एक्सप्लोरर

HealthTips: ये 4 योगासन मानसून के दौरान आपको फिट रखने में हैं बेहद मददगार

HealthTips: बारिश के मौसम में आपको सांस से जुड़ी या पेट से जुड़ी समस्याएं होने की संभावनाएं होती हैं. ऐसे में आपको अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाना जरूरी है. आइए आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन बताने जा रहे हैं, जो आपको मानसून के इस मौसम में फिट रखने में मददगार होते हैं.

Monsoon 2020: मानसून के मौसम का आप कई तरह से मजा ले सकते हैं. इस मौसम में गरम-गरम चाय या कॉफी का कप लेकर घर की खिड़की पर घंटों बैठकर बारिश का मजा लेने से अच्छा और कुछ नहीं हो सकता है. परंतु इस मौसम में कई बीमारियों के होने की संभावनाओं भी हो जाती हैं जैसे- सांस से जुड़ी या पेट से जुड़ी कई तरह की बीमारियां आदि. ऐसे में अपने आप को व्यायाम के जरिए अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने की आवश्यकता होती है, तो आइए आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन बताने जा रहे हैं, जो आपको मानसून के इस मौसम में फिट रखने में मददगार होते हैं.

जल नमस्कार करें इस योग की विशेष बात यह है कि इसकी योगिक तकनीके मानसून के लिए ही बनाई गई हैं, जो आपकी प्रतिरक्षा को मज़बूत बनाने का काम करती हैं. इसे हिमालयी प्रवाह का जल नमस्कार कहते हैं. यह एक बहुत ही शक्तिशाली तकनीक होती है जो पानी के तत्व के अनुरूप होती हैं. जल नमस्कार एक 28 काउंट के साथ बनाया गया विन्यास है जो आपके शरीर के अंदर जल तत्व को पहचानने और अनुभव करने में आपकी यहायता करता है. इस आसन को 'फ्लो' भी कहा जाता है, जिनकी गुणवत्ता पानी से संबंधित होती है जैसे पद्मासन, अर्ध मत्स्येन्द्र आसन, हलासन, सुपता वज्रासन और मत्स्य आसन आदि.

मत्स्य आसन करें इस आसन को करने के लिए आप योगा मैट पर अपनी पीठ के बल लेट जाएं और आपकी टांगों को जोड़कर रखें. फिर अपनी हथेलियों को कूल्हों के नीचे के जाकर हथेलियों को जमीन की ओर रखें. अब अपनी कोहनियों को एक-दूसरे के पास रखने की कोशिश करें. फिर पालथी मारकर बैठ जाएं और अपनी जांघों और घुटनों को फर्श पर सीधा रखें. अब सांस लेते हुए अपने सीने को ऊपर की ओर उठाएं और सिर भी ऊपर की ओर उठाएं लेकिन आपके सिर का ऊपरी हिस्सा जमीन को छूता रहे. ध्यान रहे आपके शरीर का पूरा वजन कोहनियों पर होना चाहिए न कि आपके सिर पर. फिर जैसे-जैसे आपका सीना उठता है वैसे-वैसे ही कंधों की मांसपेशियों पर हल्का दबाव पड़ने लगता है. इसके बाद आप इस स्थिति में तब तक रहें जब तक आप सहज महसूस कर रहे हैं. सांसों की गति सामान्य ही बनाए रखें. फिर सांस बाहर छोड़ें और अपनी पुरानी स्थिति में वापस लौट जाएं. इसके साथ ही आप सबसे पहले सिर को उठाएं और सीने को जमीन पर वापस ले आएं. फिर अपने पैरों को सीधा करें और आराम करें.

हलासन करें इस आसन को करने के लिए आप योग मैट पर पीठ के बल लेट जाएं. फिर अपने हाथों को शरीर से चिपका लें और अपनी हथेलियों को जमीन की तरफ ही रहने दें. अब सांस अंदर की तरफ लेते हुए पैरों को ऊपर की ओर उठाएं. ऐसे में आपकी टांगे कमर से 90 डिग्री का कोण बनाएंगी. इसमें पूरा दबाव पेट की मांसपेशियों पर ही रहता है. फिर अपनी टांगों को ऊपर की ओर उठाते हुए अपने हाथों से कमर को सहारा दें. अब अपनी सीधी टांगों को सिर की ओर झुकाते हुए अपने पैरों को सिर के पीछे की ओर ले जाएं. फिर आप अपने पैरों के अंगूठे से जमीन को स्पर्श करें. इसके बाद अपने हाथों को कमर से हटाकर जमीन पर सीधा रखें इसमें हथेली को नीचे की ओर रखें. आपकी कमर जमीन के समानांतर ही रहती है. इस स्थिति में आप एक मिनट तक रहें और अपनी सांसों पर ध्यान केंद्रित करते हुए सांस छोड़ते हुए अपने पैरों को वापस जमीन पर लेकर आएं.

पश्चिमोत्नासन करें   इसके लिए आप योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं और अपने दोनों पैरों को आपस में फैलाकर एक साथ रखें और फिर पूरे शरीर को सीधा तना हुआ रखें. अब अपने हाथों को धीरे-धीरे उठाते हुए सिर की तरफ ऊपर ज़मीन पर रखें. इसके बाद दोनों हाथों को ऊपर की तरफ तेजी से उठाते हुए कमर के ऊपर के हिस्से को उठाकर बैठने की पोजिशन में आते हुए धीरे-धीरे अपने दोनों हाथों से अपने पैरों के अंगूठों को पकड़ने की कोशिश करें. इस आसन को करते वक्त अपने दोनों पैरों और हाथों को एक दम सीधा रखें और अपनी नाक को पैर के घुटने से स्पर्श करने की कोशिश करें. इस प्रक्रिया को 10-10 सेकेंड का आराम लेते हुए 3 से 5 बार दोहराएं. इस आसन को करते वक्त अपनी सांसों की चाल को सामान्य ही रखें.

Raksha Bandhan 2020: रक्षाबंधन पर पूरे दिन रहेगा श्रवण नक्षत्र, जानें इस दिन बनने वाले विशेष योग

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget