एक्सप्लोरर

'Sugar Addictions: 'मुंह में लड्डू फूटा', अगर आप में भी ये एडिक्शन है, तो अपने बारे में कुछ चीजें समझ लीजिए

Sugar Addiction Symptoms : शुगर एडिक्शन के कारण लोग मीठा खाने पर बिल्कुल भी कंट्रोल नहीं कर पाते हैं. ज्यादा मीठा खाने से न केवल डायबिटीज का खतरा रहता है, बल्कि तेजी से वजन बढ़ने लगता है .

Health Tips: कई बार हमें कुछ मीठा खाने का मन करता है. इसे शुगर क्रेविंग कहा जाता है. सभी ने कभी ना कभी शुगर क्रेविंग को महसूस किया होगा.  हालांकि, कभी-कभार मीठा खाने का मन करना ये बहुत ही नॉर्मल बात है, लेकिन जब यह अक्सर होने लगे और आपके कंट्रोल से बाहर हो जाए तो लत में बदल जाती है. यह लत आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है. शुगर एडिक्शन के कारण लोग मीठा खाने पर बिल्कुल भी कंट्रोल नहीं कर पाते हैं. ज्यादा मीठा खाने से न केवल डायबिटीज (Diabetes) का खतरा रहता है, बल्कि तेजी से वजन बढ़ने और कैंसर जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पनपने लगती हैं. वहीं, ज्यादातर लोग तो यह समझ ही नहीं पाते कि वह शुगर एडिक्ट हैं. ऐसे में आज हम आपको कुछ संकेतों के बारे में बता रहे हैं, जो शुगर एडिक्शन के हो सकते हैं. अगर आप समय रहते ये जान जाएंगे कि आपको शुगर एडिक्शन हो, तो वक्त रहते इसे दूर किया जा सकता है.. 
 
पेट फुल होने पर भी मीठा खाने की लालसा
वैसे तो हम छोटी-मोटी भूख लगने पर कुछ ना कुछ खाते हैं. वहीं, जो व्यक्ति इस समस्या से जूझ रहा होता है उसे भूख लगी हो या न लगी हो, उनका मन हर हाल में कुछ ना कुछ मीठा खाने का करता है. ऐसा लगातार हो रही शुगर क्रेविंग्स के कारण हो सकता है. 
 
हर मील के बाद कुछ मीठा खाना
खाना खाने के बाद कुछ मीठा खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है, लेकिन अगर आपका कोई भी मील कुछ मीठे या शुगर खाए बिना पूरा नहीं होता है, तो आपको सेहत के प्रति अलर्ट हो जाना चाहिए. क्योंकि यह भी आपके शुगर एडिक्ट होने की तरफ इशारा करता है. 
 
हाई कार्ब फूड
जरूरी नहीं है कि शुगर क्रेविंग्स या शुगर एडिक्शन केवल मीठी चीजों के लिए ही हो. ग्लूकोज हमारे शरीर के ईंधन के रूप में काम करता है. ग्लूकोज कार्बोहाइड्रेट-बेस्ड फूड आइटम्स से मिलता है. ऐसे में इन आइटम्स को खाने से आपकी शुगर की क्रेविंग शांत होती है. इसका मतलब है कि जो लोग हाई कार्ब फूड खाना पसंद करते हैं, उन्हें शुगर एडिक्शन है. 
 
टेस्ट बड
शुगर क्रेविंग्स बढ़ने से व्यक्ति ज्यादा मात्रा में चीनी का सेवन करता है. ऐसे में टेस्ट बड भी जल्दी ही चीनी के स्वाद के प्रति असंवेदनशील हो जाते हैं. ऐसे में आपकी चीनी के प्रति टॉलरेंस बढ़ती जाएगी. आखिरकार आपको अपने टेस्ट बड को शांत करने के लिए ज्यादा मीठा खाना पड़ेगा. 
 
पेट फूलना
खाने के बाद पेट फूलने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन आपके पाचन तंत्र में शुगर का फरमेंटेशन है मुख्य कारण हो सकता है.  ज्यादा चीनी का सेवन पाचन तंत्र की प्रक्रिया को बाधित कर सकता है. इसके  कारण पेट फूलने की समस्या होने लगती है. यह भी संकेत है कि आपको शुगर एडिक्शन है.
 
ये भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget