एक्सप्लोरर

महिला ने खुद वैक्सीन बनाकर कर दिया कैंसर का इलाज, तमाम डॉक्टर भी हैरान

49 साल की एक महिला ने कैंसर को खत्म करने के लिए खुद ही वैक्सीन बना ली. दावा है कि इस वैक्सीन से उसे फायदा भी हुआ और उसका स्टेज 3 का कैंसर खत्म हो गया है.साल 2016 में पहली बार पता चला था कि कैंसर है.

Cancer Vaccine : कैंसर एक जानलेवा बीमारी है, जिसका इलाज साइंटिस्ट्स ढूंढ रहे हैं. कुछ तरीकों से कैंसर को बढ़ने से रोका जरूर जाता है लेकिन इसके इलाज में अभी पूरी तरह सफलता नहीं पाई गई है. हालांकि, इस बीच एक चौंकाने वाली खबर आई है. एक महिला ने खुद की बनाई वैक्‍सीन से स्‍टेज-3 कैंसर (Stage 3 Cancer) को मात दे दी है. इस महिला का नाम बीटा हलासी है.

49 साल की हसाली ने बताया कि मास्टेक्टॉमी से गुजरने के बाद उन्हें दोबारा से थर्ड स्‍टेज का ब्रेस्‍ट कैंसर (Breast Cancer) हो गया है. वह एक बार फिर कीमोथेरेपी के लिए तैयार नहीं हो पा रही थी. इसलिए संक्रामक रोग अनुसंधान में एक विशेषज्ञ के तौर पर उन्‍होंने बड़ा फैसला लिया और सीधे अपने ट्यूमर में एक वैक्सीन इंजेक्ट की, जो काम कर गई.

यह भी पढ़ें : हफ्ते में सिर्फ दो दिन एक्सरसाइज से एक्टिव होगा ब्रेन, बीमारियां भी होंगी कोसो दूर

कैंसर के इलाज के लिए महिला ने बनाई वैक्सीन

महिला रिसर्चर ने बताया कि, वैक्सीन को खसरे के वायरस को फ्लू जैसे रोगजनक़ के साथ मिलाकर एक पॉवरफुल शॉट बनाया, जिसने ट्यूमर को टारगेट किया और कैंसर कोशिकाओं से लड़ने के लिए उसकी इम्यून सिस्टम को बढ़ावा मिला. हलासी अपने इस प्रयोग में सफल रहीं. दावा किया जा रहा है कि पिछले चार साल से वो कैंसर से मुक्त हो गई हैं. 

यह भी पढ़ें : हफ्ते में सिर्फ दो दिन एक्सरसाइज से एक्टिव होगा ब्रेन, बीमारियां भी होंगी कोसो दूर

कितनी कारगर कैंसर की वैक्सीन

वैक्सीन 2024 जर्नल में बीटा हलासी ने अपनी रिसर्च के रिजल्ट पब्लिश कर लिखा- 'इस अपरंपरागत ट्रीटमेंट का परिणाम फायदेमंद रहा और इसके साइड इफेक्ट्स भी नहीं देखने को मिले. इससे ट्यूमर का साइज काफी कम हुआ और बेसलाइन के उलट नीचे की मांसपेशियों और ऊपर की स्किन से टच भी नहीं हो रहा था. जिसे बड़े ही आसानी से निकाल दिया गया.'

कैंसर का पता कब चला

बीटा हलासी बताती हैं कि उन्हें साल 2016 में पहली बार पता चला कि कैंसर है. 2020 आते-आते उनका ट्यूमर स्टेज 3 पर पहुंच गया, जो उनके लिए बड़ी चुनौती था. एक एक्सपर्ट के तौर पर वह सालों से वायरस पर अध्ययन करती थीं. ऑन्कोलिटिक वायरोथेरेपी (OVT) के प्रति काफी जानकारी जुटाना चाहती थीं. OVT में आनुवंशिक तौर से मॉडीफाईड वायरस का इस्तेमाल करके कैंसर कोशिकाओं को टारगेट कर उन्हें नष्ट किया जाता है. हालांकि इस बात का ध्‍यान भी रखा जाता है कि, हेल्दी कोशिकाओं को किसी तरह का नुकसान न हो. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें :शहरों में रहने वाली लड़कियों में कॉमन हो रही है सारा अली खान वाली ये बीमारी, इग्नोर करना हो सकता है खतरनाक

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cold Water Causes Cold: क्या ठंडा पानी पीने से सच में हो जाता है जुकाम? या कोई और है वजह
क्या ठंडा पानी पीने से सच में हो जाता है जुकाम? या कोई और है वजह
Xप्लेन: क्या 'बेस्ट बिफोर' या 'एक्सपायरी डेट' के बाद खाना फेंक देना चाहिए? जानें हर तारीख के मायने
क्या 'बेस्ट बिफोर', 'यूज्ड बाय' या 'एक्सपायरी डेट' के बाद खाना फेंक दें?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget