एक्सप्लोरर

क्या आपने कभी पी है खजूर की चाय! ट्राई करके देखिए...सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

Khajoor Tea:खजूर की चाय पीने से पाचन संबंधी समस्याएं दूर हो सकती है. क्योंकि खजूर में फाइबर पाया जाता है जो पेट से संबंधित बीमारियों को ठीक करने में मदद करता है.

Khajoor Tea: चाय हम भारतीयों के लाइफस्टाइल का एक बहुत ही अहम हिस्सा है. आपने अब तक कई तरह की चाय पी होगी. जैसे ग्रीन टी, ब्लैक टी, गुड़हल की चाय, दूध वाली चाय, इसके अलावा भी चाय की एक लंबी लिस्ट है. लेकिन क्या आपने कभी खजूर की चाय पी है? जी हां खजूर की चाय. इस चाय को पीने के कई लाभ है तो चलिए जानते हैं इसके फायदे और यs चाय आखिर बनाई कैसे जाती है.

खजूर की चाय पीने के फायदे

1.खजूर की चाय पीने का एक खास मतलब होता है चीनी की मात्रा को कम करना. कुछ लोग चीनी खाने से परहेज करते हैं. चीनी की जगह पर आर्टिफिशियल स्वीटनर का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन आर्टिफिशियल स्वीटनर भी ओवरऑल हेल्थ के लिए काफी हानिकारक होता है. ऐसे में जब आप खजूर की चाय पीते हैं तो आपको चीनी की जरूरत नहीं पड़ती है. आपको इससे मिठास भी मिल जाती है और आपको कई सारे इसके लाभ मिलते हैं.

2.खजूर में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा होती है जो बैड कोलेस्ट्रॉल को काम करता है. बीपी को कंट्रोल में रखता है और ऐसे ये ओवरऑल हार्ट हेल्थ को काफी फायदेमंद है.

3.खजूर में मैग्नीशियम की मात्रा भी पाई जाती है. जिससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत हो सकती है. इससे आपके मौसमी बीमारियों की चपेट में आने का खतरा काफी हद तक काम हो सकता है.

4.स्टडी से पता चलता है कि खजूर में बीटा डी ग्लूकेन नाम का कंपाउंड मौजूद होता है जो शरीर के अंदर एक एंटी ट्यूमर गतिविधि को बढ़ावा देने में बहुत फायदेमंद है. खजूर में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा फ्री रेडिकल्स की गतिविधियों को कम करने में मदद करते हैं और इस तरह से कैंसर होने की संभावना कम होती है.

5.खजूर में सेलेनियम, मैगनीज, मैग्नीशियम और कॉपर की मात्रा भरपूर होती है. ये सभी पोषक तत्व हड्डियों के स्वास्थ्य के विकास में मदद करते हैं.

6.खजूर की चाय पीने से पाचन संबंधी समस्याएं दूर हो सकती है. क्योंकि खजूर में फाइबर पाया जाता है जो पेट से संबंधित बीमारियों को ठीक करने में मदद करता है.

कैसे बनाएं खजूर की चाय

  • चाय पत्ती दो चम्मच
  • खजूर दो से 4 पीस
  • दूध दो कप
  • पानी एक कप

विधि

  • सबसे पहले पानी और दूध को एक पैन में डालकर चढ़ा दीजिए.
  • अब इसमें खजूर के बीज निकाल कर डाल दीजिए.
  • दूध में खजूर को तब तक उबलें, जब तक की यह मिठास ना छोड़ दे.
  • इसके बाद इसमें चाय की पत्ती डालकर पकाएं.
  • तैयार है आपकी खजूर की चाय.

ये भी पढ़ें: International Yoga Day 2023 : योगा के अनलिमिटेड बेनिफिट्स, ये फिज़िकली ही नहीं मेंटली भी आपको रखता है एक्टिव

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget