एक्सप्लोरर

सेल्स के बढ़ने से ही नहीं वायरस से भी होता है कैंसर, यकीन नहीं तो पढ़ लें ये खबर

वायरस बहुत ज्यादा छोटे होते हैं, जिन्हें आंखों से देख पाना मुमकिन नहीं होता है. कुछ तरह के वायरस खतरनाक कैंसर का कारण बन सकते हैं, जो जानलेवा बीमारी है. समय पर इनकी पहचान बेहद जरूरी होती है.

Virus-Related Cancer : कैंसर की बीमारी तेजी से बढ़ रही है. WHO के अनुसार,साल 2023 में भारत में कैंसर के 14 लाख से ज्यादा केस आए थे. लैंसेट रीजनल हेल्थ जर्नल में पब्लिश एक रिसर्च के मुताबिक, साल 2021 में देश में करीब 10 लाख मौतें सिर्फ कैंसर से ही हुई थी. अभी तक माना जाता रहा है कि कैंसर खराब लाइफस्टाइल, खानपान, जेनेटिक और प्रदूषण की वजह से होता है लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि 14 तरह के कैंसर ऐसे भी हैं, जो वायरस (Virus-Related Cancers) से भी हो सकते हैं. आइए जानते हैं वायरस से होने वाले कैंसर के बारें में...

1. ह्यूमन पेपिलोमावायरस वायरस 

सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला आम कैंसर है. इसके ज्यादातर मामले लास्टस्टेज में रिपोर्ट होते हैं. यह महिलाओं में होने वाली मौत का बड़ा कारण है. यह कैंसर ह्यूमन पेपिलोमावायरस वायरस (HPV) से होता है, जो फिजिकल रिलेशन बनाते समय पुरुषों के शरीर से महिलाओं में आता है. एचपीवी वायरस यूट्रस, प्राइवेट पार्ट, गले, और वुल्वर कैंसर का कारण भी है. एचपीवी वायरस से होने वाले इन पांच कैंसर से बचने के लिए समय पर इनकी पहचान बेहद जरूरी है.

यह भी पढ़ें: देश के लगभग 88% लोग हैं एंग्जायटी के शिकार, अगर आप भी हैं उनमें से एक तो करें ये काम

2. एपस्टीन-बार वायरस

एपस्टीन-बार वायरस (EBV) हर्पीस वायरस है, जो लार के जरिए फैलता है. ईबीवी से बर्किट लिंफोमा, कुछ तरह के हॉजकिन और गैर-हॉजकिन लिंफोमा और पेट के कैंसर हो सकता है. बर्किट लिंफोमा खतरनाक कैंसर होता है, जो गर्दन, कमर और लिम्फ नो़ड्स में गांठ बनाता है.

3. हेपेटाइटिस सी और बी वायरस

हेपेटाइटिस सी वायरस संक्रमित खून से एक-दूसरे में फैलता है. यह लिवर के कैंसर का कारण बनता है. यह वायरस गैर-हॉजकिन लिंफोमा कैंसर के लिए भी जिम्मेदार है.

4. ह्यूमन हर्पीस वायरस 8

ह्यूमन हर्पीस वायरस 8 (HHV-8) कपोसी सारकोमा कैंसर का कारण है. इससे स्किन कैंसर होता है और फिर बाकी अंगों तक फैल सकता है. कमजोर इम्यूनिटी वालों को इसका खतरा ज्यादा रहता है.

यह भी पढ़ें: अब 40 पर्सेंट तक कम हो जाएगा सर्वाइकल कैंसर से मौत का खतरा, 10 साल की टेस्टिंग के बाद तैयार हुआ खास ट्रीटमेंट

5. फेलिनल्यूकेमिया वायरस

फेलिन ल्यूकेमिया वायरस को ह्यूमन टी-लिम्फोट्रोफिक वायरस (HTLV-1) के नाम से भी जानते हैं. यह ल्यूकेमिया यानी ब्लड कैंसरऔर लिम्फोमा कैंसर का कारण है. यह वायरस संक्रमित स्पर्म, खून से एक-दूसरे में फैलता है. एडेनोवायरस भी खतरनाक वायरस होता है, जो यूरिनरी ब्लैडर कैंसर का खतरा बढ़ा सकता है. इसी तरह सिमियन वायरस से ब्रेन ट्यूमर, बोन कैंसर का खतरा रहता है.

6. मर्केल सेल पॉलीओमावायरस 

मर्केल सेल पॉलीओमावायरस (MCV) से लोग ज्यादातर लोग बचपन में ही संक्रमित हो जाते हैं, इस वायरस का कोई लक्षण नहीं होता है लेकिन कमजोर इम्यूनटी वालों में ये मर्केल सेल कैंसर का कारण बन सकते हैं. 

7. HIV

ह्यूमन इम्युनोडेफिशिएंसी वायरस (HIV) शारीरिक संबंध बनाने के दौरान फैलता है लेकिन ये वायरस कभी भी सीधे तौर पर कैंसर की वजह नहीं बनता है. शोधकर्ताओं का मानना है कि सबसे पहले ये कैंसर कमजोर इम्यूनिटी वालों पर अटैक करता है और फिर कैंसर का खतरा बढ़ाता है. एचआईवी से जुड़े कैंसर में कपोसी सारकोमा, गैर-हॉजकिन और हॉजकिन का लिंफोम  कैंसर है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:क्या आपकी आंखों में धूल झोंक रहे हैं एंटी ग्लेयर लेंस? जान लीजिए ये कितने कारगर

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cholesterol Lowering Pill: कोलेस्ट्रॉल पर एम्स के डॉक्टर का बड़ा खुलासा! जानिए दिल को सुरक्षित रखने का सही तरीका
कोलेस्ट्रॉल पर एम्स के डॉक्टर का बड़ा खुलासा! जानिए दिल को सुरक्षित रखने का सही तरीका
Frequent Bowel Movements: क्या आपको भी थोड़ी-थोड़ी देर में जाना पड़ता है बाथरूम? जानिए किस बीमारी का है यह संकेत
क्या आपको भी थोड़ी-थोड़ी देर में जाना पड़ता है बाथरूम? जानिए किस बीमारी का है यह संकेत
Anti Aging Drug: क्या बूढ़ा होने से रोकने वाली दवाएं सच में होती हैं असरकारक, जानें आपके लिए ये कितनी खतरनाक?
क्या बूढ़ा होने से रोकने वाली दवाएं सच में होती हैं असरकारक, जानें आपके लिए ये कितनी खतरनाक?
Cardiac Arrest Survival Case: 40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget