एक्सप्लोरर

कहीं आपका बच्चा भी जुवेनाइल ऑस्टियोपोरोसिस से पीड़ित नहीं है...जानिए इसके लक्षण और बचाव के उपाय

18 से 20 साल की उम्र तक एक व्यक्ति में बोन का 90 फ़ीसदी निर्माण हो जाता है. ऐसे में अगर बच्चों को ओस्टियोपोरोसिस हो जाए जब शरीर अधिकांश हड्डियों का निर्माण कर रहा होता है, तो यह काफी गंभीर हो सकता है.

Juvenile Osteoporosis :ओस्टियोपोरोसिस हड्डियों की बीमारी है. इसमें हड्डियां कमजोर हो जाती है. बोन मास डेंसिटी घट जाती है, जिससे हड्डियों के फ्रैक्चर होने का खतरा बढ़ जाता है, वैसे तो ऑस्टियोपोरोसिस 50 साल से अधिक उम्र की महिलाओं और पुरुष में होता है, और सिर्फ 20 प्रतिशत ऑस्टियोपोरोसिस से ग्रस्त मरीजों का ही इलाज ठीक से हो पाता है.लेकिन यह कुछ कमियों की वजह से बच्चों में भी देखा जा सकता है जिसे जुवेनाइल ऑस्टियोपोरोसिस कहते हैं.

बच्चों और किशोरों में ऑस्टियोपोरोसिस के मामले कुछ कम देखे जाते हैं और ये आमतौर पर किसी मेडिकल डिसऑर्डर या इसके इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली दवाओं के कारण होता है. इस स्थिति को सेकेंडरी ऑस्टियोपोरोसिस कहा जाता है. कभी-कभी जब ऑस्टियोपोरोसिस होने का कोई खास कारण पता नहीं चलता तो इसे इसियोपैथिक ऑस्टियोपोरोसिस के तौर पर जाना जाता है.आपको बता दें की 18 से 20 साल की उम्र तक एक व्यक्ति में बोन का 90 फ़ीसदी निर्माण हो जाता है. ऐसे में अगर बच्चों को ओस्टियोपोरोसिस हो जाए जब शरीर अधिकांश हड्डियों का निर्माण कर रहा होता है, तो यह काफी गंभीर हो सकता है. आजकल की गति हीन जीवन शैली के कारण यह समस्या बच्चियों में बढ़ रही है अगर गिरने से आपके बच्चे की हड्डी फ्रैक्चर हो जाती है तो आप इसे नजरअंदाज ना करें.

जुवेनाइल ऑस्टियोपोरोसि के लक्षण

  • किसी बच्चे को ऑस्टियोपोरोसिस होने का पहला संकेत पीठ के निचले हिस्से, कूल्हों और/या पैरों में दर्द होता है।
  • बच्चे को लंगड़ा कर चलने या चलने में भी कठिनाई हो सकती है.
  • निचले छोरों का फ्रैक्चर एक सामान्य जटिलता है, विशेष रूप से घुटने या टखने में
  • रीढ़ का मुड़ना या हाईट में कमी आना
  • अचानक वजन का कम होना
  • सांस फूलना

जुवेनाइल ऑस्टियोपोरोसि के कारण

  • विटामिन डी और कैल्शियम की कमी
  • लंबे समय तक खराब पोस्चर में बैठे रहना
  • सीमित गतिशीलता की वजह से भी ये हो सकता है.
  • कुछ दवाओं के सेवन जैसे कैंसर रोधी दवाओं के सेवन से भी ऐसा हो सकता है.
  • फिजिकल एक्टिविटी से दूर रहना

कैसे करें बचाव

  • बच्चों के शरीर को नियमित शारीरिक एक्सरसाइज के साथ पौष्टिक संतुलित आहार की जरूरत होती है बच्चों के लिए सबसे जरूरी हेल्दी खाना है.
  • परिवार और माता पिता को बच्चों को एक्सरसाइज की आदत डालने में मदद करनी चाहिए, इससे फिजिकल एक्टिविटी बढ़ती है. हड्डियों और मांसपेशियों के विकास को बढ़ावा तो मिलता ही है साथ ही धूप के संपर्क में आने से विटामिन डी भी मिलता है.
  • बच्चों को कैल्शियम से भरपूर फूड खिलाएं.
  • दूध और डेयरी उत्पादों में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है,बींस और साग जैसी सब्जियों को डाइट में शामिल करें.
  • अंकुरित चने, ब्रोकली, सरसों का साग, शलजम में भी काफी मात्रा में कैल्शियम होता है.
  • फलों और सब्जियों से भरपूर डाइट लेने से हड्डियों को हेल्दी रखने में मदद मिलती है.बचपन में स्वस्थ हड्डियों के निर्माण के लिए विटामिन सी और दूसरे माइक्रोन्यूट्रिएंट्स जैसे मैग्नीशियम जरूरी हैं

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 

ये भी पढ़ें: Cocktail Party Look: कॉकटेल पार्टी में एकदम परफेक्ट लगेगा सिल्वर बैकलेस गाउन, एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर का लुक कर सकती हैं कॉपी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Regular Health Checkup: क्या आप भी बीमार होने पर ही जाते हैं डॉक्टर के पास? जान लें रेगुलर हेल्थ चेकअप के फायदे
क्या आप भी बीमार होने पर ही जाते हैं डॉक्टर के पास? जान लें रेगुलर हेल्थ चेकअप के फायदे
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Cyclospora Infection: तेजी से फैल रही यह खतरनाक बीमारी, दिन में 30 बार जाना पड़ रहा टॉयलेट, दवाएं फेल
तेजी से फैल रही यह खतरनाक बीमारी, दिन में 30 बार जाना पड़ रहा टॉयलेट, दवाएं फेल
भारत में हर 5 मिनट में आ रहा इस गंभीर बीमारी का एक केस, ये हैं बचाव के उपाय
भारत में हर 5 मिनट में आ रहा इस गंभीर बीमारी का एक केस, ये हैं बचाव के उपाय

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर फिर धरने पर बैठे अभिजीत दीपके, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
LIVE: दीपके फिर धरने पर बैठे, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget