एक्सप्लोरर

मिथ या फैक्ट...पीरियड्स में पेन किलर लेनी चाहिए या नहीं? डॉक्टर्स क्या कहते हैं

Painkillers in Periods: महिलाओं के लिए पीरियड्स में पेन किलर लेना सही होता है या नहीं. जानिए डॉक्टरों की राय और इससे जुड़ी हकीकत क्या है.

Painkillers in Periods: जब बात पीरियड्स की आती है तो हर लड़की और महिला का अनुभव अलग होता है. किसी को हल्का-फुल्का दर्द होता है, तो किसी के लिए यह दिन किसी बुरे सपने से कम नहीं होते. पेट में ऐंठन, कमर में दर्द, मिजाज में उतार-चढ़ाव, इन सबके बीच सबसे आम सवाल जो बार-बार सामने आता है वो है. "पीरियड्स में दर्द न सहा जाए तो क्या पेन किलर लेना सही है?" बचपन से हमें सिखाया जाता है कि दर्द सहना 'नैचुरल' है और पेन किलर लेने से शरीर पर बुरा असर पड़ता है. लेकिन क्या यह सच है, या फिर सिर्फ एक और मिथ है जो हमारी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है? आइए जानते हैं डॉक्टरों की राय और विज्ञान की भाषा में इसका सच क्या है. 

ये भी पढ़े- पानी में क्यों सिकुड़ती है हाथों और पैरों की स्किन, हमारी सेहत के बारे में क्या पता चलता है?

क्या पेन किलर लेना सुरक्षित है?

डॉक्टर्स के अनुसार, हां, पीरियड्स में जरूरत पड़ने पर पेन किलर लेना पूरी तरह से सुरक्षित है. लेकिन सही दवाई और सही मात्रा होनी चाहिए. 

पेन किलर के साइड इफेक्ट्स

बहुत से लोग मानते हैं कि बार-बार पेन किलर लेने से किडनी या लिवर पर असर पड़ता है. यह बात तब सच हो सकती है जब पेन किलर को लंबे समय तक लगातार और बिना डॉक्टर की सलाह के लिया जाए. लेकिन अगर आप महीने में एक-दो दिन जरूरत के अनुसार सही मात्रा में दवा लेती हैं, तो इससे कोई गंभीर नुकसान नहीं होता. डॉक्टर्स का कहना है कि दर्द सहने की बजाय इलाज लेना ज्यादा समझदारी है. क्योंकि ये दर्द मानसिक स्वास्थ्य और दिनचर्या दोनों पर असर डालता है.

दर्द कम करने के अन्य विकल्प

अगर आप दवा नहीं लेना चाहतीं तो कुछ घरेलू उपाय और बदलाव मदद कर सकते हैं

गुनगुनी पट्टी से पेट की सिकाई

हल्का योग या स्ट्रेचिंग

हाइड्रेशन और हल्का खानपान

डार्क चॉकलेट और केले 

पीरियड्स में पेन किलर लेना गलत नहीं है, बल्कि ये एक साइंटिफिक और सुरक्षित तरीका है दर्द से राहत पाने का, जब तक आप सही दवा और मात्रा का ध्यान रखती हैं. अपने शरीर की सुनिए और जो जरूरत हो, वही कीजिए. दर्द सहना कोई वीरता नहीं है. सेहत और राहत दोनों जरूरी है.

ये भी पढ़ें: बरसात में इन 5 बीमारियों का रहता है खतरा, कहीं आप तो नहीं है इसके शिकार

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ear Care Tips: क्यों बारिश के मौसम में बंद हो जाते हैं कई लोगों के कान, जानिए इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
क्यों बारिश के मौसम में बंद हो जाते हैं कई लोगों के कान, जानिए इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
Benefits Of Matcha Tea: ग्रीन-टी का जमाना गया! अब वजन घटाने के लिए सेलिब्रिटीज क्यों पी रहे हैं हरी 'माचा चाय'?
ग्रीन-टी का जमाना गया! अब वजन घटाने के लिए सेलिब्रिटीज क्यों पी रहे हैं हरी 'माचा चाय'?
Gastro Shield Diet: पेट को कभी बूढ़ा नहीं होने देगी ये नई 'गैस्ट्रो-शील्ड' डाइट, जानें 40 की उम्र के बाद क्यों है जरूरी 
पेट को कभी बूढ़ा नहीं होने देगी ये नई 'गैस्ट्रो-शील्ड' डाइट, जानें 40 की उम्र के बाद क्यों है जरूरी 
Oxytocin Health Risks: RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?
RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget