एक्सप्लोरर

नींबू और इनो के फेसपैक से गोरा होने का वायरल सच

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर हर रोज कई फोटो, मैसेज और वीडियो वायरल होते हैं. इन वायरल फोटो, मैसेज और वीडियो के जरिए कई चौंकाने वाले दावे भी किए जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो के जरिए दावा है कि नींबू और इनो लगाकर आप गोरे बन सकते हैं.

क्या है वायरल दावे का सच? एबीपी न्यूज़ ने सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो की पड़ताल की. हमने स्किन एक्सपर्ट डॉ शेहला अग्रवाल से इस वीडियो के लेकर बात की. हमने उनसे जाना कि आखिर नींबू और इनो एक सथ मिलाने से आखिर होता क्या है.

डॉ शेहला अग्रवाल ने बताया, ''यह एक बहुत सामान्य सा रिएक्शन है, जो एसिड और एल्कली का रिएक्शन है. इनो में कार्बोनेट होता है और नींबू में सिट्रिक एसिड होता है. दोनों मिलकर पेराऑक्साइड बना रहे हैं जो कि एक ब्लीचिंग एजेंट है. फ्लोर साफ करने के लिए भी आप जो इस्तेमाल करते हैं उसमें पेराऑक्साइड होता है. पार्लर में जो ब्लीच इस्तेमाल करते हैं उसमें भी पेराऑक्साइड होता है. लेकिन कौन सी चीज कहां लगानी है इसकी समझ होना जरूरी है. आप गोरे होने के लिए फ्लोर क्लीनर को उठाकर चेहरे पर नहीं लगा सकते.''

डॉक्टर ने बताया कि वीडियो में नींबू और इनो को मिलाकर जो मिश्रण तैयार किया जा रहा है वो आपके चेहरे को ब्लीच कर देगा यानि साफ कर देगा. इसी वजह से चेहरा गोरा दिखने लगता है.

नींबू और इनो लगाने से क्या नुकसान हो सकता है? डॉ. शेहला अग्रवाल ने बताया, ''इन दोनों को एक साथ लगाने से आपकी स्किन जल सकती है. अगर ब्राउन स्किन जलती है तो उस पर निशान दोगुना पड़ता है. ये बात लोगों को समझ में नहीं आती है. सिर्फ स्किन जलना ही नहीं उस जली हुई स्किन को लेकर आपको जिंदगी भर घूमना पड़ेगा. गोरा होना पता नहीं क्यों खूबसूरती का मापदंड हो गया है लेकिन गोरा होना सेहतमंद होना बिल्कुल नहीं है.''

ABP न्यूज की पड़ताल में सामने आया-

  • नींबू-इनो का फेसपैक आपको गोरा नहीं बनाता बल्कि आपका चेहरा ब्लीच कर देता है.
  • डॉक्टर के मुताबिक अगर आप चेहरा ब्लीच करवाते हैं तो पार्लर में जाकर करवाएं जिससे आपके चेहरे के जलने की संभावना कम रहे.
  • बार-बार ब्लीच करने से या ऐसे नुस्खे अपनाने से आपका रंग गोरे होने की जगह और काला पड़ता जाएगा.
  • नींबू और इनो से गोरे होने का ये नुस्खा आपका चेहरा हमेशा के लिए बर्बाद भी कर सकता है.

हमारी पड़ताल में नींबू इनो लगाकर गोरे होने का दावा झूठा साबित हुआ है.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hepatitis B Treatment: क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
Does Paan Cause Cancer: क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
Cancer Cases In Elderly: क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget