एक्सप्लोरर

स्टिंग जैसे एनर्जी ड्रिंक रोज पीते हैं आप, जानें शरीर में क्या हो सकती हैं दिक्कतें?

स्टिंग जैसे एनर्जी ड्रिंक तुरंत ताजगी और एनर्जी का एहसास तो कराते हैं लेकिन इन्हें ज्यादा पीना खतरनाक हो सकता है. इससे सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं. कई बार तो कंडीशन ज्यादा बिगड़ जाती है.

Sting Energy Drink Side Effects: गर्मी के मौसम में बिना ज्यादा काम किए भी शरीर थका-थकासा महसूस करता है. जिसकी वजह से किसी चीज पर फोकस कर पाना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में इंस्टैंट एनर्जी के लिए ज्यादातर लोग एनर्जी ड्रिंक पीना पसंद करते हैं.

स्टिंग एनर्जी ड्रिंक तुरंत ताजगी और एनर्जी देता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन ड्रिंक को लगातार पीने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. इनसे कई तरह के गंभीर नुकसान भी हो सकते हैं.  अगर नहीं तो आइए जानते हैं स्टिंग जैसे एनर्जी ड्रिंक ज्यादा पीने से शरीर में कौन सी दिक्कतें हो सकती. 

यह भी पढ़ें : शरीर में कूट-कूट कर विटामिन B12 भर देंगे ये 6 फूड, डाइट में जरूर करें शामिल

1. हाई शुगर लेवल

एनर्जी ड्रिंक में शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है. एक स्टिंग जैसे एनर्जी ड्रिंक में करीब 30 ग्राम शुगर होती है, जो आपकी डेली शुगर लिमिट से कहीं ज्यादा है. शुगर का ज्यादा सेवन शरीर में इंसुलिन की मात्रा को बढ़ा सकता है, जिससे वजन बढ़ने, डायबिटीज और अन्य मेटाबॉलिक डिसऑर्डर्स का खतरा बढ़ सकता है. लंबे समय तक शुगर का अधिक सेवन करने से आपको प्री-डायबिटिक या डायबिटीज (Diabetes) जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

2. हाई कैफीन की मात्रा

एनर्जी ड्रिंक में कैफीन की भी अच्छी-खासी मात्रा होती है, जो एनर्जी देने का काम करता है. हालांकि, इसका ज्यादा सेवन नींद में कमी, चिड़चिड़ापन, चिंता और दिल की धड़कन तेज कर सकता है. अगर आप हर दिन स्टिंग या किसी अन्य एनर्जी ड्रिंक पीते हैं, तो यह आपकी नींद की क्वालिटी को प्रभावित कर सकता है और आपको थकान महसूस हो सकती है.

3. हार्ट पर दबाव

एनर्जी ड्रिंक में कैफीन के साथ-साथ दूसरे तत्व भी होते हैं जो हार्ट पर दबाव डाल सकते हैं. लगातार इन ड्रिंक्स को पीने से धड़कन में अनियमितता, हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियां (Heart Diseases) हो सकती हैं. खासकर उन लोगों के लिए जो पहले से हार्ट डिजीज या हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं, उनके लिए एनर्जी ड्रिंक खतरनाक हो सकता है.

4. डिहाइड्रेशन

एनर्जी ड्रिंक में मौजूद कैफीन और अन्य उत्तेजक शरीर से पानी को बाहर निकाल सकते हैं, जिससे डिहाइड्रेशन (Dehydration) की समस्या हो सकती है. अगर आप एनर्जी ड्रिंक ज्यादा और पानी कम पी रहे हैं, तो आपको सिरदर्द, थकान, कमजोरी और मांसपेशियों में ऐंठन जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

5. पाचन से जुड़ी दिक्कतें

एनर्जी ड्रिंक ज्यादा पीने से पाचन तंत्र प्रभावित हो सकता है. कैफीन और अन्य तत्वों के कारण आपको पेट में जलन, गैस, सूजन और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं. यह खासकर उन लोगों के लिए ज्यादा परेशानी वाला हो सकता है, जो पहले से इस तरह की समस्या से जूझ रहे हैं.

6. मेंटल हेल्थ पर असर

एनर्जी ड्रिंक में हाई कैफीन और शुगर की मात्रा मेंटल हेल्थ पर भी असर डाल सकती है. इससे आपकी एनर्जी स्पाइक हो सकती है, लेकिन उसके बाद की गिरावट से थकान, मानसिक कमजोरी और चिड़चिड़ापन हो सकता है. लंबे समय तक इसका सेवन करने से मानसिक संतुलन भी बिगड़ सकता है.

7. वजन बढ़ने का खतरा

एनर्जी ड्रिंक में हाई शुगर और कैलोरी होती है, जो वजन बढ़ाने का काम करती है. अगर आप इन्हें रोज पीते हैं और इसके साथ कोई शारीरिक गतिविधि नहीं करते, तो ये एक्स्ट्रा कैलोरी आपके शरीर में जमा हो सकती है, जिससे आपका वजन बढ़ सकता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: हाथ कांपने के पीछे बताए जाते हैं कई तरह के मिथ, आज जान लीजिए क्या है सच

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget