एक्सप्लोरर

क्या बची हुई चाय आप भी गर्म करके पीते हैं? आज से ही कर दें बंद, हो सकते हैं ये नुकसान

What Happens If You Reheat Tea:ठंडी चाय गर्म हो जाए तो इसे पीना बहुत ही आम बात है लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना आपको भारी पड़ सकता है.

बार-बार चाय गर्म करने से हो सकती है ये समस्या

चाय को बनाने के बाद बार-बार गर्म करने का सबसे बड़ा नुकसान ये है कि इससे स्वाद तो चला ही जाता है इसके साथ ही चाय के अंदर मौजूद पोषक तत्व भी पूरी तरह से खत्म हो जाते हैं. चाय गर्म करके पीने से आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती है. उल्टी, दस्त ऐठन जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है.

माइक्रोबियल का खतरा

अगर आप चाय को लंबे समय तक यानी कि 4 घंटे तक छोड़ देते हैं तो इस दौरान चाय में बहुत सारे बैक्टीरिया और रोगाणु प्रवेश कर जाते हैं. ऐसे में अगर चाय को गर्म करके पीते हैं तो इसमें माइक्रोब्स पैदा होने का खतरा रहता है. ज्यादातर घरों में दूध वाली चाय बनती है, इस वजह से इसमें माइक्रोबियल का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है. वहीं अगर आप हर्बल चाय को भी बार-बार गर्म करके पीते हैं तो इससे भी पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं.

लंबे समय तक चाय को अगर आप छोड़ देते हैं और दोबारा से गर्म करके पीते हैं तो इससे टैनिन बाहर निकल जाता है जिसकी वजह से चाय का स्वाद पूरी तरह से कड़वा हो जाता है यह मुंह का स्वाद भी खराब कर सकता है.

एसिटडिटी की समस्या 

बासी चाय के सेवन से इंटेस्टाइन में एसिड का उत्पादन बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, जैसे सीने में जलन और दर्द की समस्या होने लगती है. ये पाचन तंत्र पर काफी गहरा असर छोड़ता है. चाय में मौजूद एसिडिक गुण पेट में जाकर एसिड की मात्रा को और भी बढ़ा देते हैं, जिस वजह से आपको कब्ज की समस्या हो सकती है. बीपी की समस्या से ग्रस्त लोगों को चाय को गर्म करके पीने से बचना चाहिए नहीं तो इससे ब्लड प्रेशर भी बढ़ सकता है.

कैसे पिएं चाय
कोशिश करें कि हमेशा ताजी चाय पिएं,अगर चाय बनाने के 15 मिनट बाद गर्म करते हैं तो इससे शरीर को ज्यादा नुकसान नहीं होता है. हमेशा उतनी ही चाय बनानी चाहिए जितना एक बार में खत्म हो जाए.भले ही ठंडी चाय को दोबारा गर्म करने की सलाह नहीं दी जाती है, लेकिन जिन लोगों को इसे गर्म करना चाहिए, उनके लिए इसे गर्म करना संभव ह. अपनी ठंडी चाय को एक साफ मग में रखें. एक दूसरे बर्तन में पानी उबालिये और मग को उबलते पानी में 3-4 मिनिट के लिये रख दीजिये. इसे 'डबल बॉयलर' विधि कहा जाता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: प्रोस्टेट कैंसर के रिस्क को कैसे करें कम? इन 6 हेल्दी फूड्स को अपनी डाइट में करें शामिल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget