एक्सप्लोरर

डायबिटीज वाले भी खा सकते हैं ये वाले चावल, जो शुगर बढ़ाते नहीं बल्कि कंट्रोल करते हैं!

Best Rice In Sugar: सफेद चावलों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स हाई है. ये कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होते हैं और इन्हें हर दिन खाने से ब्लड शुगर भी बढ़ जाता हैं. तो शुगर पेशेंट्स को रोज ये चावल नहीं खाने चाहिए

Best Rice For Sugar Patients: शुगर का पेशेंट बनने के बाद लाइफ में बहुत सारी बंदिशे आ जाती हैं. खासतौर पर खान-पान को लेकर बहुत अधिक सोचना पड़ता है और सतर्क रहना पड़ता है. क्योंकि थोड़ी भी लापरवाही ब्लड शुगर बढ़ा सकती है. हमारे देश में लोगों को चावल खाना बहुत पसंद है. लगभग हर स्टेट और कल्चर में चावल डेली डायट का हिस्सा हैं. लेकिन शुगर होने के बाद चावल भी सोच-समझकर खाने पड़ते हैं. ये उन लोगों के लिए और मुश्किल हो जाता है, जो राइस लवर हैं. वाइट राइस और ब्राउन राइस के अलावा एक और तरह के चावलों का आप सेवन कर सकते हैं. खास बात ये है कि ये चावल आप हर दिन खा सकते हैं और इन्हें खाने से आपका ब्लड शुगर बढ़ेगा नहीं बल्कि कंट्रोल रहेगा. कौन-से हैं ये चावल, इन्हें कैसे बनाना और किन चीजों के साथ खा सकते हैं, यहां हर सवाल का जवाब मिलेगा...

डायबिटीज में कौन-से चावल खाने चाहिए?

डायबिटीज हो गई है या फिर आप शुगर होने की बॉर्डर लाइन पर हैं तो आपको हर दिन सफेद चावल खाने से बचना चाहिए. इनकी जगह आपको कभी ब्राउन राइस तो कभी समा के चावलों का उपयोग करना चाहिए. समा के चावल को मिलेट राइस (Millet Rice) के नाम से भी जाना जाता है. 

आप इन चावलों को हर दिन खा सकते हैं. क्योंकि समा के चावलों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) 50 से कम है. यानी ये बहुत तेजी से ग्लूकोज लेवल नहीं बढ़ाते हैं, जिससे ब्लड शुगर कम रहता है. इन चावलों को बार्नयार्ड बाजरा भी कहा जाता है और ये प्रोटीन से भरपूर होते हैं. ऐंटिऑक्सिडेंट्स और फाइटोकेमिकल से भरपूर होने के कारण ये बॉडी को डिटॉक्सिफाई करने का काम भी करते हैं. यानी शरीर से हानिकारक तत्व और गैरजरूरी पदार्थों को बाहर निकालते हैं. लेकिन हर दिन सीमित मात्रा में ही इनका सेवन करें, अधिक खाने से ब्लड शुगर बहुत अधिक कम हो सकता है.

कैसे बनाएं समा के चावल?

  • सबसे पहले समा के चावलों को साफ पानी में धो लें.
  • अब इन्हें 10 से 15 मिनट के लिए भिगोकर रखा रहने दें.
  • अब इन चावलों को कढ़ाई या भिगोना जैसे किसी खुले बर्तन में पकाएं. आपने जितने चावल लिए हैं, उसका दोगुना पानी रखें और धीमी आंच पर प्लेट से ढककर पकने दें.
  • ये चावल जले नहीं और एकबराबर पक जाएं इसके लिए इन्हें बीच-बीच में चलाते रहें. जब इनका सारा पानी सूख जाए तब दाल-सब्जी-चटनी और अचार के साथ इन्हें खाएं.

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: गैस, ब्लोटिंग और अपच... गलत टाइम पर फल खाने से होती हैं ये दिक्कतें, जानें क्या है फ्रूट खाने का सही समय

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP से लेकर महाराष्ट्र-आंध्र प्रदेश तक मिले कोरोना के केस, क्या 2026 में दोबारा लौटेगा कोविड-19?
UP से लेकर महाराष्ट्र-आंध्र प्रदेश तक मिले कोरोना के केस, क्या 2026 में दोबारा लौटेगा कोविड-19?
Skin Whitening Cream: रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
Chandipura Virus: गुजरात में फिर लौटा जानलेवा चांदीपुरा वायरस, जानें यह कितना खतरनाक
गुजरात में फिर लौटा जानलेवा चांदीपुरा वायरस, जानें यह कितना खतरनाक
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget