 
रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के मुताबिक, "प्रिऑन" का अर्थ "असामान्य, पैथोजेनिक एजेंटों से है जो संक्रामक होते हैं और मस्तिष्क के विशिष्ट नॉर्मल सेलुलर प्रोटीन का असामान्य तह उत्पन्न करने में सक्षम होते हैं. इन्हें प्रिऑन प्रोटीन कहा जाता है जो मस्तिष्क में सबसे अधिक मात्रा में पाए जाते हैं".
 
“इन सामान्य प्रिऑन प्रोटीन के फंक्शन्स को अभी तक पूरी तरह से नहीं समझा जा सका है. प्रिऑन प्रोटीन के असामान्य तह से मस्तिष्क क्षति होती है और रोग के लक्षण दिखाई देते हैं. प्रिऑन रोग आम तौर पर तेजी से बढ़ते हैं और हमेशा घातक होते हैं." 
 
प्रिऑन रोग क्या हैं?
 
सीडीसी के मुताबिक, "प्रिऑन रोग दुर्लभ प्रगतिशील न्यूरोडीजेनेरेटिव डिसऑर्डर्स का एक परिवार है जो मनुष्य और जानवर दोनों को प्रभावित करता है. इसकी पहचान लंबे इन्क्यूबेशन पीरियड, विशिष्ट स्पंजीफॉर्म परिवर्तन से जुड़े न्यूरोनल हानि और इंफ्लामेटरी रिस्पॉन्स प्रेरित करने में विफलता से होती है."
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
यह भी पढ़ें 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Birth Weight And Adult Health: क्या जन्म के समय आपका वजन भी था कम? रिसर्च का ये 'स्ट्रोक' कनेक्शन उड़ा देगा होश
क्या जन्म के समय आपका वजन भी था कम? रिसर्च का ये 'स्ट्रोक' कनेक्शन उड़ा देगा होश
Sonam Wangchuk : 26 दिन का उपवास तोड़ने के कितने दिन बाद ले सकते हैं नॉर्मल डाइट, किन चीजों से चाहिए बचना?
26 दिन का उपवास तोड़ने के कितने दिन बाद ले सकते हैं नॉर्मल डाइट, किन चीजों से चाहिए बचना?
Japanese Encephalitis: डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग
डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग
Waist Size And Health: वजन नहीं, कमर का साइज खोलेगा सेहत का राज! मोटापा मापने में BMI से ज्यादा असरदार फॉर्मूला
वजन नहीं, कमर का साइज खोलेगा सेहत का राज! मोटापा मापने में BMI से ज्यादा असरदार फॉर्मूला

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शिक्षा मंत्री से धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजे लेटर में जानें क्या कुछ कहा
शिक्षा मंत्री से धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजे लेटर में जानें क्या कुछ कहा
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'नकल माफिया मिट्टी में मिला दिए जाएंगे...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीए्म योगी की पहली प्रतिक्रिया
'नकल माफिया मिट्टी में मिला दिए जाएंगे...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीए्म योगी की पहली प्रतिक्रिया
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
Embed widget