एक्सप्लोरर

उठने बैठने में हड्डियों से आती है कट-कट की आवाज...समझ जाइए बोन डेंसिटी हो रही है कम... ऐसे रखें ख्याल

बोन की डेंसिटी कम होने से ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या हो सकती है जिसके बाद हड्डियों के फ्रैक्चर होने का खतरा बढ़ जाता है.जानिए कैसे बोन डेंसिटी को बढ़ाएं

Bone Density :खराब खान-पान खराब जीवनशैली का असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है. वक्त से पहले हड्डियां कमजोर हो जाती है. उठते बैठते, घुटने कोहनी और कमर में दर्द की समस्या होने लगती है तो यह चिंता का विषय है क्योंकि ऐसा तब होता है जब आपके बोन की डेंसिटी कम होती है यह समस्या बढ़ जाए तो ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या हो सकती है जिसके बाद हड्डियों के फ्रैक्चर होने का खतरा बढ़ जाता है.

क्या होती है बोन डेंसिटी

हड्डियों में मौजूद टिशूज में खनिज की मात्रा मौजूद होती है, उसे ही बोन डेंसिटी कहा जाता है.बोन डेंसिटी के कम होने पर आप की हड्डियां कमजोर हो सकती है, इनके टूटने का खतरा बढ़ जाता है आइए जानते हैं बोन डेंसिटी को बढ़ाने की तरकीब

बोन डेंसिटी बढ़ाने के उपाय

विटामिन डी-बोन डेंसिटी बढ़ाने के लिए शरीर में विटामिन डी की मात्रा को मेंटेन करना चाहिए, क्योंकि शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर आपकी हड्डियां कमजोर होने लगती है. विटामिन डी की प्रचुर मात्रा वाले फूड का सेवन करना चाहिए. इसके अलावा पर्याप्त मात्रा में धूप सेंकना चाहिए.अगर आप धूप नहीं सेक पा रहे हैं तो विटामिन डी सप्लीमेंट लेना चाहिए, ताकि इसकी कमी ना हो.

कैल्शियम-हड्डियों को मजबूत बनाने में कैल्शियम का बहुत बड़ा योगदान होता है. शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर भी हड्डियां कमजोर होने का खतरा रहता है. पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम का सेवन करने से बोन डेंसिटी कम नहीं होती है, हड्डियों की डेंसिटी बढ़ाने के लिए आप कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ जैसे दूध और डेयरी फूड का सेवन कर सकते हैं.

कैफीन-कैफीन की अधिक मात्रा वाले खाद्य पदार्थ के सेवन से हड्डियों के कमजोर होने का खतरा रहता है. ऐसे में चाय और कॉफी से दूरी बना ले.

प्रोटीन-शरीर में प्रोटीन की कमी से भी हड्डियों को काफी नुकसान पहुंचता है. प्रोटीन हड्डियों को खोखला होने से बचाती है. पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन का सेवन करने के लिए आप चिकन, मांस दाल की जैसे फूड का सेवन कर सकते हैं.

नमक-ज्यादा नमक के सेवन से सोडियम की मात्रा शरीर में ज्यादा हो जाती है तो कैल्शियम को ठहरने नहीं देती, ऐसे में आप बोन डेंसिटी कम होने पर नमक का सेवन कम कर दें, नहीं तो समस्या जटिल हो सकती है.

नट्स का सेवन-किसी भी किस्म के नोट्स हर तरह के न्यूट्रीशन की कमी को पूरा कर सकते हैं, इसमें विटामिन डी और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाई जाती है. आप बादाम काजू मूंगफली अखरोट जैसे नट्स को अपनी डाइट में शामिल कर लीजिए. इससे कैल्शियम के साथ-साथ मैग्नीशियम की भी कमी पूरी होगी.

एक्सरसाइज -हड्डियों को मजबूती देने के लिए एक्सरसाइज और शारीरिक गतिविधि भी जरूरी होता है. आप को नियमित रूप से योग व्यायाम और एक्सरसाइज करने चाहिए ताकि बोन डेंसिटी कम होने की समस्या में फायदा मिल सके. हालांकि कोई भारी एक्सरसाइज से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 

 

यह भी पढ़ें: बाल झड़ने की समस्या से परेशान हैं तो सर्दियों में रोज पिएं ये ABC जूस... ना झड़ेंगे और ना टूटेंगे आपके बाल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AIIMS Dual Kidney Transplant: सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
Iron Deficiency Causes : आयरन की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारी
आयरन की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारी
Side effects of Eating Samosa : सुबह उठकर आप भी करते हैं समोसे का नाश्ता? संभल जाइए
सुबह उठकर आप भी करते हैं समोसे का नाश्ता? संभल जाइए
Marathon Runner Death : मैराथन रनर की दौड़ते-दौड़ते मौत, क्या फिट दिखने वाले भी खतरे में?
मैराथन रनर की दौड़ते-दौड़ते मौत, क्या फिट दिखने वाले भी खतरे में?

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
Embed widget