एक्सप्लोरर

किडनी को रखना है हेल्दी तो रोज पिएं इतना पानी, आज ही जान लें लिमिट

डॉ. कुमार कहते हैं कि कम पानी पीने से किडनी पर कई तरह से बुरा असर पड़ता है. सबसे पहले पानी की कमी से पेशाब गाढ़ा हो जाता है, जिससे किडनी में पथरी बनने का खतरा काफी बढ़ जाता है.

जिन लोगों की एक ही किडनी होती है, उनके मन में अक्सर यह सवाल आता है कि उन्हें कितना पानी पीना चाहिए. सामान्य तौर पर, एक स्वस्थ व्यक्ति को दिन में 2 से 2.5 लीटर पानी पीने की सलाह दी जाती है. हालांकि, जिन लोगों की एक किडनी होती है, उनके लिए पानी की मात्रा थोड़ी अलग हो सकती है. तेलंगाना के नामी नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. ए. किशोर कुमार के अनुसार, एक किडनी वाले व्यक्ति को अपनी शारीरिक जरूरतों के हिसाब से ही पानी पीना चाहिए, लेकिन यह मात्रा दो लीटर से कम नहीं होनी चाहिए.

पानी की कमी से किडनी पर पड़ता है ये असर

डॉ. कुमार कहते हैं कि कम पानी पीने से किडनी पर कई तरह से बुरा असर पड़ता है. सबसे पहले पानी की कमी से पेशाब गाढ़ा हो जाता है, जिससे किडनी में पथरी बनने का खतरा काफी बढ़ जाता है. इसके अलावा, जब शरीर में पानी की कमी होती है, तो बैक्टीरिया को बढ़ने का मौका मिलता है, जिससे किडनी इंफेक्शन और गंभीर मामलों में किडनी फेलियर तक हो सकता है.

रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी

किडनी को ब्लड फिल्टर करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे उसकी कार्यक्षमता प्रभावित होती है. पर्याप्त पानी न मिलने पर, शरीर से टॉक्सिन्स बाहर नहीं निकल पाते और विषाक्त पदार्थ किडनी में जमा होने लगते हैं, जो किडनी की सेहत के लिए बेहद हानिकारक है. अंत में, कम पानी पीने से मेटाबॉलिज्म धीमा हो सकता है, जिससे मोटापा बढ़ने का खतरा भी हो जाता है. इसलिए, किडनी को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी है.

एक किडनी वाले कितना पानी पिएं?

जिन लोगों की सिर्फ एक किडनी है, उन्हें शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए कम से कम 2.5 लीटर पानी पीना चाहिए. हालांकि, पानी की सही मात्रा हर व्यक्ति के लिए अलग होती है और यह इस पर भी निर्भर करती है कि उसे क्रोनिक किडनी रोग किस स्टेज पर है. इसलिए, सबसे बेहतर यही है कि आप अपने डॉक्टर से सलाह लेकर पानी की मात्रा तय करें.

कितना पानी पीना चाहिए?

डॉ. कुमार के अनुसार, एक स्वस्थ व्यक्ति को किडनी को स्वस्थ रखने के लिए हर दिन 3 से 4 लीटर या कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए. इससे किडनी यूरिन को पतला कर शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकाल पाती है. हालांकि, अगर आपको किडनी से जुड़ी कोई बीमारी है, जैसे किडनी फेलियर या आप डायलिसिस पर हैं, तो पानी का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें. ऐसी स्थिति में, ज्यादा पानी पीने से किडनी पर दबाव बढ़ सकता है, जो हानिकारक हो सकता है.

ये भी पढ़ें: साइलेंट डेंजर है लीकी हार्ट वॉल्व, डॉक्टर से समझें इसके लक्षण-खतरे और बचाव

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author सोनम

जर्नलिज्म की दुनिया में करीब 15 साल बिता चुकीं सोनम की अपनी अलग पहचान है. वह खुद ट्रैवल की शौकीन हैं और यही वजह है कि अपने पाठकों को नई-नई जगहों से रूबरू कराने का माद्दा रखती हैं. लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसी बीट्स में उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल रीडर्स का ध्यान खींचा है, बल्कि अपनी विश्वसनीय जगह भी कायम की है. उनकी लेखन शैली में गहराई, संवेदनशीलता और प्रामाणिकता का अनूठा कॉम्बिनेशन नजर आता है, जिससे रीडर्स को नई-नई जानकारी मिलती हैं. 

लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन रहने वाली सोनम ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत भी नवाबों के इसी शहर से की. अमर उजाला में उन्होंने बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद दैनिक जागरण के आईनेक्स्ट में भी उन्होंने काफी वक्त तक काम किया. फिलहाल, वह एबीपी लाइव वेबसाइट में लाइफस्टाइल डेस्क पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं.

ट्रैवल उनका इंटरेस्ट  एरिया है, जिसके चलते वह न केवल लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज के अनछुए पहलुओं से रीडर्स को रूबरू कराती हैं, बल्कि ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में भी जानकारी देती हैं. हेल्थ बीट पर उनके लेख वैज्ञानिक तथ्यों और सामान्य पाठकों की समझ के बीच बैलेंस बनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी सोनम काफी एक्टिव रहती हैं और अपने आर्टिकल और ट्रैवल एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

COVID Alert in Andra Pradesh: आंध्र प्रदेश में 4 कोरोना मरीजों में मिला खतरनाक ओमिक्रॉन RF.5 वैरिएंट, जानें यह कितना खतरनाक?
आंध्र प्रदेश में 4 कोरोना मरीजों में मिला खतरनाक ओमिक्रॉन RF.5 वैरिएंट, जानें यह कितना खतरनाक?
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Sonam Wangchuk Health Update: एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
Quit Smoking: ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Who is Ferran Torres: 106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस, जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget