एक्सप्लोरर

घरेलू तरीकों से पाएं विटिलिगो से राहत, जानें आसान और प्राकृतिक उपाय

Home Remedies for Vitiligo: विटिलिगो में राहत पाने के लिए जरूरी नहीं कि महंगे इलाज ही अपनाएं. जानिए कुछ आसान और प्राकृतिक घरेलू उपाय जो सफेद दाग को कम करने में मदद कर सकते हैं.

Home Remedies for Vitiligo: अगर अचानक त्वचा पर सफेद दाग उभरने लगें, तो ये न सिर्फ हमारे आत्मविश्वास को प्रभावित करते हैं, बल्कि मानसिक तनाव का कारण भी बन सकते हैं. जी हां, हम बात कर रहे हैं विटिलिगो की, एक ऐसी स्थिति जिसमें त्वचा का रंग धीरे-धीरे उड़ने लगता है और उस जगह सफेदी नजर आने लगती है. इस स्थिति में बहुत से लोग घबरा जाते हैं या खुद को दूसरों से अलग महसूस करने लगते हैं. लेकिन जरूरी नहीं कि हर समाधान डॉक्टर की महंगी दवाओं या लेजर ट्रीटमेंट में ही छिपा हो. हमारे घर में ही ऐसे कई प्राकृतिक उपाय मौजूद हैं, जो इस स्थिति को सुधारने में मदद कर सकते हैं. आइए जानते हैं कुछ प्रभावी घरेलू नुस्खों के बारे में, जो विटिलिगो में राहत दिला सकते हैं.

ये भी पढ़े- मिथ या फैक्ट...पीरियड्स में पेन किलर लेनी चाहिए या नहीं? डॉक्टर्स क्या कहते हैं

बाजरा 

बाजरा ना सिर्फ शरीर को अंदर से मज़बूत बनाता है, बल्कि यह त्वचा की रंगत को बनाए रखने में भी मददगार माना जाता है. रोज़ाना अपने आहार में बाजरे की रोटी को शामिल करें. विटिलिगो के रोगियों के लिए यह एक नेचुरल हेल्पिंग एजेंट की तरह काम करता है.

नीम और तुलसी का रस

नीम और तुलसी दोनों ही त्वचा के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. इनमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं जो स्किन की समस्याओं से लड़ने में मदद करते हैं. नीम और तुलसी की पत्तियों को पीसकर उसका रस निकालें और इसे प्रभावित जगह पर नियमित रूप से लगाएं.

नारियल तेल

नारियल तेल स्किन को मॉइस्चराइज करने के साथ-साथ मेलानिन उत्पादन में भी मदद करता है, जो त्वचा का प्राकृतिक रंग बनाए रखने में सहायक होता है. रात को सोने से पहले सफेद दाग पर नारियल तेल लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें.

हल्दी और सरसों का तेल

यह एक पुराना आयुर्वेदिक उपाय है जो विटिलिगो के शुरुआती लक्षणों को कम करने में उपयोगी हो सकता है. 2 चम्मच हल्दी पाउडर में लगभग 250 मि.ली. सरसों का तेल ले और पेस्ट बना लें. इसे दिन में दो बार सफेद दाग पर लगाएं.

सेब का सिरका 

सेब का सिरका त्वचा की पीएच बैलेंस को बनाए रखता है और बैक्टीरिया को दूर करता है. सेब के सिरके को पानी में मिलाकर प्रभावित हिस्से पर लगाएं या नहाने के पानी में कुछ बूंदें डाल सकते हैं. 

कुछ सावधानियां रखनी होगी 

धूप में निकलते वक्त सनस्क्रीन का प्रयोग करें

बहुत अधिक केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स से बचें

संतुलित आहार और तनावमुक्त जीवनशैली बनाए रखें

विटिलिगो कोई छूत की बीमारी नहीं है और इससे डरने की जरूरत नहीं है. यह एक स्किन कंडीशन है, जिसे सही देखभाल, सकारात्मक सोच और घरेलू उपायों से काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है. बस आपको कुछ चीजों को इस्तेमाल करने की जरूरत है. 

ये भी पढ़ें: बरसात में इन 5 बीमारियों का रहता है खतरा, कहीं आप तो नहीं है इसके शिकार

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Health Update: एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
Quit Smoking: ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
Palamu Mustard Oil Incident: मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
Breathless While Climbing Stairs: क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget