एक्सप्लोरर

Lung Cancer Day: कैसे होती है लंग कैंसर की जांच, किस स्टेज तक बच सकती है मरीज की जान?

Lung Cancer Day: लंग कैंसर की जांच कैसे होती है और किस स्टेज पर मरीज की जान बच सकती है. इस बारे में पूरी जानकारी लेंगे तो आप खुद को और परिवार को कैंसर से बचा सकते हैं.

Lung Cancer Day: हर साल 1 अगस्त को लंग कैंसर डे मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य है लोगों को इस गंभीर बीमारी के बारे में जागरूक करना. फेफड़ों का कैंसर एक ऐसी समस्या है, जो दुनियाभर में लाखों लोगों की जान ले रह है, लेकिन समय रहते जांच और सही इलाज से इससे बचाव भी संभव है.

वैशाली में स्थित मैक्स अस्पताल के निदेशक-पल्मोनोलॉजी डॉ. शरद जोशी बताते हैं कि, लंग कैंसर की पहचान के लिए कई प्रकार की जांचें की जाती हैं. यदि किसी व्यक्ति को लंग कैंसर के लक्षण जैसे खांसी, सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द, या रक्त आना दिखते हैं, तो डॉक्टर सबसे पहले शारीरिक परीक्षण करते हैं.इसके बाद, कुछ विशिष्ट जांचें की जाती हैं, जो लंग कैंसर की पुष्टि और स्टेज निर्धारित करने में मदद करती हैं.

X-रे और CT स्कैन

लंग कैंसर के संदेह में सबसे पहले X-रे किया जाता है, जिसमें सीने की तस्वीर ली जाती है. यदि X-रे में कोई असामान्यता दिखती है, तो डॉक्टर CT स्कैन का उपयोग कर सकते हैं, जो कैंसर की स्थिति और फैलाव को और स्पष्ट रूप से दिखाता है.

ब्रोंकोस्कोपी

इस प्रक्रिया में एक पतली, लचीली ट्यूब (ब्रोंकोस्कोप) नाक या मुंह के माध्यम से फेफड़ों में डाली जाती है. इसके जरिए डॉक्टर सीधे लंग्स के अंदर के हिस्से को देख सकते हैं और कैंसर के सटीक स्थान का पता लगा सकते हैं.

बायोप्सी

यदि ब्रोंकोस्कोपी के दौरान किसी संदिग्ध ट्यूमर का पता चलता है, तो बायोप्सी की जाती है. इसमें ट्यूमर का एक छोटा हिस्सा निकालकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाता है, जिससे कैंसर की पुष्टि होती है.

PET स्कैन

  • इस स्कैन से यह पता चलता है कि कैंसर शरीर के अन्य अंगों में फैल चुका है या नहीं.
  • लंग कैंसर का स्टेज के बारे में जानिए
  • लंग कैंसर के स्टेज के आधार पर इलाज की योजना बनाई जाती है. लंग कैंसर चार स्टेजों में होता है.
  • स्टेज 1: कैंसर केवल फेफड़ों में होता है. इलाज से पूरी तरह ठीक होने की संभावना होती है.
  • स्टेज 2 और 3: कैंसर फेफड़ों के आस-पास के लिम्फ नोड्स में फैल चुका होता है. इस स्टेज में इलाज से जीवनकाल बढ़ाया जा सकता है, लेकिन पूरी तरह ठीक होना कठिन हो सकता है.
  • स्टेज 4: कैंसर शरीर के अन्य अंगों में फैल चुका होता है. इस स्थिति में कैंसर का इलाज पूरी तरह संभव नहीं होता, लेकिन उपचार से लक्षणों में आराम और जीवन की गुणवत्ता को बेहतर किया जा सकता है.

सही समय पर जांच और उपचार से मरीज की जान को कई स्टेजों तक बचाया जा सकता है. शुरुआती स्टेज में निदान होने पर जीवन की संभावना बहुत बेहतर होती है.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Multiple Sclerosis: 20 से 40 की उम्र में थकान-झनझनाहट दे अलर्ट तो समझें गंभीर बीमारी का संकेत, एक्सपर्ट की चेतावनी
20 से 40 की उम्र में थकान-झनझनाहट दे अलर्ट तो समझें गंभीर बीमारी का संकेत, एक्सपर्ट की चेतावनी
Pankaj Bhadouria Breast Cancer:मास्टरशेफ विनर पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर, 50 के पार महिलाओं में क्यों बढ़ जाता है खतरा?
मास्टरशेफ विनर पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर, 50 के पार महिलाओं में क्यों बढ़ जाता है खतरा?
Food Choking: कुरकुरे के टुकड़े ने ली युवक की जान! Food Choking कितना खतरनाक, कैसे बचाई जा सकती है जान?
कुरकुरे के टुकड़े ने ली युवक की जान! Food Choking कितना खतरनाक, कैसे बचाई जा सकती है जान?
Best Sugar Options: वजन घटाने के लिए छोड़ रहे हैं शुगर, मीठे की जरूरत के लिए ये हैं हेल्दी ऑप्शन
वजन घटाने के लिए छोड़ रहे हैं शुगर, मीठे की जरूरत के लिए ये हैं हेल्दी ऑप्शन

वीडियोज

'हस्तिनापुर के वीर' में धृतराष्ट्र नहीं होंगे लाचार, Sandeep Mohan का बड़ा खुलासा
Iran US War | Strait of Hormuz | Janhit: होर्मुज में ईरान ने खींची 'रेड लाइन'! | Trump | IRGC
Ghaziabad Asad Encounter | UP Police: असद ढेर, पर क्यों भड़का है विपक्ष? | Bakrid
Ghaziabad Asad Encounter | Janhit: जुर्म देखा या धर्म? | Bakrid | UP News
Delhi Bulldozer Action: दिल्ली में 'योगी मॉडल' का प्रहार! | Encroachment

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल में आज कैबिनेट विस्तार, शुभेंदु सरकार में बनेंगे 35 नए मंत्री, रूपा गांगुली-अशोक डिंडा समेत ये नाम आए सामने
बंगाल में आज कैबिनेट विस्तार, शुभेंदु सरकार में बनेंगे 35 नए मंत्री, रूपा गांगुली-अशोक डिंडा समेत ये नाम आए सामने
Watch: 'कितना दूध पीते हो?', रवि शास्त्री ने पूछा तो वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा दिया जवाब; Video वायरल
Watch: 'कितना दूध पीते हो?', रवि शास्त्री ने पूछा तो वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा दिया जवाब; Video वायरल
कॉकरोच जनता पार्टी पर अब आया उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का रिएक्शन, कह दी ये बड़ी बात
कॉकरोच जनता पार्टी पर अब आया उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का रिएक्शन, कह दी ये बड़ी बात
साकेत बिल्डिंग हादसा: BARC का इंटरव्यू अच्छा होने पर दोस्तों को पार्टी दे रहा था कपिल, मातम में बदलीं खुशियां
साकेत बिल्डिंग हादसा: BARC का इंटरव्यू अच्छा होने पर दोस्तों को पार्टी दे रहा था कपिल, मातम में बदलीं खुशियां
Chand Mera Dil BO Day 10 Worldwide: ‘चांद मेरा दिल' की कमाई में दूसरे संडे आई तेजी, दुनियाभर में 32 करोड़ के पार हुई अनन्या पांडे की फिल्म
‘चांद मेरा दिल' की कमाई में दूसरे संडे आई तेजी, दुनियाभर में 32 करोड़ के पार हुई अनन्या पांडे की फिल्म
ममता बनर्जी ने बुलाई TMC विधायकों की बैठक, 80 में से सिर्फ 20 ही पहुंचे, रद्द करनी पड़ी मीटिंग
ममता बनर्जी ने बुलाई TMC विधायकों की बैठक, 80 में से सिर्फ 20 ही पहुंचे, रद्द करनी पड़ी मीटिंग
1 June Rule Change: 1 जून से बदले ये 5 बड़े नियम! LPG से UPI तक, जानें आपकी जेब और जिंदगी पर पड़ेगा कितना असर
1 June Rule Change: 1 जून से बदले ये 5 बड़े नियम! LPG से UPI तक, जानें आपकी जेब और जिंदगी पर पड़ेगा कितना असर
BSNL JTO Recruitment 2026: BSNL में JTO के पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
BSNL में JTO के पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
Embed widget