एक्सप्लोरर

कहीं तपती गर्मी के चलते डैमेज ना हो जाए आपकी आंखे...यहां जानिए बचाव का तरीका

How To Protect Eye: गर्मी में धूप और लू के कारण ना सिर्फ सेहत चौपट हो सकती है बल्कि इसका आंखों पर भी गंभीर असर देखने को मिल सकता है.ऐसे में आंखों को सुरक्षित रखने के लिए इन टिप्स की मदद ले सकते हैं.

How To Protect Eye From Summer Heat: भीषण गर्मी का कहर जारी है. चट्टान जैसी धूप असहनीय होती जा रही है. कई शहरों में लू चल रहा है. ऐसे में शरीर, बाल त्वचा के साथ-साथ आपकी आंखों की सेहत भी प्रभावित हो सकती है. धूप के सीधे संपर्क में आने से आपकी आंख डैमेज हो सकती है. इंफेक्शन हो सकता है .ड्राइनेस की समस्या हो सकती है. इतना ही नहीं तेज धूप के कारण आंखों की रोशनी भी प्रभावित हो सकती है. रेटिना पर प्रतिकूल असर पड़ने के कारण आंखें धीरे-धीरे कमजोर होने लगती है. गर्मी के मौसम में अगर आप भी अपनी आंखों को सूरज की रौशनी और हीट वेव से होने वाली समस्याओं से बचाना चाहते हैं तो हम आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं इनकी मदद से आप अपने आंखों को प्रोटेक्ट कर सकते हैं.आइए जानते हैं विस्तार से इनके बारे में.

सनग्लासेस पहने- धूप से निकलने वाली हानिकारक किरणें आपकी आंखों के लिए खतरनाक हो सकती है. खासकर सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे के बीच वाले समय में तेज धूप रहती है. अगर आप इस दौरान कभी भी बाहर जाएं तो सनग्लास इसका इस्तेमाल करें.सनग्लासेस को यूवी रेज से प्रोटेक्शन के लिए खास तौर पर डिजाइन किया जाता है. धूप में जाने से पहले सनग्लासेस लगाने से कैटरेक्ट जैसी बीमारियों से बच सकते हैं.

आंखों को ड्राई होने से बचाएं- गर्मियों में हीटवेव का असर ला सिर्फ शरीर और दिमाग पर पड़ता है बल्कि आंखों पर भी पड़ता है. गर्म हवा के प्रकोप से आंखें ड्राई हो सकती है और अगर आपको पहले से ही आंखों में प्रॉब्लम है तो आपको आंखों को ड्राइनेस से बचाना होगा. इसके लिए आप नींद पूरी करें, पर्याप्त नींद ना लेने के कारण भी आंखों में रूखापन बढ़ जाता है, इसके अलावा आप डॉक्टर की सलाह पर आई ड्रॉप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, अगर आप धूप में ट्रेवल कर के ऑफिस जाते हैं और लंबे वक्त तक आपको  स्क्रीन पर काम करना पड़ता है, तो ऐसे में भी आंखों में ड्राइनेस होने की समस्या बढ़ जाती है. ऐसे में स्क्रीन से समय-समय पर ब्रेक लेते.

ठंडे पानी का छींटा मारें- गर्मियों में आपको आंखों में जलन महसूस हो सकती है. ऐसे में आप बार-बार आंखों पर ठंडे पानी का छींटा मारें. काम के दौरान आंखों को आराम देने के लिए आप आइस पैक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ठंडा पानी या आइसपैक आंखों से गर्मी को दूर करने में मदद करता है और आपको बेहतर महसूस कर आता है.

सही डाइट औऱ हाइड्रेट रहें- गर्मियों में आंखों को प्रोटेक्ट करने के लिए आप ढेर सारा पानी पिएं. इससे शरीर हाइड्रेट रहेगा और आंखों में भी समस्या नहीं होगी. इसके अलावा गर्मी के मौसम में आंखों को हेल्दी रखने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लें. आपकी डाइट में विटामिन ए, विटामिन सी और मिनरल्स की भरपूर मात्रा होनी चाहिए, आप अपनी डाइट में दूध दही, पनीर, सीजनल फल, हरी सब्जियां को शामिल कर सकते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dentist Prescription Rules:डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
World Stroke Day: क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच
क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget