एक्सप्लोरर

लखनऊ में अब धड़कते दिल को मिलेगा सुकून, केजीएमयू में एडवांस्ड कार्डियोलॉजी विंग शुरू

अभी तक लखनऊ में हार्ट पेशेंट के इलाज के लिए सीमित संसाधनों के चलते मरीजों को काफी इंतजार करना पड़ता था या उन्हें दूसरे संस्थानों में रेफर किया जाता था.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हृदय रोगियों के इलाज के लिए बड़ी हेल्थ फैसिलिटी की शुरुआत हुई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार (14 जुलाई) को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में 105 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नई कार्डियोलॉजी विंग का उद्घाटन किया. इस एडवांस्ड मेडिकल यूनिट से न सिर्फ मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा, बल्कि लारी-एसजीपीजीआई और अन्य बड़े मेडिकल ऑर्गनाइजेशन पर इलाज का दबाव भी कम होगा.

मरीजों को नहीं करना होगा इंतजार

अभी तक लखनऊ में हार्ट पेशेंट के इलाज के लिए सीमित संसाधनों के चलते मरीजों को काफी इंतजार करना पड़ता था या उन्हें दूसरे संस्थानों में रेफर किया जाता था. लारी कार्डियोलॉजी में महज 84 बेड थे, जो अधिकतर समय फुल रहते थे. अब 92 नए आईसीसीयू बेड की सुविधा जुड़ने से कुल क्षमता 176 बेड की हो गई है. इससे भर्ती प्रक्रिया आसान होगी और गंभीर मरीजों को समय पर इलाज मिल सकेगा.

एडवांस्ड टेक्नोलॉजी से लैस विंग

नई कार्डियोलॉजी विंग मॉडर्न मेडिकल टेक्नोलॉजी से पूरी तरह लैस है. यहां दो स्टेट-ऑफ-द-आर्ट कैथ लैब, हाई एंड इकोकार्डियोग्राफी सिस्टम, छह थ्री-डी ईको मशीनें, 96 बेड साइड मॉनिटर, 120 सीरिंज इन्फ्यूजन पंप, 25 टेंपरेरी पेसमेकर, ओसोटोमी मशीन और टीएमटी (ट्रेडमिल टेस्ट) मशीन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. इससे हार्ट पेशेंट की पहचान और इलाज पहले से कहीं अधिक सटीक और कारगर हो सकेगा.

एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं

अब मरीजों को हार्ट संबंधी जांच, एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी और अन्य जटिल प्रक्रियाओं के लिए अलग-अलग विभागों में भटकना नहीं पड़ेगा. यह विंग वन-स्टॉप सेंटर के रूप में काम करेगी, जहां मरीजों को संपूर्ण हृदय रोग संबंधी सेवाएं एक ही जगह पर मिलेंगी.

प्रदेशभर के मरीजों को होगा फायदा

केजीएमयू की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने बताया कि नई विंग से लखनऊ के साथ-साथ प्रदेशभर के मरीजों को फायदा होगा. अब तक एसजीपीजीआई, लोहिया संस्थान, लारी कार्डियोलॉजी और सीटीवीएस विंग पर हार्ट पेशेंट का बेहद दबाव रहता था. सीमित बेड की वजह से कई मरीजों को रेफर किया जाता था, लेकिन इस विंग के शुरू होने से मरीजों को समय पर इलाज मिल सकेगा और वेटिंग लिस्ट में भी भारी कमी आएगी.

सीएम योगी ने बताया फ्यूचर प्लान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार उत्तर प्रदेश को उत्तम स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस करने के लिए लगातार काम कर रही है. उन्होंने इस नई विंग को प्रदेश के अन्य बड़े चिकित्सा संस्थानों के लिए मॉडल यूनिट बताया और संकेत दिया कि इसी तरह की सुविधाएं अन्य मेडिकल कॉलेजों में भी विकसित की जाएंगी. उन्होंने कहा कि नई कार्डियोलॉजी विंग न केवल तकनीकी दृष्टि से एडवांस्ड है, बल्कि उत्तर प्रदेश के चिकित्सा क्षेत्र को नई दिशा देगी. हमारी कोशिश है कि प्रदेश के हर नागरिक को समय पर सुलभ और विश्वस्तरीय इलाज मिले.

ये भी पढ़ें: सेहत के लिए कितना खतरनाक है डिब्बा बंद खाना, क्यों है खतरे की घंटी?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
Embed widget