एक्सप्लोरर

Yoga Benefits: चाहकर भी कंसीव नहीं कर पा रहे Baby...तो अपनाएं ये योगासन, गजब का होगा फायदा

Yoga Tips : आजकल की लाइफस्टाइल में महिलाओं में फर्टिलिटी की समस्या काफी बढ़ रही है. ऐसे में महिलाएं चाहकर भी कंसीव नहीं कर पाती हैं. उनकी इस समस्या को कुछ योगासन के जरिए खत्म की जा सकती है.

Yoga Tips For Women's : शादीशुदा कपल के लिए बच्चा परिवार को पूरा करने का सबसे बड़ा जरिया है. लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी और मॉडर्न लाइफस्टाइल (Lifestyle) में आजकल महिलाओं और पुरुषों दोनों में फर्टिलिटी की समस्या (Fertility Problems) काफी बढ़ रही है. ऐसे में महिलाएं चाहकर भी कंसीव नहीं कर पाती हैं. अपनी इस परेशानी के लिए कपल्स दौड़े-दौड़े डॉक्टर्स के पास जाते हैं और अपना समय और पैसा पानी की तरह बहाते हैं, लेकिन डॉक्टर के पास जाने से पहले ऐसे कपल अपनी परेशानी को खुद ही हल कर सकते हैं. इसके लिए थोड़ा वक्त देना होगा. यहां हम आपको फर्टिलिटी की समस्या से बचने के लिए कुछ ऐसे योगासन (Yoga Asanas) बता रहे हैं जो आपके लिए काफी असरदार हैं. यह महिलाओं और पुरुषों की प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिए कारगर होते हैं. नियमित तौर पर इन योगासनों का अभ्यास शरीर और मस्तिष्क दोनों के लिए फायदेमंद है. जानें इन योगासनों के बारे में...
 
सूर्य नमस्कार 
रेगुलर पीरियड ना होना और मेनोपॉज के दौरान होने वाली समस्याओं से छुटकारा दिलाने में यह योगासन काफी कारगर साबित होता है. मासिक धर्म के दौराम होने वाली पेट की ऐंठन को कम करने के लिए सूर्य नमस्कार का करना काफी फायदेमंद माना जाता है. वहीं. महिलाओं के गर्भाशय पर मेनोपॉज का असर और बच्चे के जन्म के समय भी योगासन फायदेमंद होता है. एक्सपर्ट के मुताबिक सूर्य नमस्कार आपकी यौन ग्रंथियों को खराब होने जैसी समस्याओं से आपको दूर रखता है. 
 
बटरफ्लाई आसन
बटरफ्लाई आसन से आंतरिक जांघों, कुल्हों के हिस्से और घुटनों की मांसपेशियों में खिंचाव होता है. वहीं, इस आसन को करने से शरीर में लचीलापन आता है. बटरफ्लाई आसन के रोजाना अभ्यास से प्रजनन क्षमता में इजाफा होता है. वहीं, डिलीवरी के समय महिलाओं को होने वाले तेज दर्द को कम करने में भी यह आसन असरदार है. 
 
पश्चिमोत्तानासन
यह आसन आपके शरीर की मांसपेशियों को स्ट्रेच करता है. पश्चिमोत्तानासन करने से प्रजनन क्षमता बढ़ती है. इसके अलावा आपके मानसिक तनाव को भी यह काफी हद तक कम करता है.
 
बालासन
महिलाओं और पुरुषों दोनों को प्रजनन से जुड़ी परेशानियों से निजात पाने के लिए बालासन काफी असरदार हो सकता है. आपके शरीर में रक्त संचार को बढ़ाने के लिए योगासन काफी फायदेमंद है. इसके अलावा इस आसन को करने से आपकी पीठ, घुटनों, कूल्हों और जांघों की मांसपेशियों में खिंचाव आता है.
 
ये भी पढ़ें 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
GLP-1 Drugs Obesity Treatment: GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget