एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: ठंड में नमी के कारण दाल और अनाज खराब हो रहे हैं तो अपनाएं ये तरीका, सालों साल चलेंगे

Pulses And Grain Protection: सर्दियों में नमी की वजह से दाल और आटे में कीड़े लग जाते हैं. ऐसे में आप इन टिप्‍स को अपनाकर किचन में मौजूद दाल, अनाज, आटा और सूजी में कीड़े लगने से बचा सकते हैं.

Protect Pulses From Bugs: सर्दियों में धूप कम निकलती है ऐसे में घरों में सीलन और नमी बनी रहती है. नमी वाले मौसम में खाने-पीने की चीजें बहुत जल्दी खराब होने लगती हैं. दालें सील जाती हैं या कीड़ा लग जाते हैं. आटे में भी कीड़े लग जाते हैं. कई लोग इस तरह के अनाज को खराब समझकर फेंक देते हैं. वहीं दालों को कुछ लोग धोकर इस्तेमाल कर लेते हैं. आज हम आपको ठंड में अनाज और दालों को कीड़े लगने से बचाने का तरीका बता रहे हैं. आइये जानते हैं. 

1- नीम के पत्ते डाल दें- अगर आप दालें और अनाज ज्यादा दिन तक स्टोर करके रखते हैं तो आपको डिब्बे को अच्छी तरह पोंछकर रखना चाहिए. नमीं पहुंचने पर कीड़े पनपने लगते हैं. ऐसे में आप डब्बे में  नीम की पत्तियां डालकर रख दें. नीम की पत्तियों से कीड़े नहीं होते और होने पर कीड़े मर जाते हैं.

2- लाल मिर्च डाल दें- आटे को कीड़े से बचाने के लिए साबुत लाल मिर्च डाल दें. इससे आटे में कीड़े नहीं लगेंगे. आप चाहें तो साबुत नमक डालकर भी रख सकते हैं. अगर गेहूं हैं तो उनमें नमक के टुकड़ों कॉटन के कपड़े में बांधकर गेहूं में नीचे लगा दें.

3- लौंग डाल दें- सूजी को कीड़ों से बचाने के लिए उसे सूखा हल्का भून लें. इसके अलावा आप चाहें तो सूजी में 8 से 10 लौंग डालकर रख दें. इससे सूजी में कीड़े नहीं लगेंगे. 

4- तेजपत्ता डाल दें- आटे में आप तेजपत्ता डालकर भी रख सकते हैं. इससे आटे में कीड़ों को फैलने से बचा सकते हैं. इसके लिए आटे में तेजपत्ता डालकर रख दें और डब्बा बंद कर दें. 

5- करी पत्ता का इस्तेमाल करें- नमी की वजह से आटे में कीड़े लग जाते हैं. इसलिए आप चाहें तो हल्दी का एक टुकड़ा या करी पत्ता डालकर भी रख सकते हैं. इससे आटा जल्दी खराब नहीं होगा. 

6- माचिस की तिल्ली रख दें- दालों और अनाज में कीड़े लगने से बचाने के लिए आप मैचबुक को भी रख सकते हैं. माचिस में सल्फर होता है जिससे कीड़े मर जाते हैं. 

7- सरसों का तेल लगा दें- दालों को किसी सूखे कंटेनर में रख दें. अब इसमें 1-2 चम्मच सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह से मिला दें. इससे दाल जल्दी खराब नहीं होगी और कीड़े भी नहीं लगेंगे.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: कम समय में कुकिंग करने का बेस्ट तरीका, इस ट्रिक से मिनटों में खाना हो जाएगा तैयार

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget