एक्सप्लोरर

Weight Gain: क्या उम्र बढ़ने के साथ तेजी से बढ़ रहा आपका वजन? जानिए क्या है कारण और महिलाएं क्यों है इसकी शिकार

ऐसे समय जब कोई लड़की स्लिम और खूबसूरत दिखना चाहती है, तब अचानक से वजन बढ़ना उसकी परेशानी का सबब बन जाता है. लड़कियों में उम्र बढ़ने के साथ तेजी से वजन बढ़ता है. इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हैं.

Weight Gain : वजन बढ़ने की समस्या इन दिनों आम हो गई है. खराब लाइफस्टाइल और गड़बड़ खानपान का नतीजा मोटापा बनकर सामने आ रहा है. लड़कियों में  यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है. उम्र बढ़ने के साथ मोटापा उनका पीछा करता है और उनका वजन बढ़ने लगता है. बढ़ती उम्र में महिलाओं का वजन  काफी तेजी से बढ़ता है. इसका कारण बहुत कम महिलाएं ही जानती हैं. आइए जानते हैं महिलाओं का वजन (Weight Gain Causes) उम्र के साथ क्यों तेजी से बढ़ता है, कहीं ये किसी बीमारी का इशारा तो नहीं...
 
महिलाओं में वजन बढ़ना बीमारी का संकेत
अगर किसी महिला का वजन उम्र बढ़ने के साथ अचानक और तेजी से बढ़ रहा है तो यह कई बीमारियों का संकेत हो सकता है. अक्सर PCOD या PCOS की प्रॉब्लम्स में महिलाओं का वेट बढ़ता है. थायराइड, डिप्रेशन, एंजाइटी या फिर आंतों की समस्या होने पर भी वजन तेजी से बढ़ने का खतरा रहता है.
 
तेजी से बढ़ते वजन का कारण
 
नींद पूरी न हो पाना
आजकल ज्यादातर महिलाएं वर्किंग हैं. घर-परिवार की जिम्मेदारी के साथ काम की वजह से कई बार नींद पूरी नहीं हो पाती है. नींद की कमी होने पर वजन तेजी से बढ़ने लगता है. ऐसा इसलिए क्योंकि नींद पूरी न होने से शुगर और फैट की क्रेविंग्स होने लगती है और हंगर हार्मोंस बढ़ने का जोखिम रहता है.
 
काफी देर तक बैठे रहना
ज्यादातर महिलाएं डेस्क जॉब कर रही हैं. उन्हें काफी देर तक बैठकर काम करना पड़ता है. घर के काम भी वे ज्यादातर बैठकर ही करती हैं. ज्यादा देर तक बैठे रहने से भी वजन तेजी से बढ़ता है.
 
पानी कम पीना
डिहाइड्रेशन भी वजन बढ़ने का कारण हो सकती है. अगर आप कम पानी पीती हैं तो इसकी वजह से ब्लोटिंग हो सकता है. इससे थकावट होगी और हर वक्त कुछ न कुछ खाने का मन करता है. ज्यादा खाने से वजन बढ़ने लगता है और पानी की कमी से त्वचा ड्राई हो जाती है, मुंह सूखने लगता है और शरीर में इंफेक्शंस हो सकते हैं.
 
हार्मोनल बदलाव होना
जब किसी लड़की की शादी होती है तो उनका वजन अचानक से बढ़ने लगता है. ऐसा इसलिए क्योंकि अक्सर फिजिकल रिलेशनशिप के बाद शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिसकी वजह से वजन तेजी से बढ़ने लगता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Abortion Sideffects: 'खतरनाक' हो सकता है बार-बार गर्भपात कराना, ज्यादा अबॉर्शन कराने से हो सकते हैं ये साइड इफेक्ट्स

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Waist Size And Health: वजन नहीं, कमर का साइज खोलेगा सेहत का राज! मोटापा मापने में BMI से ज्यादा असरदार फॉर्मूला
वजन नहीं, कमर का साइज खोलेगा सेहत का राज! मोटापा मापने में BMI से ज्यादा असरदार फॉर्मूला
Sonam Wangchuk News: 26 दिन के अनशन के बाद अचानक से भरपेट खाना खा लें तो क्या होगा, बॉडी कैसे करेगी रिएक्ट?
26 दिन के अनशन के बाद अचानक से भरपेट खाना खा लें तो क्या होगा, बॉडी कैसे करेगी रिएक्ट?
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
Male Infertility: क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP Jantar Mantar Protest Live: राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुआ पैलेट गन से हमला, आंखों की रोशनी चली गई
Live: राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुआ पैलेट गन से हमला, आंखों की रोशनी चली गई
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
'सीखना होगा हुनर बच्चों से, चांद को धरती पे ही ले आए' प्रदर्शनकारी युवाओं की तारीफ कर क्या बोले शशि थरूर
'सीखना होगा हुनर बच्चों से, चांद को धरती पे ही ले आए' प्रदर्शनकारी युवाओं की तारीफ कर क्या बोले शशि थरूर
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
Embed widget