एक्सप्लोरर

सही पोजिशन में आएगी सुकून भरी नींद, ये हैं अच्छी नींद पाने के आसान उपाय

रात में 7-8 घंटे की सुकूनभरी नींद आ जाए तो पूरा दिन फ्रेश रहता है और अगर रात को अच्छी नींद ना आए तो अगला दिन चिड़चिड़ाहट में जाता है. अच्छी नींद का संबंध फिजिकल और मेंटल हेल्थ से भी है. ऐसे में सोने की सही पोजिशन और कुछ दूसरी आदतें आपको अच्छी नींद दिलाने में मददगार साबित हो सकती है.

अच्छी नींद स्वस्थ शरीर की निशानी है. ज्यादातर लोग रात में 6-8 घंटे की नींद लेते हैं लेकिन कुछ लोगों को गहरी नींद नहीं आती. खराब नींद की वजह से सुबह उठने के बाद फ्रेश और खुश महसूस नहीं करते हैं. अगर नींद की क्वालिटी अच्छी नहीं है या रातभर करवट बदलते रहते हैं तो ये आगे चलकर गंभीर समस्या हो सकती है. लंबे टाइम तक नींद की कमी और अच्छी नींद न लेने से आपको कई तरह की शारीरिक और मानसिक परेशानियां हो सकती हैं.

साउंड स्लीप के लिए जरूरी है कि आप सही पोजिशन में सोएं. वैसे तो रात में सभी लोग कई बार करवट बदलते हैं लेकिन फिर भी जरूरी है कि आप सही पोजिशन में सोने की कोशिश करें. आज हम आपको बताएंगे तीन स्लीपिंग पोजिशन और उनके फायदे-नुकसान

करवट से सोना सबसे अच्छा
सोने के लिए सबसे अच्छी पोजिशन लेफ्ट करवट से सोना है. ये पोजीशन आपके हार्ट के लिए भी बेहतर है और इससे आपके शरीर में दर्द होने की संभावना भी बहुत कम होती है. प्रेग्नेंट लेडीज को भी बाईं करवट से सोने की सलाह दी जाती है और ये पोजिशन मां और बच्चे दोनों के लिए हेल्दी मानी जाती है. वैसे ज्यादातर लोग रातभर लेफ्ट और राइट दोनों करवट लेकर सोते हैं लेकिन लेफ्ट साइड से सोने में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है. करवट लेकर सोने से सोने में खर्राटे भी कम आते है. इसलिए करवट लेकर सोना अच्छी नींद के लिए बेहतर माना जाता है.

सीधे पीठ के बल सोना
पीठ के बल सोने में ज्यादा आराम नहीं रहता है. इसीलिए बहुत कम लोग पीठ के बल सोते हैं. हालांकि रात में सोने में कई बार लोग पीठ के बल भी सो जाते हैं. पीठ के बल सोने में रीढ़ की हड्डी को सपोर्ट मिलता है, इसलिए इस पोजीशन में सोने से आपको गले का दर्द नहीं होता, पाचन अच्छा रहता है. साथ ही मोटे पेट वाले इस पोजिशन में कंफर्टेबल फील करते हैं लेकिन इस पोजीशन में सोने वालों की नींद ज्यादा खुलती है और खर्राटों की समस्या भी रहती है.

उल्टा होकर पेट के बल सोना
पेट के बल सोने को बेबी पोज भी कहते हैं लेकिन ये पोशिजन छोटे बच्चों के लिए ठीक है. बड़े लोगों को इस तरह सोने में आराम नहीं पड़ता. हालांकि जिन लोगों को अनिद्रा की समस्या होती है, उन्हें इस पोजीशन में सोने से थोड़ा लाभ मिल सकता है. इसके अलावा अगर किसी खास दिन आपके सीने में थोड़ी जलन है, तो भी आपके लिए इस पोजीशन में सोना बेहतर है. बाकी हेल्दी लोगों के लिए इस पोजिशन में सोना मुश्किल है क्योंकि इससे पेट पर दबाव पड़ता है.

अच्छी नींद के लिए जरूरी बातें

1- सोने की पोजिशन अच्छी नींद के लिए बेहद जरूरी है. इसलिए सोने में जो पोजिशन आपको आरामदायक लगे उस पोजिशन में सोना बेहतर है.

2- इसके अलावा अच्छी और सुकून भरी नींद के लिए आपके शरीर का थकना भी बहुत जरूरी है. इसलिए अगर आप शारीरिक मेहनत कम करते हैं तो शाम के समय थोड़ी एक्सरसाइज करें, पैदल चलें, डांस करें या स्विमिंग करें. इससे आपको अच्छी नींद आएगी.

3- सही तकिया और सही गद्दे भी आपकी सुकूनभरी नींद के लिए जरूरी है.

4- अगर साउंड स्लीप चाहिए तो योगा, मेडिटेशन जरूर करें.

5- अच्छी नींद के लिए सही वक्त पर सोना और जागना भी अपनी दिनचर्या में शामिल करें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
World Stroke Day: क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच
क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget