एक्सप्लोरर

Health Tips: स्वस्थ रहने के लिए एक दिन में कितना चलें? जानें 5-60 साल के व्यक्ति का वॉक प्लान

Health Tips: प्रतिदिन पैदल चलना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है. पूरे शरीर को फिट रखने के लिए वॉक से अच्छी कोई एक्सरसाइज नहीं है. लेकिन वॉक करते वक्त ये जानना जरूरी है कि किस उम्र के व्यक्ति को कितना पैदल चलना चाहिए.

Health Tips: लंबे समय तक स्वस्थ और फिट रहने के वॉक सबसे फायदेमंद एक्सरसाइज है. डॉक्टर से लेकर फिटनेस एक्सपर्ट भी ये मानते हैं कि फिट रहने के लिए सुबह शाम वॉक जरूर करनी चाहिए. वॉक एक ऐसा वर्कआउट है जिसमें आपकी पूरी बॉडी एक्टिव रहती है. आपके शरीर का हर अंग तेजी से काम करने लगता है. अगर आप नियमित रूप से पैदल चलते हैं तो आपको किसी और एक्सरसाइज की जरूरत नहीं है. वॉक करना सभी उम्र के लोगों के लिए एक सेहतमंद विकल्प है, इससे बहुत जल्दी आपकी कैलोरी बर्न होती है और आपका वजन नियंत्रित रहता है. वैसे पैदल चलना सबसे साधारण कसरत है इसे सभी उम्र के लोग आसानी से कर सकते हैं. लेकिन आपको अपनी उम्र के साथ वॉक करने के समय और गति का विशेष ध्यान देने की जरूरत है. आज हम आपको वॉक से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे. साथ ही किस उम्र के व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए कितना पैदल चलना चाहिए इसके बारे में भी जानकारी देंगे.

वॉक करने के फायदे

हार्ट के लिए फायदेमंद- दौड़ना या फिर वॉक करना आपके हार्ट के लिए बहुत अच्छा है. जो लोग नियमित रुप से चलते हैं उन्हें हार्ट से जुड़ी बीमारियां कम होती हैं. दरअसल पैदल चलने से दिल में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है. और खराबमे कोलेस्ट्रॉल कम होता है. रोज सुबह शाम पैदल चलने वाले लोगों का ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है.
दिमाग मजबूत होता है- ये बात सच है कि पैदल चलने से आपका दिमाग तेज हो जाता है. पैदल चलने से आपके मतिष्क में बदलाव होता है जिसका असर आपके दिमाग पर भी पड़ता है. एक रिसर्च की मानें तो पैदल चलने से दिमाग और तंत्रिका तंत्र में मौजूद हॉर्मोन बढ़ते हैं जिससे तनाव कम होता है और दिमाग दुरुस्त रहता है. रोज वॉक करने से डिमेंशिया और अल्जाइमर जैसी बीमारी होने का खतरा भी कम जाता है.
फेफड़े स्वस्थ रहते हैं- पैदल चलने के आपके शरीर के सभी अंग अच्छे से काम करने लगते हैं. रोज पैदल चलने से शरीर को भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन मिलता है. ऑक्सीजन का फ्लो अच्छा होने से न सिर्फ फेफेड़े स्वस्थ्य होते हैं बल्कि बीमारियों से भी बचने में मदद मिलती है.
पेट साफ रहता है- नियमित रुप से पैदल चलने से आपका पाचनतंत्र अच्छी तरह काम करता है जिससे आपका पेट साफ रहता है. बिना किसी दवा के आपको पेट से जुड़ी तमाम समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है. पैदल चलने की सबसे खास बात ये है कि आप काफी हल्का महसूस करते हैं. जो लोग रोज सुबह शाम पैदल चलते हैं उन्हें जिम जाने की भी जरुरत नहीं पड़ती. ऐसे लोगों के अंदर हैप्पी हार्मोंस ज्यादा बनते हैं जिससे आप स्वस्थ रहते हैं.

कितने समय और कितने कदम चलें कहा जाता है कि स्वस्थ रहने के लिए एक व्यक्ति को कम से कम दिन में आधा घंटा जरूर चलना चाहिए. अगर कदम की बात करें तो करीब 10,000 कदम यानि 6 से 7 किलोमीटर रोज चलना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है. ध्यान रखें कि आपको नॉर्मल से थोड़ा तेज चलने की जरूरत है. लेकिन वृद्ध आदमी को अपनी सामान्य चाल में उतना ही देर चलना चाहिए, जितनी देर में वह थक जाये. वॉक करते वक्त लंबी सांस लेनी चाहिए ताकि फेफड़ों को भरपूर ऑक्सीजन मिल सके. रोज सुबह शाम टहलने से आप दिन भर एनर्जेटिक महसूस करेंगे.

किस उम्र में कितना चलना चाहिए अगर आपकी उम्र 6 से 17 साल के बीच है तो आपको 15000 कदम चलना चाहिए. लड़कियां दिन में 12000 कदम भी चल सकती हैं.

18 से 40 साल के पुरुष और महिलाओं को बराबर यानि एक दिन में 12000 कदम चलना चाहिए.

जब आप 40 के पार पहुंच जाएं जो आपको दिन में 11000 कदम जरूर चलना चाहिए.
50 की उम्र के लोगों को प्रतिदिन 10000 कदम जरूर चलना चाहिए.
60 साल से ऊपर के लोगों स्वस्थ रहने के लिए हर रोज दिन में 8000 कदम जरूर चलना चाहिए
वृद्धावस्था में आप सिर्फ तब तक चलें जब तक आप थकान महसूस नहीं करते.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या नॉर्मल तेल से अच्छे होते हैं नारियल और एवोकाडो ऑयल, जानें सेहत के लिए क्या अच्छा?
क्या नॉर्मल तेल से अच्छे होते हैं नारियल और एवोकाडो ऑयल, जानें सेहत के लिए क्या अच्छा?
Abhijeet Dipke Health: बार-बार बीमार क्यों हो रहे अभिजीत दीपके, टाइफाइड के बाद क्या रखें ध्यान?
बार-बार बीमार क्यों हो रहे अभिजीत दीपके, टाइफाइड के बाद क्या रखें ध्यान?
 Causes Of Lungs Cancer: हफ्तों पुरानी खांसी और बलगम में खून? जानें फेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण
हफ्तों पुरानी खांसी और बलगम में खून? जानें फेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण
रोज-रोज शुरू हो जाता है सिरदर्द, ये आदतें हो सकती हैं वजह
रोज-रोज शुरू हो जाता है सिरदर्द, ये आदतें हो सकती हैं वजह

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
Embed widget