एक्सप्लोरर

कितना खतरनाक है लो बीपी, इन मरीजों की कैसी होनी चाहिए डाइट?

जर्नल ऑफ हाइपरटेंशन (2025) में पब्लिश स्टडी के मुताबिक, लगातार लो बीपी से दिमाग में ऑक्सीजन की कमी हो सकती है, जिससे चक्कर आने, बेहोशी और ब्रेन डैमेज का खतरा बढ़ता है.

लो ब्लड प्रेशर (हाइपोटेंशन) को लेकर लोग अक्सर सीरियस नहीं होते हैं, लेकिन कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि यह कंडीशन सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो सकती है. आइए जानते हैं कि लो बीपी कितना खतरनाक हो सकता है और इससे जूझ रहे मरीजों की डाइट कैसी होनी चाहिए? 

कितना खतरनाक होता है लो बीपी?

लो ब्लड प्रेशर को हल्के में लेना गलत हो सकता है. जर्नल ऑफ हाइपरटेंशन (2025) में पब्लिश स्टडी के मुताबिक, लगातार लो बीपी से दिमाग में ऑक्सीजन की कमी हो सकती है, जिससे चक्कर आने, बेहोशी और ब्रेन डैमेज का खतरा बढ़ता है. खासकर बुजुर्गों और प्रेग्नेंट महिलाओं में यह कंडीशन ज्यादा खतरनाक हो सकती है. अगर ज्यादा ब्लीडिंग या डिहाइड्रेशन हो रहा है तो ब्लड प्रेशर बेहद कम हो सकता है, जिससे मौत तक हो सकती है. दिल्ली स्थित मैक्सर सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. रजत शर्मा का कहना है कि अगर लो बीपी के साथ बार-बार चक्कर आना या बेहोशी जैसी दिक्कतें हो रही हैं तो यह हार्ट या नर्वस सिस्टम के लिए गंभीर खतरा हो सकता है. 

क्यों होता है लो बीपी?

लो बीपी के कारण कई हो सकते हैं, जिनमें डिहाइड्रेशन, हार्ट डिजीज, डायबिटीज की दवाओं का ओवरडोज या पोस्टुरल हाइपोटेंशन (खड़े होने पर ब्लड प्रेशर में अचानक कमी) आदि शामिल हैं. इंडियन जर्नल ऑफ मेडिसिन (2024) के मुताबिक, पुरुषों की तुलना में महिलाओं में लो बीपी की शिकायत 20 पर्सेंट ज्यादा देखी गई. दरअसल, मेनोपॉज के बाद महिलाओं में यह दिक्कत ज्यादा होती है.  इसके लक्षणों में चक्कर आना, थकान, धुंधला दिखाई देना और गंभीर मामलों में बेहोशी आदि शामिल है. "

कैसी हो लो बीपी के मरीजों की डाइट?

लो बीपी को कंट्रोल करने में डाइट अहम भूमिका निभाती है. जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन (2025) के मुताबिक, नमक (सोडियम) और पोषक तत्वों से भरपूर डाइट से ब्लड प्रेशर को बैलेंस करने में मदद मिलती है. आइए आपको बताते हैं कि लो बीपी के मरीजों की डाइट कैसी होनी चाहिए.

  • नमक ज्यादा खाएं: सोडियम ब्लड प्रेशर को बढ़ाने में मदद करता है, क्योंकि यह शरीर में पानी बरकरार रखता है। नमकीन स्नैक्स जैसे नमकीन बिस्किट, अचार या सूप लो बीपी होने पर काफी फायदेमंद हो सकते हैं.  दिन में 3-5 ग्राम एक्स्ट्रा नमक सुरक्षित हो सकता है, लेकिन हार्ट पेशेंट्स को डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. हद से ज्यादा नमक खाना नुकसानदायक हो सकता है. 
  • पोटैशियम और मैग्नीशियम युक्त भोजन: केला, संतरा, पालक, और बादाम जैसे पोटैशियम से भरपूर खाद्य पदार्थ ब्लड प्रेशर को स्थिर करने में मदद करते हैं. पोटैशियम सोडियम के डिसबैलेंस को ठीक करता है.  मैग्नीशियम से भरपूर फूड आइटम जैसे काजू और दालें भी फायदेमंद होती हैं. 
  • प्रोटीन और हेल्दी फैट: अंडे, चिकन और मछली जैसे प्रोटीन फूड खाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. बादाम, अखरोट और घी जैसे हेल्दी फैट भी एनर्जी और ब्लड प्रेशर को स्थिर रखते हैं. हेल्दी फैट से हार्ट हेल्थ में सुधार होता है.
  • हाइड्रेशन: पानी की कमी लो बीपी का प्रमुख कारण है. दिन में 2-3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए. वहीं, नारियल पानी और छाछ जैसे इलेक्ट्रोलाइट युक्त ड्रिंक्स भी ब्लड प्रेशर को बढ़ाने में मदद करते हैं. बता दें कि डिहाइड्रेशन से लो बीपी की दिक्कत 25 फीसदी तक बढ़ सकती है.

भूलकर भी न खाएं ये चीजें

  • नमक-रहित फूड: लो बीपी से जूझ रहे मरीजों को बिना नमक वाले फू नहीं खाने चाहिए. इससे उनका ब्लड प्रेशर और कम हो सकता है.
  • शराब और कैफीन का ज्यादा सेवन: इसकी वजह से भी ब्लड प्रेशर पर असर पड़ सकता है.
  • प्रोसेस्ड फूड: पैक्ड स्नैक्स और जंक फूड खाने से भी बचना चाहिए. इनके कारण बीपी लो होने का खतरा बढ़ जाता है.

ये भी पढ़ें: बर्फ की तरह ठंडे रहते हैं आपके भी पैर? जानें किस बीमारी के हैं ये लक्षण

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author सोनम

सोनम एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. यहां वह लाइफस्टाइल कैटिगरी और इसके अंतर्गत आने वाली सब-कैटिगरीज हेल्थ, होम टिप्स, रिलेशनशिप, ट्रैवल, पैरेंटिंग, ब्यूटी और फैशन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं.

सोनम करीब 15 साल से लेखन की दुनिया में कार्यरत हैं. इससे पहले वह अमर उजाला, दैनिक जागरण के आईनेक्स्ट में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं. सोनम ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
World Stroke Day: क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच
क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच
Cancer Drug Prices: 93% तक सस्ती हुईं कैंसर की दवाएं, जानें किसके कितने घटे दाम?
93% तक सस्ती हुईं कैंसर की दवाएं, जानें किसके कितने घटे दाम?
Dentist Prescription Rules:डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget