एक्सप्लोरर

Study: ऑफिस में सिटिंग जॉब करते हैं तो हो जाएं अलर्ट,ये छोटी सी गलती घटा रही है आपकी जिंदगी

Health Tips: अगर आप भी बिना ब्रेक लिए ऑफिस में बैठकर काम करते हैं तो आपके दिल के साथ साथ आपकी जिंदगी को भी खतरा पैदा हो सकता है. हाल ही में हुई एक स्टडी ने इस बारे में सबको चेतावनी दी है.

Sedentary Lifestyle Problems: ऑफिस में बैठ कर काम करना (Office sitting Job)एक जरूरी रूल है लेकिन इस मामले में कई लोग लापरवाही के चलते हेल्थ रिस्क पैदा कर रहे हैं. जी हां, ऑफिस में की गई आपकी छोटी सी गलती आपके जीवन के कई साल घटा सकती है. हाल ही में हुई एक स्टडी में पाया गया है कि लंबे समय तक बैठकर काम करने के चलते लोगों में गंभीर किस्म के हेल्थ रिस्क देखे जा रहे हैं . यानी जो लोग बिना ब्रेक लिए लंबे समय तक एक ही जगह बैठे बैठे काम (long time sitting)करते हैं, वो कई बीमारियों को दावत देने के साथ साथ अपने जीवन के लिए भी खतरा पैदा कर रहे हैं. 
 
लॉन्ग सिटिंग से बढ़ रही कई बीमारियां 
दरअसल लंबे समय तक बैठे रहने से एनर्जी ज्यादा यूज नहीं होती और अगर शरीर ऊर्जा यूज नहीं करेगा तो वो बीमार हो सकता है. एनर्जी यूज ना होने की वजह से मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और शुगर के संभावित खतरे शरीर को घेर सकते हैं. लंबे समय तक बैठने से बैली फैट तेजी से बढ़ता है और शरीर मे चर्बी तेजी से बढ़ने लगती है. बैड कोलेस्ट्रोल बढ़ने की वजह से शरीर के मेटाबॉलिक सिस्टम पर भी असर होता है और लोग मेटाबॉलिक सिंड्रोम का शिकार हो सकते हैं. इसके अलावा लंबे समय तक बैठने से हार्ट डिजीज और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों का रिस्क भी बढ़ जाता है.  
 
दिल के लिए खतरा बन सकता है लंबे समय तक बैठना  
हाल ही में जामा कार्डियोलॉजी में पब्लिश एक स्टडी कहती है कि जो लोग दफ्तर में घंटों बैठकर काम करते हैं, उनको बाकी लोगों की तुलना में दिल संबंधी बीमारियां और स्ट्रोक होने का खतरा ज्यादा होता है. आपको बता दें कि ये स्टडी चाइनीज एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज और पेकिंग यूनियन मेडिकल कॉलेज ने संयुक्त रूप से की है, इसमें चेताया गया है कि जो लोग आठ घंटे से ज्यादा बैठकर काम करते हैं उन्हें दिल का दौरा या स्ट्रोक होने का रिस्क 20 परसेंट बढ़ जाता है. 
 
ऐसे लोगों को हार्ट फेल होने का खतरा भी 50 फीसदी बढ़ने की बात स्टडी में कही गई है. ये स्टडी करीब 11 सालों के बीच की गई और इसमें 21 देशो के नागरिकों की हेल्थ पर अध्ययन किया गया.स्टडी में सलाह दी गई है कि काम के दौरान बीच बीच मे ब्रेक लेना चाहिए और टहलना चाहिए. सिटिंग जॉब करने वालों को एक्टिव रहने के लिए डेली रूटीन में एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए.सही डाइट लेकर और अल्कोहल और स्मोकिंग से दूर रहकर इस खतरे को कम किया जा सकता है.
 
यह भी पढ़ें 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
मेडिकल सेक्टर में किस खोज के लिए दिया गया नोबेल, इससे क्या फायदा?
मेडिकल सेक्टर में किस खोज के लिए दिया गया नोबेल, इससे क्या फायदा?
कितना खतरनाक है प्लेग? रूस की लैब से निकली बीमारी, ले चुकी है 8 करोड़ जानें
कितना खतरनाक है प्लेग? रूस की लैब से निकली बीमारी, ले चुकी है 8 करोड़ जानें
Seasonal Health Tips: मौसम बदलते ही क्यों हो जाते हैं बीमार? नोट करें बचाव के 5 आसान टिप्स
मौसम बदलते ही क्यों हो जाते हैं बीमार? नोट करें बचाव के 5 आसान टिप्स

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन के मार्च से AAP की दूरी, क्या करेंगे एमके स्टालिन? कांग्रेस ने दिया अपडेट
INDIA गठबंधन के मार्च से AAP की दूरी, क्या करेंगे एमके स्टालिन? कांग्रेस ने दिया अपडेट
UP राज्यसभा चुनाव: कौन हैं गोपी कृष्ण पांडेय, जिनपर BJP ने खेला दांव
UP राज्यसभा चुनाव: कौन हैं गोपी कृष्ण पांडेय, जिनपर BJP ने खेला दांव
नेटफ्लिक्स पर अक्टूबर में एंटरटेनमेंट का महा-डोज, रिलीज होंगी 9 धमाकेदार फिल्में-सीरीज
नेटफ्लिक्स पर अक्टूबर में एंटरटेनमेंट का महा-डोज, रिलीज होंगी 9 धमाकेदार फिल्में-सीरीज
‘काला सागर हो या खाड़ी, हमें...’, नाविकों पर हमले पर जयशंकर की दो टूक
‘काला सागर हो या खाड़ी, हमें...’, नाविकों पर हमले पर जयशंकर की दो टूक
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? एक क्लिक में जानें
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? एक क्लिक में जानें
सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, महिला जजों की संख्या बढ़कर हुई तीन
सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, महिला जजों की संख्या बढ़कर हुई तीन
SC के नोटिस पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पात्रा बोले- 'तानाशाही-डर का माहौल...'
SC के नोटिस पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पात्रा बोले- 'तानाशाही-डर का माहौल...'
केले के साथ क्यों नहीं रखने चाहिए दूसरे फल, जान लीजिए काम की बात?
केले के साथ क्यों नहीं रखने चाहिए दूसरे फल, जान लीजिए काम की बात?
Embed widget