एक्सप्लोरर

इंसानी त्वचा पर कितनी देर तक रह सकता है कोरोना वायरस? शोधकर्ताओं ने किया सनसनीखेज खुलासा

इंसानी त्वचा पर कोविड-19 बीमारी फैलानेवाला कोरोना वायरस कितनी देर रहता है?शोध के हवाले से दावा किया गया है कि त्वचा पर कोरोना वायरस नौ घंटे तक रहता है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस इंसानी त्वचा पर नौ घंटे तक जीवित रह सकता है. यह बात एक अध्ययन में सामने आई है. शोधकर्ताओं ने इन्फ्लुएंजा वायरस और नोवल कोरोना वायरस के तुलनात्मक अध्ययन के बाद नतीजा निकाला है. उन्होंने कहा कि इन्फ्लुएंजा ए वायरस (आईएवी) इंसानी त्वचा पर दो घंटे जीवित रह सकता है. जबकि कोरोना वायरस के त्वचा पर रहने का समय नौ घंटा है.

इंसानी त्वचा पर कोरोना वायरस नौ घंटे रहता है-शोध

शोध को पत्रिका ‘क्लिनिकल इंफेक्शस डिजीज’ में प्रकाशित किया गया है. रिपोर्ट में बताया गया है कि दोनों ही वायरस हैंड सेनेटाइजर से निष्क्रिय हो जाते हैं. यह निष्कर्ष कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए हाथ धोने या सेनेटाइजर का उपयोग करने के महत्व को बताता है. शोधकर्ताओं में जापान के क्योटो प्रीफेक्चरल यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिसिन के वैज्ञानिक भी शामिल थे.

अनुसंधानकर्ताओं ने पत्रिका में लिखा है, ‘‘नोवेल कोरोना वायरस के इंसानी त्वचा पर नौ घंटे जीवित रहने से आईएवी  की तुलना में संक्रमण का जोखिम बढ़ सकता है.’’ उन्होंने कहा, ‘कोरोना वायरस संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए हाथ की स्वच्छता जरूरी है.’’

देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 69 लाख हुई

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 70 हजार 496 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 69 लाख से ज्यादा हो गई है. वहीं, देश में करीब एक महीने बाद इलाजरत मरीजों की संख्या नौ लाख से कम हो गई है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह 8 बजे जारी अपडेट आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 69 लाख से ज्यादा हो गई है.

भारत में पिछले 24 घंटे के अंदर 964 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर एक लाख को पार कर गई. आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ी है. अब तक 59 लाख से ज्यादा लोगों ने कोरोना वायरस संक्रमण को मात दिया है.

Weight Loss: रोजाना पांच मिनट अपनाएं ये टिप्स, वजन कम करने में मिलेगी मदद

Health Tips: मधुमेह रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद है पिस्‍ता, ब्‍लड शुगर और ब्‍लड प्रेशर करे कंट्रोल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AIIMS Research: एक ही परिवार में अलग-अलग सदस्यों को क्यों होती हैं अलग-अलग बीमारियां? एम्स करेगा स्टडी
एक ही परिवार में अलग-अलग सदस्यों को क्यों होती हैं अलग-अलग बीमारियां? एम्स करेगा स्टडी
Ghee Purity Test: बाजार से खरीदा देसी घी असली है या नकली, देसी तरीकों से कैसे पहचानें?
बाजार से खरीदा देसी घी असली है या नकली, देसी तरीकों से कैसे पहचानें?
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget