एक्सप्लोरर

आपकी किडनी ठीक काम कर रही है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं पहचान

Kidney Health Warning Signs: किडनी बिना रुके 24 घंटे शरीर को स्वस्थ रखती है, लेकिन शुरुआती लक्षण अनदेखा करने पर बीमारी बढ़ सकती है. जानें किडनी के खराब होने के संकेत.

Kidney Health Warning Signs: हमारी किडनी शरीर का वह अहम हिस्सा है जो बिना रुके 24 घंटे काम करती है. यह खून को साफ करने, टॉक्सिन्स और अतिरिक्त पानी बाहर निकालने, मिनरल्स का संतुलन बनाए रखने और हार्मोन बनाने जैसे कई जरूरी काम करती है. लेकिन किडनी की सबसे बड़ी खासियत और खामी यह है कि यह बिना शिकायत के लंबे समय तक काम करती रहती है और जब तक समस्या सामने आती है, तब तक बीमारी काफी बढ़ चुकी होती है.

इस पर डॉ. एलके त्रिपाठी बताते हैं कि, किडनी के शुरुआती लक्षणों को अनदेखा करना, आगे चलकर गंभीर किडनी डिजीज का कारण बन सकता है. 

ये भी पढ़े- रोज-रोज नेल पॉलिश तो नहीं लगाती हैं आप, जानिए इससे कैसे खराब होती है सेहत?

पेशाब में बदलाव पर ध्यान दें

  • किडनी की खराबी का पहला और सबसे आम संकेत पेशाब में बदलाव है
  • पेशाब का रंग गाढ़ा या झागदार होना
  • पेशाब बहुत कम या बहुत ज्यादा आना
  • रात में बार-बार पेशाब की जरूरत पड़ना
  • पेशाब में खून आना

चेहरे और पैरों में सूजन

किडनी खराब होने पर शरीर से अतिरिक्त पानी बाहर नहीं निकल पाता, जिससे पैरों, टखनों, हाथों और आंखों के आसपास सूजन आ जाती है. सुबह उठते ही अगर चेहरे पर सूजन दिखे, तो इसे हल्के में न लें.

लगातार थकान और कमजोरी

किडनी के खराब होने पर खून में मौजूद अपशिष्ट पदार्थ साफ नहीं हो पाते, जिससे शरीर सुस्त और कमजोर महसूस करने लगता है. साथ ही, रेड ब्लड सेल्स की कमी (एनीमिया) भी हो सकती है, जिससे थकान बढ़ जाती है.

भूख कम लगना और मतली

किडनी की समस्या के कारण शरीर में टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं, जिससे भूख कम लगती है, उल्टी जैसा महसूस होता है और मुंह में धातु जैसा स्वाद आने लगता है.

त्वचा में खुजली और रूखापन

किडनी खनिज और पोषक तत्वों का संतुलन बनाए रखती है. इसके खराब होने पर शरीर में फॉस्फोरस बढ़ सकता है, जिससे त्वचा में खुजली और रूखापन होता है.

सांस लेने में परेशानी

किडनी की खराबी से शरीर में पानी जमा होकर फेफड़ों में पहुंच सकता है, जिससे सांस फूलने या सीने में भारीपन की समस्या हो सकती है.

किडनी को स्वस्थ रखने के टिप्स

  • रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
  • नमक और प्रोसेस्ड फूड कम खाएं
  • ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल को कंट्रोल में रखें
  • धूम्रपान और शराब से दूरी बनाएं
  • नियमित हेल्थ चेकअप कराएं

इसे भी पढ़ें:  क्या पूजा-पाठ करने से तेज होता है दिमाग? साइंस को भगवान मानने वालों के होश उड़ा देगी यह स्टडी

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget