एक्सप्लोरर

Omicron Corona: ओमिक्रोन से संक्रमित मरीजों में ज्यादा दिन तक बनी रहेगी इम्यूनिटी, जानिए क्या कहते हैं रिसर्च

Immunity After Omicron: कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों को लेकर कहा जा रहा है कि संक्रमित लोगों में रिकवर होने के 6 महीने तक अच्छा इम्यूनिटी लेवल बना रहेगा.

Omicron Infection: भारत समेत कई देशों में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. ओमिक्रोन को डेल्टा वैरिएंट के मुकाबले ज्यादा संक्रामक माना जा रहा है. इसीलिए इसके फैलने की रफ्तार ज्यादा है. हालांकि गनीमत की बात ये है कि ओमिक्रोन से संक्रमित मरीजों में काफी हल्के लक्षण ही नज़र आ रहे हैं. अभी तक ओमिक्रोन के गंभीर मामले कम ही सामने आए हैं. इसके साथ ही एक्सपर्ट का मानना है कि कोरोना के नए वैरिएंट से रिकवर होने वाले मरीजों की इम्यूनिटी लंबे समय तक रहेगी. यानि ओमिक्रॉन से रिकवर होने वाले मरीजों का इम्यूनिटी लेवल अच्छा होगा. ओमिक्रोन से संक्रमित लोगों के शरीर में लंबे समय तक इम्यूनिटी बनी रहेगी, जो उन्हें कोरोना संक्रमण से बचाने का काम करेगी.

6 महीने तक बनी रहेगी इम्यूनिटी?

हाल ही में सामने आई एक नई रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना के नए वैरिएं ओमिक्रॉन से संक्रमित 88 फीसद मामलों में कम से कम 6 महीने तक एंटीबॉडीज शरीर में रहेंगी. एक्सपर्ट का मानना है कि इन एंटीबॉडीज से लोगों को सुरक्षा मिलेगी. मरीज के शरीर में 6 महीने के बाद एंटीबॉडीज का प्रोटेक्शन रेट 74 प्रतिशत तक गिर जाता है. यानि ओमिक्रोन या कोई अन्य वायरस जो आपकी इम्यूनिटी को बेहतर बनाता है, उसी के खिलाफ ये इम्यूनिटी असरदार साबित होती है. हालांकि अन्य लोगों के संक्रमित होने का खतरा फिर भी बना रहता है.

दरअसल ओमिक्रोन से संक्रमित मरीजों के शरीर में एंटी-एन एंटीबॉडीज पाए गए हैं जिससे रिकवर होने के बाद वायरस उनके शरीर पर कोई खास असर नहीं डलता है. यानि अगर आप इस बार ओमिक्रोन से कोरोना से संक्रमित हुए हैं तो आपके शरीर में अच्छी इम्यूनिटी डेवलप हो जाती है, जिससे करीब 6 महीने तक आप कोरोना संक्रमण से बच सकते हैं.

बूस्टर शॉट भी है असरदार

ओमिक्रॉन जैसे अधिक म्यूटेशन वाले वैरिएंट के खिलाफ वैक्सीन कम प्रभावी नजर आ रही है. हालांकि बूस्टर डोज से काफी हद तक प्रोटेक्शन मिल रहा है. वैक्सीन के बाद लोगों की इम्यूनिटी ज्यादा बूस्ट हो रही है. ऐसे में कोरोना का नया वायरस ज्यादा गंभीर नहीं हो रहा है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Omicron Variant Alert: Diarrhea भी हो सकता है ओमिक्रोन का लक्षण, ना करें नजरअंदाज

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget