एक्सप्लोरर

International Yoga Day 2024: कमरे के अंदर बिस्तर पर लेटे-लेटे हो सकता है ये आसन, योग दिवस पर ऐसे बनाएं सेहत

मोटापा, शरीर दर्द,और तनाव जैसी कई समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए योग कर सकते हैं. हालांकि, समय की कमी की वजह से ज्यादातर लोग योग नहीं कर पाते हैं. ऐसे में कुछ आसन बिस्तर पर लेटे-लेटे भी कर सकते हैं.

International Yoga Day 2024 : योग से सेहत को कई जबरदस्त फायदे होते हैं. शरीर को एक्टिव रखने और दिल-दिमाग को बेहतर बनाने के लिए नियमित तौर पर योगासन करना चाहिए. हालांकि, बिजी लाइफ शेड्यूल की वजह से आजकल बहुत से लोग योग के लिए वक्त ही नहीं निकाल पाते हैं.

थकान या आलस उन्हें बेड से उठने नहीं देता है. जिसकी वजह से कई बीमारियां घेर सकती हैं. ऐसे में कुछ आसन ऐसे हैं, जिन्हें आप कमरे के अंदर बिस्तर पर लेटे-लेटे ही कर सकते हैं और खुद की सेहत बना सकते हैं. सुबह नींद खुलने के बाद बिस्तर पर ही इन योगासनों को 10 से 15 मिनट तक कर सकते हैं. आइए जानते हैं इन योगा आसनों के बारें में...

1. भुजंगासन
इस आसान को बिस्तर पर लेटकर आसानी से कर सकते हैं. सुबह उठने के बाद इस आसन को करने से भुजाएं मजबूत होने के साथ मांसपेशियों में खिंचाव आता है और बेली फैट की छुट्टी हो जाती है. 

आसन करने का तरीका
बिस्तर पर पेट के बल लेटकर दोनों हाथों को कंधे के सामने लाएं.
पूरा शरीर एक सीध में रखकर ऊपरी हिस्से को भुजाओं से उठाएं और पैर सीधे ही रखें.
कमर से ऊपर का हिस्सा हवा में उठाकर कुछ देर इसी स्थिति में रहें.
अब सामान्य अवस्था में आ जाएं.

2. पवनमुक्तासन
बिस्तर पर लेटरकर पवनमुक्तासन कर सकते हैं. इस आसन के अभ्यास से शरीर में लचीलापन आता है, रीढ़ की हड्डी को मजबूती मिलती है और शरीर की थकान दूर हो जाती है.

आसन करने का तरीका
बिस्तर पर लेटकर दोनों पैरों को आपस में मोड़ें.
घुटनों को छाती पर लगाते हुए हाथों से पैरों को समेट लें.
इसी अवस्था में कुछ देर रहकर लंबी-लंबी सांस लें और छोड़ें
अब सामान्य अवस्था में आ जाएं.

3. मत्स्यासन
इस आसन का अभ्यास भी बिस्तर पर ही कर सकते हैं. मत्स्यासन को फिश पोज भी कहते हैं. इससे बालों की ग्रोथ तेजी से होती है और नियमित अभ्यास से शरीर सेहतमंद बना रहता है.

आसन करने का तरीका 
सबसे पहले पद्मासन में बैठकर धीरे-धीरे पीछे कीओर झुकें और पीठ के बल लेट जाएं.
अब दाएं हाथ से बाएं पैर और बाएं हाथ से दाएं पैर को अच्छी तरह पकड़ लें.
कोहनियों को जमीन पर टिकाते हुए घुटनों को जमीन से सटाने की कोशिश करें.
सांस लेते वक्त सिर को पीछे की तरफ उठाएं.
इस अवस्था में धीरे-धीरे सांस लेते और छोड़ते रहें.
अब सामान्य स्थिति में आ जाएं.

4. सेतुबंधासन
सेतुबंधानस को भी बिस्तर पर लेटे-लेटे बड़ी ही आसानी से किया जा सकता है. इससे गठिया जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है. महिलाओं के लिए यह आसन बेहद फायदेमंद माना गया है. इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. इससे गर्दन, रीढ, छाती और कूल्हों की अच्छी स्ट्रेचिंग हो जाती है.

आसन करने का तरीका
सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं और हाथों को बगल में रखें.
धीरे-धीरे अपने पैरों को घुटनों से मोड़कर हिप्स के पास लेकर जाएं.
जितना हो सके हिप्स को फर्श से ऊपर उठाएं.
कुछ देर तक सांस रोककर रखें और फिर छोड़ते हुए सामान्य अवस्था में आ जाएं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: Disease X: क्या है डिजीज X जिसे डॉक्टर बता रहे हैं कोरोना महामारी से 20 गुना ज्यादा पॉवरफुल, इस तरह करें बचाव

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sleeping With Cooler in Rainy Season: इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
Diabetes: डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी कितनी सही? जानें एक्सपर्ट की राय
डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी कितनी सही? जानें एक्सपर्ट की राय
ब्रेस्ट पंप या डायरेक्ट फीडिंग? जानिए आपके बच्चे के लिए क्या है बेहतर
ब्रेस्ट पंप या डायरेक्ट फीडिंग? जानिए आपके बच्चे के लिए क्या है बेहतर
बच्चों के खाने पर FSSAI का नया फॉर्मूला, हाई शुगर-फैट और सॉल्ट पर तय होगी लिमिट
बच्चों के खाने पर FSSAI का नया फॉर्मूला, हाई शुगर-फैट और सॉल्ट पर तय होगी लिमिट

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
Embed widget