एक्सप्लोरर

HIV पॉजिटिव होने के बाद किन बातों का रखना होता है ध्यान? जान लीजिए जवाब

बहुत लोगों का मानना होता है कि HIV संक्रमित होने के बाद उनकी जिंदगी खत्म सी हो जाती है. यह धारणा गलत है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, HIV संक्रमित व्यक्ति भी सामान्य जिंदगी जी सकता है.

HIV Positive Patients Care Tips: बहुत से लोगों को पता ही नहीं होता कि वे HIV (ह्यूमन इम्युनोडेफिशिएंसी वायरस) संक्रमित हैं. इसके लक्षण शुरुआत में फ्लू जैसे होते हैं, जो समय के साथ ठीक हो जाते हैं. हालांकि, HIV वायरस धीरे-धीरे संक्रमित व्यक्ति के शरीर को कमजोर करता है और यह एड्स जैसी घातक बीमारी में बदल जाता ह. यह HIV का आखिरी चरण है, जिसमें संक्रमित व्यक्ति की प्रतिरक्षा प्रणाली इतनी कमजोर हो जाती है कि वह किसी भी संक्रमण का आसानी से शिकार हो जाता है. इसलिए सबसे जरूरी है कि HIV का पता चलते ही इसका इलाज शुरू किया जाना. 

विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों को देखा जाए तो दुनिया में करीब 4 करोड़ से ज्यादा लोग HIV संक्रमण से ग्रसित हैं. इनमें से बहुत लोगों का मानना होता है कि HIV संक्रमित होने के बाद उनकी जिंदगी खत्म सी हो जाती है, हालांकि यह धारणा गलत है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, HIV संक्रमित व्यक्ति भी कुछ विशेष बातों का ध्यान रखकर एक सामान्य जिंदगी जी सकता है. यहां हम आपको उन बातों के बारे में बताएंगे, जिनका ध्यान रखकर एक HIV संक्रमित व्यक्ति सामान्य जीवन शैली अपना सकता है. 

इन चीजों का रखें सबसे ज्यादा ध्यान

HIV संक्रमित व्यक्ति को लगता है कि एक बार संक्रमित होने के बाद उसकी सेक्स लाइफ पूरी तरह से खत्म हो गई. जबकि ऐसा नहीं है एक HIV संक्रमित व्यक्ति सामान्य जीवन जी सकता है. हालांकि, संबंध बनाते समय उसे कंडोम का प्रयोग जरूर करना चाहिए, जिससे उसके साथी को इस संक्रमण का खतरा न हो. HIV संक्रमण की सबसे ज्यादा संभावना खून, वीर्य या फिर ब्रेस्ट मिल्क से होती है. ऐसे में इससे बचा जा सकता है. 

नियमित दवाईयों का करें सेवन

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि HIV का पता चलते ही व्यक्ति को जितनी जल्दी हो सके, इसका इलाज शुरू कर देना चाहिए. इससे HIV संक्रमित व्यक्ति को प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत बनाए रखने में मदद मिलती है, साथ ही दवाईयों का सेवन इस वायरस के प्रभाव को भी कम करता है, जिससे एड्स से बचा जा सकता है. 

साफ-सफाई का रखें ध्यान, करें नियमित व्यायाम

एचआईवी संक्रमित व्यक्ति को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए. दरअसल, संक्रमण होने के बाद व्यक्ति की प्रतिरक्षा प्रणाली काफी कमजोर हो जाती है, जिससे कई संक्रमणों का खतरा बना रहता है. ऐसे में साफ-सफाई का ध्यान रखने से इससे बचा जा सकता है. साथ ही ऐसे व्यक्ति को अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत बनाए रखने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करने की भी जरूरत होती है. 

यह भी पढ़ें: डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान है इन चीजों का जूस, रोज पीने से दिखने लगेगा फायदा

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Health Update: एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
Quit Smoking: ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
Palamu Mustard Oil Incident: मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
Breathless While Climbing Stairs: क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget