एक्सप्लोरर

क्या छोटे बच्चों को 'काजल' लगाना चाहिए या नहीं? जरूर जान लें

काजल को बनाने के लिए लीड का इस्तेमाल काफी ज्यादा मात्रा में किया जाता है. लीड एक हानिकारक तत्व है, जो शिशुओं के स्वास्थ्य को बुरी तरह से प्रभावित करता है.

भारत में जब किसी घर में बच्चे का जन्म होता है तो उसे लोगों की बुरी नजरों से बचाने के लिए काजल लगाया जाता है. आपने अपने घर में महिलाओं को छोटे-छोटे बच्चों को मोटा-मोटा काजल लगाते कई बार देखा होगा. अब सवाल उठता है कि क्या बच्चों को काजल लगाना सुरक्षित है? क्या इससे उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है? आइए जानते हैं...

दरअसल काजल को बनाने के लिए लीड का इस्तेमाल काफी ज्यादा मात्रा में किया जाता है. लीड एक हानिकारक तत्व है, जो शिशुओं के स्वास्थ्य को बुरी तरह से प्रभावित करता है. ये उनकी किडनी, बोन मैरो, ब्रेन सहित शरीर के कई अंगों पर बुरा प्रभाव डालता है. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि अगर ब्लड में लीड का लेवल बढ़ जाता है तो इससे कोमा में जाने की आंशका पैदा हो जाती है. बच्चा चूंकि छोटा होता है और उसका शरीर अभी विकास कर रहा होता है, इसलिए उन्हें लीड के संपर्क में लाने से हर पैरेंट्स को बचना चाहिए.  

बच्चों को काजल क्यों नहीं लगाना चाहिए?

नवजात बच्चों को काजल लगाने से उनकी आंखों की सेहत प्रभावित हो सकती है. आंखों से पानी निकल सकता है. खुजली हो सकती है. यहां तक कि कुछ बच्चों को इसकी वजह से एलर्जी भी हो सकती है. कई माएं अपने हाथों से बच्चों को काजल लगाती हैं. इससे आंखों में इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ सकता है. बाजार में मिलने वाले काजलों का इस्तेमाल बच्चों पर बिल्कुल नहीं किया जाना चाहिए. क्योंकि इनमें कई तरह के हानिकारक केमिकल को शामिल किया जाता है, जो आंख सहित शरीर के कई अंगों को बुरी तरह नुकसान पहुंचा सकता है. 

क्या घर का बना काजल लगा सकते हैं?

कई लोग मानते हैं कि बच्चों को घर का बना काजल लगाया जा सकता है. क्योंकि ये प्रकृतिक होता है और इससे कोई नुकसान भी नहीं पहुंचता. अगर आप भी यही सोचकर अब तक बच्चे को घर का बना काजल लगाते आ रहे हैं तो जान लीजिए कि ऐसा करना बच्चे की सेहत के लिए सही नहीं है. काजल चाहे बाजार से खरीदा गया हो या घर का बना हो, दोनों ही बच्चे की आंखों और पूरे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है. इससे आंखों में इन्फेक्शन, दर्द, जलन, खुजली, लालिमा और कई परेशानियां हो सकती हैं. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: 'लंपी वायरस' से इन्फेक्टेड गाय का दूध पीना कितना सेफ? कहीं इंसानों के लिए ये जानलेवा तो नहीं? जानें   

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget