एक्सप्लोरर

Triphala: आयुर्वेदिक औषधि है त्रिफला, जानें कब और कितनी मात्रा में खाना चाहिए

Triphala Benefits: त्रिफला एक ऐसी आयुर्वेदिक औषधि है, जिसे एक से अधिक औषधियों को मिलाकर तैयार किया जाता है. इसका सेवन बीमारियों को ठीक करने के साथ ही बीमारियों से बचाव के लिए भी किया जाता है.

Triphala Benefits In Diseases: त्रिफला आयुर्वेद की प्राचीनतम और बहुत प्रभावी औषधि है. इसका नाम त्रिफला इसलिए है क्योंकि इसे तीन अलग-अलग औषधियों से मिलाकर तैयार किया जाता है. इनमें, आंवला, हरीतकी और विभीतकी औषधियां शामिल हैं. इस औषधि का उपयोग कई असाध्य रोगों को ठीक करने में किया जाता है. इस आर्टिकल में आपको यह जानने को मिलेगा कि त्रिफला के सेवन से कौन-सी बीमारियां दूर रहती हैं और किन बीमारियों के उपचार में इसका उपयोग किया जाता है. साथ ही यह भी कि इसका सेवन कैसे और कितनी मात्रा में करना चाहिए...

इन बीमारियों से बचाता है त्रिफला

  • त्रिफला के सेवन से आंखें स्वस्थ रहती हैं और दृष्टि सही बनी रहती है.
  • त्वचा संबंधी बीमारियां आपको नहीं घेर पाती हैं.
  • एलर्जी और इंफेक्शन से बचाव में त्रिफला बहुत लाभकारी है. यदि आपको बहुत जल्दी इंफेक्शन लगता है तो त्रिफला का सेवन आपके शरीर को मजबूत बनाने का काम करेगा.
  • पाचन को मंद नहीं पड़ने देता और पाचन संबंधी समस्याओं जैसे, गैस, बदहजमी, खट्टी डकारें, पेट फूलना इत्यादि से भी बचाता है.
  • त्रिफला का नियमित सेवन शरीर में फैट जमा होने से रोकता है. 
  • त्वचा में ग्लो बढ़ाने और इसे जवां बनाए रखने में भी त्रिफला चूर्ण बहुत लाभकारी होती है. इसके सेवन से जल्दी झुर्रियां नहीं पड़तीं और झाइयों की समस्या भी दूर रहती है.

त्रिफल के उपयोग की विधि 

त्रिफला चूर्ण के उपयोग की विधि इस बात पर निर्भर करती है कि आप किस समस्या से बचने के लिए इसका उपयोग करना चाहते हैं या किस बीमारी के इलाज के लिए इसका उपयोग कर रहे हैं. जैसे...

आंखों के लिए

  • आंखों को स्वस्थ और नजर को सही बनाए रखने के लिए त्रिफला चूर्ण को एक गिलास पानी में 10 मिनट तक उबाल लें. ठंडा होने पर इस पानी को छानकर इससे आंखें धुलकर साफ करें.
  • आंखों के टिश्यूज और नर्व्स को मजबूत करने के लिए आप गाय के घी और शहद में मिलाकर त्रिफला चूर्ण का सेवन करें. आपकी आंखों की रोशनी भी बढ़ेगी और ये सेहतमंद भी रहेंगी.

त्वचा के लिए

  • त्वचा पर आप त्रिफला दो प्रकार से उपयोग कर सकते हैं. पहला है इसके सेवन से होने वाले लाभ. आप हर दिन शहद के साथ त्रिफला चूर्ण का सेवन करें. इससे आपकी त्वचा का ग्लो बढ़ेगा और अर्ली एजिंग से लेकर मुहांसे, ऐक्ने, झाइयां इत्यादि समस्याएं दूर रहेंगी.
  • आप त्रिफला को शहद में मिलाकर इसका लेप भी त्वचा पर लगा सकती हैं. यह स्किन को हाइड्रेट करने और टेक्सचर को इंप्रूव करने का काम करेगा. आप उबटन में इसे मिलाकर भी उपयोग कर सकती हैं. यह विटमिन-सी से भरपूर होता है इसलिए इसके खाने से और त्वचा पर लगाने से, दोनों प्रकार से स्किन का ग्लो बढ़ता है.

कब्ज दूर करने के लिए 

  • जिन्हें कब्ज की समस्या रहती है, वे नियमित रूप से त्रिफला चूर्ण का सेवन कर अपना पेट साफ कर सकते हैं और इससे आपको फिटनेस सही रखने में भी मदद मिलेगी. आप रात को सोने से पहले 5 ग्राम त्रिफला चूर्ण का गुनगुने पानी के साथ सेवन कर लें. यदि समस्या अधिक है तो आप दो चम्मच इसबगोल और 5 ग्राम त्रिफला को एक साथ भी ले सकते हैं. इसका सेवन गुनगुने पानी से ही करें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: सीने में दर्द की होती हैं ये 5 मुख्य वजह, हल्के में ना लें ये परेशानी

यह भी पढ़ें: गर्मी में इन कारणों से होता है गले में दर्द, इन फूड्स को खाने से मिलेगा आराम

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exam Preparation: क्या रातभर जागकर पढ़ते हैं? जानें बड़े नुकसान
क्या रातभर जागकर पढ़ते हैं? जानें बड़े नुकसान
Hepatitis B Treatment: क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
Does Paan Cause Cancer: क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
Cancer Cases In Elderly: क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर किरेन रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को खड़े होकर दी चेतावनी
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर किरेन रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को खड़े होकर दी चेतावनी
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget