एक्सप्लोरर

नींबू निचोड़कर कचरे में न फेंके छिलका, ग्लोइंग स्किन और वेट लॉस्ट से लेकर इसकी मदद से मोती की तरह चमकेंगे आपके दांत

सेहत के साथ नींबू का छिलका आपके लिए और भी कई तरह से फायदे का सौदा साबित हो सकता है. आज जानते हैं कि नींबू के छिलके (lemon peel benefits)के फायदे क्या क्या हैं

Lemon Peel Benefits: नींबू (lemon)ऐसा फल कहा जाता है जो हर मौसम में फायदा करता है. खासकर गर्मियों (Summer) में नींबू बहुत फायदेमंद साबित होता है. इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी पूरी होती है और इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी शरीर को अंदर से भी मजबूत करता है ताकि शरीर बाहरी बीमारियों का डटकर मुकाबला कर सके. लेकिन क्या आपको पता है कि नींबू की तरह नींबू का छिलका (lemon peel)भी काफी फायदेमंद बताया जाता है. आमतौर पर लोग नींबू का रस निकाल कर इसके छिलके के बेकार समझ कर फेंक देते हैं, लेकिन ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए, नींबू की तरह इसका छिलका भी आपकी सेहत के लिए काफी काम आ सकता है. इतना ही नहीं सेहत के साथ नींबू का छिलका आपके लिए और भी कई तरह से फायदे का सौदा साबित हो सकता है. आज जानते हैं कि नींबू के छिलके (lemon peel benefits)के फायदे क्या क्या हैं और साथ ही जानते हैं कि नींबू का छिलका कैसे उपयोग में लाया जा सकता है. 
 
वेट लॉस में सहायक है नींबू का छिलका
नींबू की तरह इसका छिलका भी वेट लॉस करने में काफी मदद करता है. इसके छिलके को सुखाकर, उसका पाउडर बनाकर रोज पानी के साथ एक चम्मच लिया जाए तो जल्दी ही वजन कम होने लगता है. दरअसल नींबू के छिलके में कम कैलोरी होती है और इसके अंदर फाइबर के साथ साथ विटामिन सी और डी भी होता है जो वजन को कंट्रोल करने में हेल्प करता है. 
 
दांतों की चमक
नींबू के छिलके की मदद से आपके दांतों की कई सारे समस्याएं दूर हो सकती हैं. इसके अंदर एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगस गुण पाए जाते हैं और इसके पाउडर से दांत साफ करने से पायरिया, दांतों का पीलापन, दांतों का इंफेक्शन आदि में काफी राहत मिलती है. इसके मंजन से पीले दांत चमक जाते हैं और उनकी मजबूती बढ़ जाती है. 
 
ग्रीन टी बनाकर पीजिए
नींबू के छिलके को फ्रिज में स्टोर करके रखेंगे तो आपकी ग्रीन टी का स्वाद बढ़ जाएगा. इसके छिलकों को ग्रीन टी में डालने से चाय का स्वाद बढ़ जाता है और साथ ही विटामिन सी भी आपके शरीर को मिलेगा. 
 
अचार डालने के लिए बेस्ट है नींबू का छिलका
नींबू का अचार डालने के लिए इसका छिलका बहुत ज्यादा काम आता है. आप इसके छिलके का मस्त खट्टा मीठा अचार डाल सकते हैं जो काफी समय तक चलता है. 
 
त्वचा के लिए भी काम की चीज है नींबू का छिलका
नींबू के छिलके से अपने घुटने, कोहनी या अन्य किसी सांवले हो चुके अंग की मालिश करेंगे तो कालापन दूर हो जाएगा. इसके अलावा नींबू के छिलके को नहाने के पानी में मिलाकर स्नान करेंगे तो आपका शरीर सारा दिन तरोताजा महसूस करेगा. पसीने की बदबू अगर आपको ज्यादा परेशान करती है तो अंडरआर्म्स में नींबू के छिलके को रगड़ने से बदबू दूर हो जाएगी.
 
यह भी पढ़ें 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेग्नेंसी डायबिटीज को न करें नजरअंदाज, बच्चे की सेहत पर पड़ सकता है असर
प्रेग्नेंसी डायबिटीज को न करें नजरअंदाज, बच्चे की सेहत पर पड़ सकता है असर
खाने से साथ जरूर खानी चाहिए हरी मिर्च, जानें इसके फायदे
खाने से साथ जरूर खानी चाहिए हरी मिर्च, जानें इसके फायदे
दूध पीने के बाद बनती है गैस, जानें किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?
दूध पीने के बाद बनती है गैस, जानें किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?
Benefits Of Drinking Water: चाय-कॉफी से नहीं मिटेगी शरीर की प्यास, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अपनाएं ये आदतें
चाय-कॉफी से नहीं मिटेगी शरीर की प्यास, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अपनाएं ये आदतें

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget