एक्सप्लोरर

Virus: जानिए, इतना खतरनाक है Japanese Encephalitis... 4 साल का बच्चा 9 दिन वेंटीलेटर, 15 दिनों तक आईसीयू में रहा

कोविड के साथ ही जापानी एन्सेफलाइटिस ने भारत में दस्तक दे दी है. पूणे में 4 साल का बच्चा वेंटीलेटर और आईसीयू में रहा. इस वायरस से सभी को सावधान रहने की जरूरत है.

Japanese Encephalitis Vaccine: कोविड के साथ ही डेंग, मलेरिया के केस देश में देखने को मिल रहे हैं. डेंगू के कारण लोगों को अस्पताल में भर्ती होने तक की नौबत आ रही है. देश में इस साल जापानी एन्सेफलाइटिस वायरस ने दस्तक दे दी है. पिछले तीन साल में पहली बार पूणे में पहला मामला दर्ज किया गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 4 साल के बच्चे की तबियत बिगड़ने के कारण 9 दिनों तक वेंटीलेटर सपोर्ट और 15 दिनों तक आईसीयू में रहा. जापानी एन्सेफलाइटिस को कई बार बेहद घातक माना जाता है. यह जानलेवा साबित होता है. डॉक्टरों का कहना है कि इसके लक्षणों को जानकर बचाव करने की जरूरत है. 

क्या है Japanese Encephalitis?

जापानी एन्सेफलाइटिस वायरस के कारण होने वाला एक संक्रमण है. यह डेंगू, येलो फीवर और वेस्ट नाइल वायरस से संबंधित है. यह वायरस संक्रमित क्यूलेक्स प्रजाति के मच्छरों और ज्यादातर क्यूलेक्स ट्राइटेनियोरहिंचस के काटने से मनुष्यों में फैलता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, दक्षिण-पूर्व एशिया और पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र के 24 देशों में जापानी एन्सेफलाइटिस वायरस का फैलाव अधिक है. 

क्या होते हैं Japanese Encephalitis Symptoms?

जिस चार साल के बच्चे में Japanese Encephalitis की पुष्टि हुई. उसने बुखार, सिरदर्द, कमजोरी और दौरा पड़ने की शिकायत की थी. इसके सैंपल लेकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजे गए थे. जहां वायरस होने की पुष्टि हुई. अब इसके लक्षणों की बात करें तो इन्फेक्शन होने पर बुखार और सिरदर्द ही अधिक होता है. लेकिन यदि स्थिति गंभीर है तो तेज बुखार, सिरदर्द, गर्दन में अकड़न, दौरा पड़ना, पैरालाइस, कोमा में जाना और अंत में डेथ तक हो सकती है. 4 से 14 दिन के बीच जापानी एन्सेफलाइटिस के लक्षण दिखाई देने शुरू हो जाते हैं. 

कर्नाटक में शुरू हुआ वैक्सीनेशन अभियान

जापानी एन्सेफलाइटिस के खतरे को देखते हुए देश के अलग अलग हिस्सों में वैक्सीनेशन अभियान शुरू करने की तैयारी है. कर्नाटक में 48 लाख बच्चों के लिए जापानी इंसेफेलाइटिस वैक्सीन अभियान शुरू हो गया है. वर्तमान में, जेनेवैक की ओर से कर्नाटक के 10 जिलों में बच्चों को मुफ्त वैक्सीन दी जा रही है. यह वैक्सीन ड्राइव 3 सप्ताह तक चलेगी. जापानी एन्सेफलाइटिस वायरस के एक भारतीय स्ट्रेन (कोलार- 821564एक्सवाई) से तैयार की गई सिंगल डोज वैक्सीन है. आंकड़ों के मुताबिक, देश में हर साल करीब 68,000 मामले जापानी एन्सेफलाइटिस के सामने आते हैं.

यह भी पढ़ें : दर्द होने पर लोग कराहते ही क्यों हैं, कुछ और क्यों नहीं करते? यह है इसके पीछे की बड़ी वजह

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Death During Running: रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
Eating With Henna Hands: मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
H1N1 Virus Symptoms: बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget