एक्सप्लोरर

Skin Care In Winter: सर्दी में सॉफ्ट स्किन के लिए बड़े काम का है ये देसी मॉइश्चराइजर, ऐसे घर पर ही बना लें

Winter Skin Care: सर्दी के मौसम में अपनी त्वचा को ग्लोइंग और सॉफ्ट रखने के लिए जरूरी नहीं कि आप मार्केट में मिलने वाले केमिकल बेस्ड मॉइश्चराइजर पर ही निर्भर रहें, आप ये आसान घरेलू नुस्खा अपना सकते हैं

Home Remedies For Soft Skin: सर्दी के मौसम में त्वचा का रूखा होना एक ऐसी समस्या है, जिससे ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं. खासतौर पर महिलाओं और बच्चों को रूखेपन की समस्या अधिक परेशान करती है, क्योंकि पुरुषों की तुलना में इनकी स्किन नैचुरली काफी सॉफ्ट होती है. रूखेपन की इस समस्या से बचने के लिए ज्यादातर लोग मार्केट में मिलने वाले उत्पादों का उपयोग करते हैं. हालांकि पिछले कुछ दशकों में ही ये चलन काफी बढ़ा है, इससे पहले दादी और नानी के बताए हुए घरेलू नुस्खों से ही स्किन की देखभाल की जाती थी.

आज हम आपके लिए दादी मां के नुस्खों की पोटली से ऐसा ही नुस्खा निकालकर लाए हैं. जो आपकी स्किन को केमिकल के असर से बचाता है और प्राकृतिक रूप से आपकी स्किन का ग्लो बढ़ाता है. यह त्वचा पर इतना जेंटली वर्क करता है कि आप इसे बच्चों की त्वचा पर भी बेफिक्र होकर लगा सकते हैं. यहां जानें, इस घरेलू मॉइश्चराइजर को कैसे बनाना है और किस विधि से त्वचा पर लगाना है...

घर में मॉइश्चराइजर बनाने की विधि क्या है?

स्किन को नैचरल केयर देने के लिए आप घर में जो मॉइश्चराइजर बना सकते हैं, उसके लिए आपको सिर्फ तीन चीजों की जरूरत है...

  • ग्लिसरीन
  • गुलाबजल
  • नींबू का रस
  • ये सभी चीजें स्किन को केमिकल युक्त अन्य कॉस्मेटिक्स की तरह कोई साइडइफेक्ट नहीं देती हैं. स्किन में गहराई तक जाकर त्वचा को नमी और पोषण देती हैं साथ ही स्किन मॉइश्चर को लॉक करने का काम भी करती हैं.

ऐसे बनाएं

  • ग्लिसरीन और गुलाबजल को बराबर मात्रा में लेकर एक कांच की शीशी या जार में भर लें.
  • यदि आपने आधा कप मिक्स तैयार किया है तो इसमें आपको नींबू का रस एक चम्मच डालने की जरूरत होगी. 
  • यदि आप एक कप मिक्स तैयार कर रहे हैं तो इसमें दो चम्मच नींबू का रस मिलाएं. यहां कप का साइज एक चाय का कप मानकर चलें.
     
    कैसे उपयोग करें?
  • इस घरेलू मॉइश्चराइजर को आप कम से कम दिन में दो बार त्वचा पर जरूर लगाएं. 
  • रात को सोने से पहले इसे चेहरे और हाथों पर लगाएं.
  • सुबह बाथ लेने के बाद इसे फिर से अप्लाई करें. आप इस मॉइश्चराइजर को चेहरे, गर्दन और हाथों के अलावा पूरी बॉडी पर भी अप्लाई कर सकते हैं.
  • यह मिक्स पूरी तरह सेफ है और आप बेझिझक होकर इसे बच्चे की त्वचा पर भी लगा सकते हैं.
  • कुछ लोगों की स्किन बहुत संवेदनशील होती है और नींबू इनकी त्वचा को रास नहीं आता है. यदि आपके साथ ऐसा है तो आप नींबू बिना मिलाए भी इसका उपयोग कर सकते हैं.
  • इस बात का ध्यान रखें कि एक बार इस मिक्स को तैयार करने के बाद आप 7 दिन तक इसका उपयोग कर सकते हैं. इसके बाद दोबारा फ्रेश मिक्स तैयार करें.

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार पर अमल करने से पहले अपनी त्वचा की के बारे में जरूर जानें और जो इंग्रीडिऐंट आपकी स्किन को सूट ना करता हो उसका उपयोग ना करें. अपनी ब्यूटीशियन की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: जिन्हें अक्सर कील-मुहासों की समस्या रहती है, वो ब्यूटी प्रॉडक्ट चुनते वक्त ये खास चीजें जरूर देखें

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
Turmeric For Wounds: हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget