एक्सप्लोरर

बंद पड़े लिवर किडनी को फिर से करे दुरुस्त, बस इस तरह खा लें चुकंदर

Beetroot for Liver and Kidney Detox: लिवर और किडनी को स्वस्थ बनाने के लिए चुकंदर है रामबाण उपाय. जानें इसे खाने का सही तरीका और इसके जबरदस्त फायदे.

Beetroot for Liver and Kidney Detox: हमारा शरीर एक मशीन की तरह है और इसमें लिवर और किडनी इंजन की तरह काम करते हैं. लिवर शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने, पाचन को बेहतर करने और खून को शुद्ध करने का काम करता है. वहीं, किडनी शरीर में जमा वेस्ट और अतिरिक्त पानी को बाहर निकालती है. लेकिन आजकल तैलीय भोजन, धूम्रपान, शराब और तनाव इन दोनों अंगों को धीरे-धीरे कमजोर बना रहे हैं. ऐसे में चुकंदर को लिवर और किडनी के लिए रामबाण माना गया है.

डॉ. मनोज अरोड़ा का मानना है कि यह एक सस्ती, प्राकृतिक और सरल औषधि है, जो सही तरीके से खाने पर कई गंभीर बीमारियों से बचा सकती है.

ये भी पढ़े- क्या होता है फेरेटिन टेस्ट, महिलाओं के लिए ये क्यों है बेहद जरूरी?

लिवर के लिए कैसे फायदेमंद है चुकंदर?

  • चुकंदर में मौजूद बीटाइन लिवर की कोशिकाओं को डैमेज होने से बचाता है.
  • यह फैटी लिवर की समस्या को कम करता है और पित्त का उत्पादन बढ़ाता है, जिससे पाचन बेहतर होता है.
  • इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर में जमा गंदगी और वसा को धीरे-धीरे बाहर निकालते हैं.

किडनी को देता है नई जान

  • चुकंदर का रस किडनी में बनने वाले पथरी (स्टोन) को बनने से रोकने में मदद करता है.
  • इसमें मौजूद डिटॉक्सिफाइंग गुण किडनी में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं.
  • चुकंदर ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है, जिससे किडनी पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता.

कैसे और कब खाएं चुकंदर?

  • सुबह खाली पेट चुकंदर का जूस पीना सबसे फायदेमंद माना जाता है.
  • सलाद में कच्चे चुकंदर को गाजर और खीरे के साथ मिलाकर खाना सेहत के लिए अच्छा है.
  • आप चाहें तो चुकंदर का सूप बनाकर भी सेवन कर सकते हैं, जो ठंड के मौसम में लिवर और किडनी को डिटॉक्स करने का बेहतर तरीका है.

किन लोगों को सावधानी रखनी चाहिए?

  • डायबिटीज के मरीज चुकंदर का सेवन डॉक्टर की सलाह से करें क्योंकि इसमें प्राकृतिक शुगर की मात्रा अधिक होती है.
  • लो ब्लड प्रेशर वाले लोग भी इसका सेवन नियंत्रित मात्रा में करें.
  • यदि पहले से किडनी रोग गंभीर स्तर पर है, तो किसी विशेषज्ञ से राय लेना ज़रूरी है.

चुकंदर को अपनी थाली में शामिल करना न सिर्फ लिवर और किडनी, बल्कि पूरे शरीर की कार्यप्रणाली के लिए लाभकारी है. अगर आप चाहते हैं कि आपके लिवर और किडनी लंबे समय तक स्वस्थ रहें, तो आज से ही चुकंदर को अपनी डाइट का हिस्सा बना लीजिए.

इसे भी पढ़ें: डायबिटीज है तो बारिश के मौसम में रखें खास ख्याल, ऐसे मरीजों को जल्दी होता है डेंगू

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

World Stroke Day: क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच
क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच
Cancer Drug Prices: 93% तक सस्ती हुईं कैंसर की दवाएं, जानें किसके कितने घटे दाम?
93% तक सस्ती हुईं कैंसर की दवाएं, जानें किसके कितने घटे दाम?
Dentist Prescription Rules:डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC Election Results 2026 Highlights: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget