एक्सप्लोरर

Pregnancy Diet: प्रेग्नेंसी में कटहल खाना फायदेमंद या खतरनाक? जानें क्या है सही जवाब

प्रेग्नेंसी बहुत ही संवेदनशील समय होता है, इस दौरान कटहल खाने की मनाही की जाती है. लेकिन क्या सचमुच प्रेगनेंसी में कटहल खाने से नुकसान हो सकता है, यहां जानिए.

Jackfruit On Pregnancy: कई बार सुनने में आता है कि प्रेगनेंसी (Pregnancy)में कटहल (Jackfruit)खाने से जल्दी गर्भपात होने की आशंका बढ़ जाती है. हालांकि देखा जाए तो इसका कोई वैज्ञानिक या डॉक्टरी प्रमाण सामने नहीं आया है. ऐसा कोई साइंटिफिक डाटा नहीं है जो ये कहता है प्रेगनेंसी में कटहल खाने से मिसकैरेज (Is Jackfruit Safe to Eat During Pregnancy) हो सकता है.

हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि प्रेगनेंसी में कटहल खाया जा सकता है लेकिन इसे डॉक्टर की सलाह पर और कम ही मात्रा में खाना चाहिए. चलिए यहां जानते हैं कि  प्रेगनेंसी  में आप कितना और किस तरह कटहल खा सकते हैं.

पोषक तत्वों से भरपूर है कटहल   

देखा जाए तो कटहल पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है क्योंकि इसमें विटामिन सी, पोटैशियम, फोलेट, बीटा कैरोटीन और ढेर सारा डाइटरी फाइबर होता है. अगर इसका सही तरह से यूज किया जाए तो ये माँ और पेट में पल रहे भ्रूण के लिए बेहद फायदेमंद होता है. कटहल इम्यूनिटी मजबूत करता है. पेट की दिक्कत ठीक करता है और सबसे खास बात इसे खाने से एनर्जी मिलती है. कहा जाता है कि कटहल खाने से डिलीवरी के बाद मां के ब्रेस्ट मिल्क में काफी इजाफा होता है.

प्रेगनेंसी में कटहल खाना सही है या गलत   

प्रेगनेंसी में कटहल खाया जा सकता है लेकिन इसका बहुत ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए. चूंकि कटहल की तासीर गर्म कही गई है, इसलिए प्रेगनेंसी में इसका सीमित सेवन करने की सलाह दी जाती है. खासतौर पर गर्मी के मौसम में प्रेग्नेंट महिला को कटहल का सेवन बहुत ही कम मात्रा में करने की सलाह दी जाती है. चूंकि इसकी तासीर गर्म होती है, इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट प्रेग्नेंट महिलाओं को इसका बहुत कम मात्रा में सेवन करने की सलाह देते हैं.

कहा जाता है कि आप ज्यादा गर्मी में बहुत ज्यादा कटहल का सेवन करेंगी तो गर्भपात या दूसरी दिक्कतों का शिकार हो सकती हैं. दूसरी खास बात, प्रेग्नेंसी में जो महिलाएं लेटेक्स एलर्जी से पीड़ित हैं, जिनका पाचन तंत्र कमजोर है, ऐसी महिलाओं को भी बहुत ही सीमित मात्रा में कटहल का सेवन करना चाहिए.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: ये कैंसर है बेहद खतरनाक, जानकारी के अभाव में हर 7 मिनट में जा रही एक महिला की जान, इन बातों का रखें ध्यान

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर
हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget