एक्सप्लोरर

Health Tips: पेट, कमर और टांगों को पतला बनाने के लिए, घर पर करें ये 5 फैट बर्निंग एक्सरसाइज

Health Tips: अगर आपको पतला होना है तो आपको डाइट से साथ सही वर्कआउट करने की जरूरत है. आज हम आपको 5 ऐसी एक्सरसाइज बता रहे हैं जिनसे आप घर पर भी अच्छा वर्कआउट कर सकते हैं.

Health Tips: आजकल हर कोई पतला होना चाहता है. वजन बढ़ने के साथ शरीर में कई तरह की बीमारियां पनपने लगती हैं. ऐसे में अगर आप भी वजन कम करने का प्लान कर रहे हैं तो आपको सही एक्सरसाइज का पता होना जरूरी है. अपनी बॉडी को शेप में लाने के लिए आपको अपने बॉडी पार्ट्स के हिसाब से एक्सरसाइज करनी होगी. अगर आपकी कमर, पेट या जांघों पर ज्यादा फैट है तो आपको उसे कम करने वाली एक्सरसाइज चुननी होंगी.

साथ ही पतला होने के लिए आपको सही डाइट भी लेना होगा. आज हम आपको ऐसी 5 एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप घर पर बड़ी आसानी से बिना किसी इक्युपमेंट के कर सकते हैं. इस वर्कआउट से आपका फैट मक्खन की तरह पिघलने लगेगा. हालांकि इसके लिए आपको रोज ये एक्सरसाइज करनी होंगी. जिसके बाद आपको मनचाहा परिणाम मिल सकता है. आइये जानते हैं 5 असरदार फैट बर्निंग एक्सरसाइज के बारे में.

1- स्केटर जंप 
एक्सरसाइज शुरु करने से पहले बॉडी वॉर्मिंग काफी जरूरी है. इसके लिए आप 5 मिनट तक एक ही जगह पर खड़े होकर जॉगिंग कर सकते हैं. जिसके बाद आपको अपनी पहली एक्सरसाइज करनी है. सबसे पहले सीधे खड़े होकर अपने पैरों को थोड़ा चौडा लें. अब दाहिने पैर को थोड़ा टेढ़ा रखें और अपने बाएं पैर को अपने दाहिने पैर के पीछे से उसके घुटने के पास से क्रॉस कराएं. आपकी पॉजीशन स्केटिंग करने वाली होगी. यही प्रक्रिया आपको बाएं पैर के साथ भी करनी है. अगर आपको अपने हाथों को भी शेप देनी है. तो दोनों हाथों को क्रॉस करते हुए हिलाएं. आप इस एक्सरसाइज को अपने हिसाब से रिपीट कर सकते हैं.
2- बर्पीस इसमें आपको पुश अप्स और जंपिंग दोनों एक साथ करने होते हैं. सबसे पहले आपको पेट के बल जमीन पर लेटना है. अब अपने दोनों हाथों को मोड़ते हुए पैरो को ऊपर उठाना है. अपना सारा वजन हाथों पर लेना है. इस तरह आपको पुश अप्स करने हैं. इसके बाद खड़े हो कर उपर की तरफ उछलना है. इस एक्सरसाइज को तब तक करें जब तक आप थक न जाएं.
3- जंपिंग जैक जंपिंग जैक में आपको सीधे खड़े होना है. आपके हाथ भी जमीन की ओर होने चाहिए. अब नीचे की ओर धीरे- धीरे घुटनों को मोड़ते हुए ऊपर उछलें. ध्यान रहे आप पैरों को कंधो के बराबर ही खोलें. अब उछलते वक्त अपने हाथों को भी ऊपर ले जाना है. इस एक्सरसाइज को आप रुक-रुक कर भी कर सकते हैं.
4- स्क्वाट जंप सबसे पहले आप सीधे खड़े हो जाएं. अब दोनों हाथों को अपने पेट के आगे रख लें. इसके बाद अपने घुटनों को थोड़ा सा मोड़ लें. आप जैसे कुर्सी पर बैठते हैं उसी तरह से झुकना होता है. लेकिन आपको पूरा नहीं बैठना. इसके बाद आप खड़े होकर ऊपर की ओर कूदें. इस एक्सरसाइज से आपकी जांघें पतली होने लगेंगी.
5- प्लैंक जैकस आपको पेट के बल जमीन पर लेटना है. अब खुद को प्लैंक वाली स्थिति नें लाएं. आपको अपना बॉडी वेट अपने हाथों पर लाना है. इस प्लैंक में हाथों को सीधा रखना है. आप की उपर बॉडी को थोड़ा उपर रखना है. ऐसी कंडीशन में आपको प्लैंक के बाद अपनी टांग को उपर की तरफ उठाना है और फिर सीधे  नीचे की ओर लाना है. इस एक्सरसाइज को आप कम से कम 10 बार जरूर करें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Slippers At Home Benefits: क्या घर में चप्पल पहनकर चलना सही है, जानें क्या कहती है रिसर्च?
क्या घर में चप्पल पहनकर चलना सही है, जानें क्या कहती है रिसर्च?
Exercising During Periods: पीरियड्स में भी ज्ञानेश्वरी ने उठाया 111 किलो वजन, ऐसे बनाए रखें अपनी एनर्जी
पीरियड्स में भी ज्ञानेश्वरी ने उठाया 111 किलो वजन, ऐसे बनाए रखें अपनी एनर्जी
Energy Drinks India: एनर्जी ड्रिंक्स कितने सुरक्षित? संसद में पेश हुए आंकड़े
एनर्जी ड्रिंक्स कितने सुरक्षित? संसद में पेश हुए आंकड़े
Increasing Cases of Dengue Virus: महामारी बनेगा डेंगू! देश में एक साथ एक्टिव हुए चारों स्ट्रेन
महामारी बनेगा डेंगू! देश में एक साथ एक्टिव हुए चारों स्ट्रेन

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget