एक्सप्लोरर

एक चम्मच मेयोनीज खाने का मतलब है इतना तेल खा गए हैं आप...

अगर आपको भी फास्ट फूड के साथ मेयोनीज अच्छी लगती है तो आपको जानना चाहिए कि एक चम्मच मेयोनीज के नाम पर आप क्या क्या खा रहे हैं.

Mayonnaise: सफेद और मीठी मीठी लगने वाली मेयोनीज (mayonnaise)आजकल जमकर खाई जाती है. कई सारे फास्ट फूड में मेयोनीज की ड्रेसिंग की जाती है और ये खाने में बहुत ही टेस्टी लगती है. आजकल सैंडविज, पिज्जा, पास्ता,बर्गर, चिली  पोटेटो आदि में मेयोनीज का यूज किया जाता है. लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि मेयोनीज का ज्यादा सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. आपको बता दें कि मेयोनीज स्वाद में भले ही  अच्छी लगती हो लेकिन इसके रूप में आप ढेर सारा तेल खा रहे हैं. चलिए जानते हैं कि मेयोनीज (mayonnaise side effects) में क्या क्या मिला होता है और इसके क्या नुकसान हो सकते है. 
 
कैसे बनती है मेयोनीज यहां जानिए 
 
मेयोनीज अंडा, तेल और सिरके से बनती है. मेयोनीज में लगभग 80 फीसदी वनस्पति तेल होता है. यानी कुल मिलाकर देखा जाए तो इसमें 80 फीसदी फैट होता है. मेयोनीज कुल मिलाकर पॉली अनसेचुरेटेड फैट और मोनो सेचरेटेड के साथ साथ ट्रांस फैट का भंडार कही जा सकती है.  मेयोनीज में एप्पल साइड विनेगर के साथ साथ अंडे की जर्दी और नींबू का रस भी मिलाया जाता है.
 
कई जगहों पर इसमें सोया मिल्क भी मिलाया जाता है. लेकिन कुल मिलाकर देखा जाए तो संतृप्त वसा से भरपूर मेयोनीज किसी भी तरह से सेहत के लिए फायदेमंद नहीं कही जा  सकती है. हालांकि आजकल बाजार में एगलेस मेयोनीज भी आ रही है लेकिन फैट और कैलोरी की बात करें तो इससे मोटापा बढ़ता है और ये दिल के लिए फायदेमंद नहीं होती. हालांकि मेयोनीज की एक बात अच्छी है कि इसमें खूब सारा विटामिन ई और विटामिन के पाया जाता है.   
 
एक चम्मच मेयोनीज में क्या क्या होता है
 
100 ग्राम मेयोनीज की बात करें तो इसमें 700 कैलोरी होती है. यानी अगर आप एक बार में 100 ग्राम मेयोनीज खाते हैं तो आप एक साथ 700 कैलोरी का इनटेक कर रहे हैं. एक चम्मच मेयोनीज में 90 से 100 कैलोरी होती है और 10 ग्राम फैट होता है. अगर कोई व्यक्ति दिन में एक चम्मच मेयोनीज खाता है तो वो एक दिन में अपने शरीर में पांच ग्राम कोलेस्ट्रॉल बढ़ा रहा है.
 
तेल के हिसाब से देखा जाए तो एक चम्मच वनस्पति तेल में 40 कैलोरी होती है इसका मतलब हुआ कि आप एक चम्मच मेयोनीज के रूप में करीब ढाई चम्मच तेल खा रहे हैं. मेयोनीज के हर एक चम्मच में करीब 90 ग्राम सोडियम होता है जो शरीर के लिए खतरा बन सकता है. ऐसे में अगर आप जरूरत से ज्यादा मेयोनीज का सेवन करते हैं तो आपके शरीर में फैट, कोलेस्ट्रॉल, सोडियम और कैलोरी जरूरत से ज्यादा बढ़ सकती है और आप मोटापे और बीमारियों का घर बन सकते हैं.
 
यह भी पढ़ें 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kissing Health Risks: गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार
गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार
International Chess Day: क्या Chess खेलने से सच में बच्चों का दिमाग तेज होता है? जानिए डॉक्टर क्या कहते हैं
क्या Chess खेलने से सच में बच्चों का दिमाग तेज होता है? जानिए डॉक्टर क्या कहते हैं
Joint Pain in Rain: क्या बारिश में बढ़ जाता है जोड़ों और पुरानी चोट का दर्द? डॉक्टर ने बताया सच
क्या बारिश में बढ़ जाता है जोड़ों और पुरानी चोट का दर्द? डॉक्टर ने बताया सच
COVID Alert in Andra Pradesh: आंध्र प्रदेश में 4 कोरोना मरीजों में मिला खतरनाक ओमिक्रॉन RF.5 वैरिएंट, जानें यह कितना खतरनाक?
आंध्र प्रदेश में 4 कोरोना मरीजों में मिला खतरनाक ओमिक्रॉन RF.5 वैरिएंट, जानें यह कितना खतरनाक?

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget