एक्सप्लोरर

Health Tips: हमेशा काम-काम मत करिए, वरना घर- ऑफिस के चक्कर में हो जाएंगे इस गंभीर बीमारी का शिकार

Health Tips : कई लोग ऐसे होते हैं जो ऑफिस में रहें या घर पर, उनके दिमाग में अक्सर उनका काम ही चलता रहता है. यह बेहद ही खतरनाक हो सकता है.

Health Tips : क्या आप उन लोगों में शामिल हैं, जो ऑफिस से घर तो चले आते हैं लेकिन काम के साथ. घर पर भी उनके दिमाग में काम ही काम चलता रहता है. वर्कलोड का प्रेशर साफ-साफ दिखाई देता है? अगर हां, तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है. हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, दिनभर काम के बारें में सोचना और ज्यादा प्रेशर लेना सेहत (Health) पर बुरा असर डाल सकता है. यह मानसिक स्वास्थ्य के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है. इससे आपकी वर्क एफिशिएंसी तो कम होगी ही, साथ ही स्ट्रेस (Stress), एंजाइटी (Anxiety) और डिप्रेशन (Depression) जैसी समस्याएं भी अपना शिकार बना लेंगी. ऐसे में इनसे बचने आप कुछ टिप्स आजमा सकते हैं..
 
खुद को बूस्टअप करें
 
कई-कई घंटे तक काम करने के बाद तनाव या स्ट्रेस होना लाजिमी है. ऐसे में इससे बचने के लिए बिजी शेड्यूल में से कुछ वक्त अपने लिए निकालें और छोटा सा ब्रेक लेकर खुद को बूस्टअप करें. आप चाहें तो दोस्तों से बात कर सकते हैं. मूवी देख सकते हैं. इससे आपकी एनर्जी दोबारा से काम करने में आपकी काफी हेल्प करेगी.
 
पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बैलेंस करें
 
दफ्तर के काम को घर तक लाना आपकी सबसे बड़ी भूल है. इसलिए कभी भी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को एक साथ न रखें. इसमें बैलेंस बनाकर ही आप खुद को मानसिक रूप से स्वस्थ्य रख सकते हैं. घर की सीमाओं में ऑफिस की चर्चा ही करना बंद करना सीखें, जिससे तालमेल अच्छा रहे और आप खुश.
 
निगेटिव चीजों से दूरी
 
कहा जाता है कि हम जैसा सोचते हैं, हमारे साथ वैसा ही होता है. इसलिए कभी भी निगेटिव सोच के साथ लाइफ नहीं जीना चाहिए. अपने काम को लेकर भी कभी भी निगेटिव न हों. इससे आपकी काम करने की क्षमता प्रभावित होगी और इंट्रेस्ट भी उखड़ सकता है. यह आपको मानसिक तौर पर भी परेशान करता है. इसलिए हमेशा ही पॉजिटिव सोचें और निगेटिव विचारों से दूरी बनाए रखें.
 
जबरदस्ती काम करने से बचें
 
वर्क लोड की वजह से कई बार लोग घंटों-घंटों तक लगातार काम करते हैं. यह आपके मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है. इसलिए जबरदस्ती काम करने से बचना चाहिए. खुद को रेस्ट देना चाहिए. ब्रेक के दौरान डीप ब्रीथिंग आपको तनाव से बचा सकता है. सुबह-शाम मेडिटेशन आपको मेंटली मजबूत बना सकता है.
 
घूमना न भूलें
 
हर दिन काम करते-करते दिमाग थक जाता है. इसलिए जिंदगी की भागम भाग से थोड़ा अलग होकर कहीं घूमने का प्लान बनाएं. इससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को लाभ मिलता है. इसलिए बीच-बीच में छुट्टी लेते रहें  और फैमिली-फ्रेंड्स के साथ एंजॉय करना न भूलें.
 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dentist Prescription Rules:डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
World Stroke Day: क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच
क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget